‘बिल्कुल भी संदेह नहीं…’ गिल-जायसवाल पर फिदा हुए दिग्गज, सचिन-युवराज ने बांधे तारीफों के पुल

IND vs ENG 2nd Test: बर्मिंघम टेस्ट में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने भारत को पहले बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया, जहां राहुल और करुण नायर जल्दी आउट हो गए. इसके बाद यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने पारी को संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की. दोनों के प्रदर्शन पर सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, इरफान पठान, मोहम्मद कैफ और वसीम जाफर जैसे दिग्गजों ने जमकर तारीफ की. (Shubman Gill and Yashasvi Jaiswal Praised by Cricket fraternity)

IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच में हेडिंग्ले टेस्ट की तरह इस बार भी टॉस इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के पक्ष में गया. उन्होंने भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. इस मुकाबले में भारत ने तीन बदलाव किया, जिसमें साई सुदर्शन की जगह करुण नायर को तीसरे नंबर पर मौका दिया, जबकि ओपनिंग में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी को बरकरार रखा गया. लेकिन राहुल और करुण ज्यादा कुछ नहीं सके, जिसके बाद यशस्वी और गिल ने भारतीय पारी को संभाला. बर्मिंघम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन  दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दिग्गजों की जमकर वाहवाही बटोरी. सचिन तेंदुलकर, इरफान पठान, मोहम्मद कैफ, युवराज सिंह और वसीम जाफर जैसे सितारों ने दोनों बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की.

केएल राहुल सिर्फ 2 रन बनाकर बोल्ड हो गए और करुण नायर (31) भी मौका मिलने के बावजूद लंच से ठीक पहले पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने पारी को संभाला और इंग्लैंड के अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण को धूल चटा दी. जायसवाल ने 107 गेंदों पर 87 रन की तेजतर्रार पारी खेली, वहीं कप्तान गिल ने 216 गेंदों पर नाबाद 114 रन बनाकर अपनी दूसरी लगातार सेंचुरी लगाई. तीसरे विकेट के लिए दोनों ने भले ही 66 रन की साझेदारी की, लेकिन उनके व्यक्तिगत स्कोर ने भारत को राहत दी. (Shubman Gill and Yashasvi Jaiswal Praised by Cricket fraternity)

दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं 

सचिन तेंदुलकर ने गिल और जायसवाल की तारीफ करते हुए लिखा, “यशस्वी जायसवाल ने पहली गेंद से ही टोन सेट कर दिया. वह सकारात्मक, निडर और आक्रामक थे. शुभमन गिल हमेशा की तरह शांत, दबाव में स्थिर और पूरी तरह से नियंत्रण में थे. दोनों की क्लासिक पारियां. शानदार खेल, लड़कों!”

वहीं मोहम्मद कैफ ने गिल की तुलना सचिन और विराट से करते हुए लिखा, “सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और अब शुभमन गिल… भारत के पास नंबर 4 पर हमेशा एक वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज रहा है. उम्मीद है यह परंपरा यूं ही चलती रहे.”

इरफान पठान ने लिखा, “मुझे बिल्कुल भी संदेह नहीं है कि यह युवा भारतीय टीम यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के इर्द-गिर्द भविष्य में आगे बढ़ेगी.” टेस्ट क्रिकेट में भारत के दिग्गज पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने कहा, “भारत का नंबर 4 और टेस्ट कप्तान होना एक अलग ही दबाव लेकर आता है. अच्छा लगा कि इसका गिल की बल्लेबाजी पर कोई असर नहीं पड़ा, बल्कि उनका स्तर और ऊंचा हुआ है.”

गिल के मेंटर रह चुके युवराज सिंह ने लिखा, “जब जिम्मेदारी आती है, तो कुछ खिलाड़ी उठते हैं और कुछ उड़ जाते हैं! शुभमन गिल अब उन गिने-चुने खिलाड़ियों में हैं जिन्होंने टेस्ट कप्तान बनने के बाद लगातार दो शतक लगाए हैं.”

दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारत की स्थिति 

हालांकि चाय के बाद एक समय बाद भारतीय पारी में फिर थोड़ी गिरावट आई. जब जायसवाल के आउट होने के बाद ऋषभ पंत और नितीश रेड्डी जल्दी-जल्दी आउट हो गए. जायसवाल के आउट होने के बाद उपकप्तान ऋषभ पंत (25) ने वापसी की कोशिश की, लेकिन एक बड़ा शॉट खेलते हुए कैच दे बैठे. डेब्यू मैच खेल रहे नितीश कुमार रेड्डी 6 गेंदों पर सिर्फ 1 रन बनाकर बोल्ड हो गए. हालांकि दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 5 विकेट पर 310 रन बना लिए थे. गिल का साथ देने के लिए रवींद्र जडेजा मैदान पर टिके रहे. इसके बाद गिल ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर 99 रन की नाबाद साझेदारी कर इंग्लैंड को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया. उन्होंने 67 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 41 रन बनाए. 

पैंतरेबाजी पर उतरे अंग्रेज, शुभमन गिल को इशारे करने लगा गेंदबाज, फिर कैप्टन ने किया कुछ ऐसा

मैदान पर असली नागिन डांस! श्रीलंका-बांग्लादेश मैच में फिर आया सांप, खिलाड़ियों में मची सनसनी, Video

5 रन बनाने में गिरे 7 विकेट, श्रीलंका के सामने ऐसे बिखरा बांग्लादेश, असलंका और हसरंगा ने ढाया कहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >