IND vs ENG 3rd Test Live : तीसरे दिन का खेल समाप्त, दूसरी पारी में भारत ने अंग्रेजों को दिखाया दम, IND 215/2

IND vs ENG 3rd Test Live Cricket Score day 3 : भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में इंग्लैंड ने अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है और अपनी पहली पारी में भारत पर 354 रन की बढ़त बना ली है.

Live Updates
10:55 PM. 27 Aug 21 10:55 PM. 27 Aug

तीसरे दिन का खेल बैड लाइट की वजह से जल्दी समाप्त हुआ

तीसरे दिन का खेल बैड लाइट की वजह से जल्दी खत्म हो गया. स्टंप तक भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 215 रन बना लिये थे. पुजारा शतक के करीब पहुंच गये हैं और 91 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि विराट कोहली ने वापसी की है और 45 रन पर जमे हुए हैं.

10:45 PM. 27 Aug 21 10:45 PM. 27 Aug

दूसरी पारी में भारत ने अंग्रेजों को दिखाया दम

तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारत ने इंग्लैंड को अपनी बैटिंग का दम दिखाया है. अबतक भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 192 रन बना लिये हैं. पुजारा 83 और कोहली 35 रन पर खेल रहे हैं.

9:54 PM. 27 Aug 21 9:54 PM. 27 Aug

पुजारा और कोहली के बीच 50 रन की पार्टनरशिप

भारत की दूसरी पारी में स्कोर 171/2 है. चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली के बीच 50 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है और पुजार अभी 74 और कोहली 21 रन बनाकर खेल रहे हैं.

9:54 PM. 27 Aug 21 9:54 PM. 27 Aug

चेतेश्वर पुजारा ने भी बनाया अर्धशतक

भारत की दूसरी पारी में रोहित शर्मा के बाद अब चेतेश्वर पुजारा ने भी अर्धशतक बनाया है. पुजारा ने 95 गेंद खेलकर 50 रन बनाये हैं. कोहली अभी एक रन बनाकर खेल रहे हैं उनका फाॅर्म चिंता की वजह बना हुआ है.

9:54 PM. 27 Aug 21 9:54 PM. 27 Aug

रोहित शर्मा आउट

टी-ब्रेक के बाद रोहित शर्मा पगबाधा आउट हो गये. उन्होंने टीम के लिए 59 रन जोड़े. रोहित के आउट होने के बाद कप्तान विराट कोहली बैटिंग के लिए आये हैं.

9:54 PM. 27 Aug 21 9:54 PM. 27 Aug

रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ा

तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन आज भारत ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत काफी धैर्य पूर्वक खेलते हुए की है. ओपनर राहुल मात्र आठ रन बनाकर आउट हो गये, लेकिन उसके बाद रोहित शर्मा और पुजार संभलकर खेल रहे हैं और 59 और 40 रन बनाये हैं.

9:54 PM. 27 Aug 21 9:54 PM. 27 Aug

रोहित शर्मा और पुजारा क्रीज पर

दूसरी पारी में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम दूसरी पारी में मैच बचाने के लिए जूझ रही है. रोहित शर्मा और पुजारा अभी 41 और 26 रन बनाकर खेल रहे हैं.

5:36 PM. 27 Aug 21 5:36 PM. 27 Aug

लंच ब्रेक, केएल राहुल आउट

लंच ब्रेक तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 34 रन बना लिये हैं. केएल राहुल आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे, उन्होंने 54 गेंदों का सामना किया.

5:36 PM. 27 Aug 21 5:36 PM. 27 Aug

भारत की दूसरी पारी का खेल शुरू

इंग्लैंड की पहली पारी 432 रन पर समाप्त हुई है और उसे 354 रन की बढ़त भारत पर हासिल है. भारत ने इस बढ़त को कम करने के लिए दूसरी पारी का खेल शुरू कर दिया है. पारी की शुरुआत केएल राहुल और रोहित शर्मा ने की है.

5:36 PM. 27 Aug 21 5:36 PM. 27 Aug

इंग्लैंड की पहली पारी 432 रन पर सिमटी

तीसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद मात्र आधे घंटे के अंदर इंग्लैंड की पहली पारी समाप्त हो गयी. इंग्लैंड के खिलाड़ी आज अपनी टीम के लिए मात्र नौ रन ही जुटा पाये और आउट हो गये है.

5:36 PM. 27 Aug 21 5:36 PM. 27 Aug

तीसरे दिन का खेल शुरू

तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है और इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली रॉबिन्सन और क्रेग ओवरटन बैटिंग के लिए पहुंचे हैं. लेकिन इंग्लैंड को नौवां झटका लगा है और क्रेग 32 रन बनाकर आउट हो गये हैं.

3:31 PM. 27 Aug 21 3:31 PM. 27 Aug

IND vs ENG 3rd Test Live Cricket Score day 3 : भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में बारिश का असर दिख रहा है. अभी हेडिंग्ले में हल्की बारिश हो रही है जिसकी वजह से पिच को कवर करके रखा गया है. संभवत: मैच शुरू होने में देरी हो.

3:31 PM. 27 Aug 21 3:31 PM. 27 Aug

Posted By : Rajneesh Anand

मुख्य बातें

IND vs ENG 3rd Test Live Cricket Score day 3 : भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में इंग्लैंड ने अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है और अपनी पहली पारी में भारत पर 354 रन की बढ़त बना ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >