INDvsENG 2nd Test : लॉर्ड्स टेस्ट में भारत का दबदबा, इंग्लैंड पहली पारी में अब भी 245 रन पीछे

IND vs ENG 2nd Test Day 2 : भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड ने पहली पारी में तीन विकेट खोकर 119 रन बना लिया है. भारत की पहली पारी 364 रन सिमटी. दूसरे टेस्ट से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

4:44 AM. 14 Aug 21 4:44 AM. 14 Aug

दूसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड पहली पारी में 3 विकेट पर 119 रन

दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है. स्टंप होने के समय इंग्लैंड पहली पारी में तीन विकेट पर 119 रन बना लिया है. स्टंप पर कप्तान जो रूट 48 और बेयरस्टो 6 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए थे. इंग्लैंड अब भी पहली पारी में भारत से 245 रन पीछे है. इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज बर्न्स ने 49 रन बनाये. जबकि भारत की ओर से शमी ने एक और मोहम्मद सिराज ने दो विकेट चटकाये हैं.

4:44 AM. 14 Aug 21 4:44 AM. 14 Aug

भारत की ओर से सिराज ने दो विकेट चटकाये, शमी के खाते में एक विकेट

भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने अब तक दो विकेट चटकाये हैं, जबकि मोहम्मद शमी ने अब तक एक विकेट लिये हैं. कप्तान विराट कोहली ने अब तक 6 गेंदबाजों को आजमा लिया है. जिसमें ऑलराउंडर रविंद्र जडजा से उन्होंने अब तक 4 ओवर ही डलवाया है.

4:44 AM. 14 Aug 21 4:44 AM. 14 Aug

इंग्लैंड को तीसरा झटका, बर्न्स को शमी ने किया आउट

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम को 113 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा है. मोहम्मद शमी ने 49 के स्कोर अपना शिकार बनाया. रोरी बर्न्स ने 136 गेंदों का सामना किया, जिसमें 7 चौकों की मदद से 49 रन बनाये.

4:08 AM. 14 Aug 21 4:08 AM. 14 Aug

रुट और बर्नंस 50 के करीब पहुंचे

इंग्लैंड की डगमगाती पारी को जो रुट और रोरे बर्नंस ने संभालाा है और दोनों अर्धशतक के करीब पहुंच गये हैं. रुट 43 और बर्नंस 48 पर खेल रहे हैं.

4:08 AM. 14 Aug 21 4:08 AM. 14 Aug

रुट और बर्नंस ने इंग्लैंड की पारी को संभाला

मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी की वजह से अपने दो विकेट गंवा चुकी इंग्लैंड की पारी को रुट और बर्नंस ने संभाला है. दोनों काफी धैर्यपूर्वक खेल रहे हैं और रुट ने 24 और बर्नंस ने 35 रन बनाये हैं.

2:43 AM. 14 Aug 21 2:43 AM. 14 Aug

सिराज ने इंग्लैंड के दो विकेट चटकाए

मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए दो अंग्रेज खिलाड़ियों को चलता कर दिया है. सिराज ने सिबले और हमीद को आउट किया.

2:43 AM. 14 Aug 21 2:43 AM. 14 Aug

इंग्लैंड की धीमी शुरुआत

भारत की पहली पारी में 364 रन के जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी की शुरुआत काफी धीमी की है. 11 ओवर के बाद स्कोर मात्र 16 रन है और अभी उनके दोनों ओपनर सिबले और बर्नंस छह और नौ रन बनाकर खेल रहे हैं.

2:43 AM. 14 Aug 21 2:43 AM. 14 Aug

भारत की पहली पारी 364 रन पर सिमटी

भारत की पहली पारी 364 रन पर सिमट गयी है. दूसरे सेशन में इंग्लैंड भारत से अभी 361रन से पिछड़ रहा है. राहुल के आउट होने के बाद सिर्फ रविंद्र जडेजा ही 40 रन बना पाये बाकी कोई खिलाड़ी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाये.

2:43 AM. 14 Aug 21 2:43 AM. 14 Aug

इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह आउट

दूसरे दिन के खेल के सेकेंड सेशन में भारत ने नौ विकेट खोकर 364 रन बना लिये हैं. कुछ देर पहले इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह का विकेट गिरा है. मैदान पर अंतिम जोड़ी मौजूद है, लेकिन रविंद्र जडेजा ने धैर्य नहीं खोया है और 40 रन बनाकर खरहे हैं.

12:30 AM. 14 Aug 21 12:30 AM. 14 Aug

लंच के बाद का खेल शुरू

लंच ब्रेक के बाद का खेल शुरू हो गया है और अभी ग्राउंड पर रविंद्र जडेजा 31 रन बनाकर खेल रहे हैं. उन्होंने 91 गेंद खेलकर 31 रन बनाया है, जबकि शर्मा ने 17 गेंद का सामना किया है और दो रन बनाकर खेल रहे हैं.

12:30 AM. 14 Aug 21 12:30 AM. 14 Aug

लंच तक भारत का स्कोर 346/7

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच तक का खेल हो चुका है. लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 346 रन है. इशांत शर्मा और रविंद्र जडेजा ग्राउंड पर मौजूद हैं.

12:30 AM. 14 Aug 21 12:30 AM. 14 Aug

ऋषभ पंत और शमी आउट

ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 37 रन बनाकर आउट हो गये हैं. उन्होंने 58 गेंद में पांच चौके जड़े. जबकि उनके आउट होने के बाद आये मोहम्मद शमी शून्य पर आउट हो गये हैं.

12:30 AM. 14 Aug 21 12:30 AM. 14 Aug

संभल कर खेल रही है ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा की जोड़ी

भारत ने दूसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद दो विकेट खो दिये हैं. अभी पंत और जडेजा की जोड़ी ग्राउंड पर मौजूद है और दोनों संभलकर खेल रहे हैं और स्कोर को तीन सौ के पार लेकर आ गये हैं.जडेजा 11 और पंत 31 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर खेल रहे हैं.

9:40 PM. 13 Aug 21 9:40 PM. 13 Aug

ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा ग्राउंड पर

केएल राहुल और रविंद्र जडेजा के आउट होने के बाद ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा ग्राउंड पर हैं और संभलकर खेलने की कोशिश में हैं.

9:40 PM. 13 Aug 21 9:40 PM. 13 Aug

दूसरे दिन का खेल शुरू, राहुल आउट

दूसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद केएल राहुल ने कल के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया. लेकिन वे ज्यादा कुछ नहीं कर सके और 129 रन बनाकर आउट हो गये. उनके बाद अजिंक्य रहाणे आये और मात्र एक रन जोड़कर आउट हो गये.

5:24 AM. 13 Aug 21 5:24 AM. 13 Aug

पहला दिन केएल राहुल और रोहित शर्मा के नाम, पहली पारी में भारत का स्कोर 3 विकेट पर 276 रन

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पहले दिन तीन विकेट पर 276 रन बनाया. पहले दिन की खेल समाप्ति पर रहाणे 1 और केएल राहुल 127 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

5:24 AM. 13 Aug 21 5:24 AM. 13 Aug

भारत को तीसरा झटका, अर्धशतक से चूके विराट कोहली

भारत को कप्तान विराट कोहली के रूप में तीसरा झटका लगा. कोहली 103 गेंदों में 3 चौके की मदद से 42 रन बनाकर रॉबिंसन के शिकार हुए. इसके साथ ही लॉर्ड्स में अच्छी पारी खेलने का कोहली का सपना भी टूट गया. कोहली के आउट होने के बाद रहाणे क्रीज पर आये हैं. भारत का स्कोर इस समय तीन विकेट पर 267 रन है.

5:24 AM. 13 Aug 21 5:24 AM. 13 Aug

लॉर्ड्स में केएल राहुल ने शतक जमाकर रचा इतिहास, भारत के 10वें खिलाड़ी बने

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में केएल राहुल ने शतक जड़कर इतिहास रच डाला है. उन्होंने 212 गेंदों में 9 शतक और 1 छक्के की मदद से चौका जड़कर शतक पूरा किया. राहुल का टेस्ट में यह 6ठा शतक है.

5:24 AM. 13 Aug 21 5:24 AM. 13 Aug

लॉर्ड्स में इतिहास रचने से केवल 10 रन पीछे केएल राहुल

लॉर्ड्स में अपने पहले शतक से केएल राहुल केवल 10 रन पीछे हैं. राहुल अगर लॉर्ड्स में शतक बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो ऐसा करने वाले भारत के 10वें खिलाड़ी बन जाएंगे. भारत का स्कोर इस समय दो विकेट पर 225 रन बना लिया है.

5:24 AM. 13 Aug 21 5:24 AM. 13 Aug

केएल राहुल का सीरीज में लगातार दूसरा अर्धशतक

सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया है. पहले टेस्ट की पहली पारी में राहुल ने 84 रनों की पारी खेली थी, जबकि दूसरी पारी में 26 रन बनाये थे. इस समय लॉर्ड्स में राहुल 65 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारत का स्कोर पहली पारी में दो विकेट पर 166 रन है. रोहित शर्मा 83 और पुजारा 9 रन बनाकर आउट हुए.

5:24 AM. 13 Aug 21 5:24 AM. 13 Aug

भारत को दूसरा झटका, रहाणे 9 रन बनाकर एंडरसन के शिकार

भारत को पहली पारी में दूसरा झटका लगा है. अजिंक्य रहाणे एक बार फिर असफल साबित हुए और 23 गेंदों में 1 चौके की मदद से केवल 9 रन बनाकर एंडरसन के दूसरे शिकार हुए. रहाणे के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए कप्तान विराट कोहली आये हैं.

5:24 AM. 13 Aug 21 5:24 AM. 13 Aug

भारत को पहला झटका, रोहित शर्मा का लॉर्ड्स में शतक जमाने का सपना टूटा

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया को पहला झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 145 गेंदों में 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 83 रन बनाकर एंडरसन की गेंद पर बोल्ड हुए. इसके साथ ही रोहित शर्मा का लॉर्ड्स की धरती पर पहला शतक पूरा करने का सपना भी टूट गया.

5:24 AM. 13 Aug 21 5:24 AM. 13 Aug

लॉर्ड्स में रोहित शर्मा ने जमाया पहला शतक, सचिन को छोड़ा पीछे

लॉर्ड्स में रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पहला अर्धशतक जमाया है. भारत के बाहर पहली बार रोहित शर्मा ने इतना बड़ा स्कोर किया है. इस समय रोहित शर्मा 82 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारत का स्कोर पहली पारी में अब तक बिना विकेट खोये 114 रन बना लिया है.

5:24 AM. 13 Aug 21 5:24 AM. 13 Aug

रोहित शर्मा ने जमाया अर्धशतक, भारत की बेहतरीन शुरुआत

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक बना लिया है. रोहित शर्मा ने 86 गेंदों में 8 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया.

5:24 AM. 13 Aug 21 5:24 AM. 13 Aug

भारत के बिना किसी नुकसान के 46 रन, बारिश ने रोका खेल

भारत ने बारिश के व्यवधान तक इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन गुरुवार को यहां अपनी पहली पारी में 18.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 46 रन बनाये थे. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया लेकिन मैच आधा घंटा देरी से शुरू हुआ. बारिश ने एक घंटे के खेल के बाद फिर से व्यवधान डाला. उस समय रोहित शर्मा 35 और केएल राहुल 10 रन पर खेल रहे थे.

5:24 AM. 13 Aug 21 5:24 AM. 13 Aug

भारत की अच्छी शुरुआत, रोहित-राहुल की जोड़ी मैदान पर

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टॉस गंवाने के बाद भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतर चुकी है. 74 ओवर में भारत ने बिना विकेट गंवाये 8 रन बना लिया है. इस समय रोहित शर्मा और केएल राहुल बल्लेबाजी कर रहे हैं.

5:24 AM. 13 Aug 21 5:24 AM. 13 Aug

टॉस के बाद फिर से लॉर्ड्स में बारिश शुरू

भारत-इंग्लैंड दूसरे टेस्ट में भी बारिश का साया मंडराने लगा है. पहले टेस्ट में बारिश के कारण टॉस देर से हुआ. आधे घंटे की देरी के बाद टॉस हुआ. उसके बाद फिर से बारिश शुरू हो गयी है, जिसके कारण खेल शुरू होने में देरी होगी.

5:24 AM. 13 Aug 21 5:24 AM. 13 Aug

शार्दुल ठाकुर की जगह इशांत शर्मा प्लेइंग इलेवन में शामिल

शार्दुल ठाकुर की जगह इशांत शर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. शार्दुल चोट के कारण दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाये.

5:24 AM. 13 Aug 21 5:24 AM. 13 Aug

आर अश्विन को नहीं मिली प्लेइंग इलेवन में जगह

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी आर अश्विन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पायी. भारत आज भी च���र तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरा है. पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान कोहली ने पहले ही इसकी संभावना जता दी थी.

5:24 AM. 13 Aug 21 5:24 AM. 13 Aug

इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन

रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, हसीब हमीद, जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर (विकेट कीपर), मोइन अली, सैम कुरेन, ओली रॉबिन्सन, मार्क वुड और जेम्स एंडरसन.

5:24 AM. 13 Aug 21 5:24 AM. 13 Aug

भारत प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.

9:00 PM. 12 Aug 21 9:00 PM. 12 Aug

इंग्लैंड ने टॉस जीता, भारत की पहले बल्लेबाजी

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉड्स में दूसरे टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. बारिश के कारण टॉस होने में आधे घंटे की देरी हुई. पहला टेस्ट भी बारिश के कारण ड्रॉ पर खत्म हुआ.

9:00 PM. 12 Aug 21 9:00 PM. 12 Aug

दूसरे टेस्ट में बारिश के कारण टॉस में देरी

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से लॉड्स में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. मुकाबला शुरू होने से पहले बारिश शुरू हो गयी, जिस कारण से अब तक टॉस नहीं हो पाया है. पहला टेस्ट भी बारिश के कारण ड्रॉ पर खत्म हुआ.

मुख्य बातें

IND vs ENG 2nd Test Day 2 : भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड ने पहली पारी में तीन विकेट खोकर 119 रन बना लिया है. भारत की पहली पारी 364 रन सिमटी. दूसरे टेस्ट से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >