ऋषभ पंत और दबाव जैसे दुश्मन, बेन स्टोक्स भी बेखौफ अंदाज पर हैरान, बस हंस ही सके, देखें वीडियो

IND vs ENG 1st Test Day 1 Rishabh Pant and Ben Stokes: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ के पहले दिन ऋषभ पंत ने उपकप्तान बनने के बाद भी अपने बेखौफ अंदाज़ में बल्लेबाजी की. दो विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आए पंत ने दूसरी ही गेंद पर बेन स्टोक्स को आगे बढ़कर चौका जड़ दिया. स्टोक्स भी पंत की इस बैखौफ शैली पर मुस्कुरा उठे और उनका रिएक्शन अब वायरल हो रहा है.

IND vs ENG 1st Test Day 1 Rishabh Pant and Ben Stokes: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुक्रवार को शुरू हो गया. पहला टेस्ट लीड्स में खेला जा रहा है. पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. हालांकि भारतीय बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित करते हुए धमाकेदार बल्लेबाजी की. लेकिन सबसे तगड़ा अंदाज ऋषभ पंत ने दिखाया. इस दौरे पर पंत की जिम्मेदारी बढ़ाई गई और टीम का उपकप्तान बनाया गया, लेकिन पंत ने तो वही निडर बल्लेबाजी ठहरे. टीम के दो विकेट गिरने के बाद भी उन्होंने बेखौफ और बिंदास रूप अपनाया. पंत ने क्रीज पर कदम रखा और दूसरी ही गेंद पर बेन स्टोक्स को स्टेप आउट करते हुए सीधा चौका जड़ दिया. इस साहसी शॉट को देखकर खुद स्टोक्स भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके और उनका रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

आईपीएल 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले इंग्लैंड दौरे पर उप-कप्तान बनाए गए ऋषभ पंत से उम्मीद थी कि वह अब जिम्मेदारी के साथ थोड़ा संभलकर बल्लेबाजी करेंगे. लेकिन ऋषभ पंत शायद नहीं बदलने वाले. लीड्स टेस्ट के पहले दिन अच्छी शुरुआत करते हुए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी के दम पर पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े. भारत ने लेकिन इसके बाद सिर्फ 6 गेंदों में टीम ने राहुल (42) और डेब्यू कर रहे साई सुदर्शन (0) के विकेट गंवा दिए. ऐसे में जब पंत क्रीज पर आए, तो टीम दबाव में थी.

पहले आक्रामक फिर दिखाया संयमित खेल

हालांकि शुरुआत में उन्होंने पहली गेंद पर सम्मान दिया, लेकिन अगली ही गेंद पर वह अपने चिर-परिचित अंदाज में लौटे और स्टोक्स की गेंद पर आक्रामक चौका लगाकर अपने इरादे जता दिए. इस एक शॉट से उन्होंने यह भी जता दिया कि भले ही उन्हें उप-कप्तान बना दिया गया हो, लेकिन उनका खेलने का तरीका वैसा ही रहेगा. पंत के शॉट को देखकर बेन स्टोक्स भी नहीं रह पाए. उन्होंने अपनी प्रतिष्ठा पर लगी चोट पर हंसते हुए रिएक्ट किया. हालांकि अपने अगले ओवर में स्टोक्स ने पंत को चकमा देने के लिए 100 किमी/घंटा की स्पीड से एक धीमी यॉर्कर फेंकी, जो लगभग कामयाब हो जाती, लेकिन पंत ने समय रहते बल्ला नीचे लाकर खुद को एलबीडब्ल्यू होने से बचा लिया.

पहले दिन भारत ने बनाया दबदबा

हालांकि पंत ने हमेशा की तरह आक्रामक अंदाज में शुरुआत की, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी पारी में संयम भी दिखाया. पंत ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 138 रनों की नाबाद साझेदारी की. हालांकि बीच-बीच में उन्होंने कुछ जोखिम भरे शॉट्स भी खेले, जिनमें कभी उन्हें सफलता मिली तो कभी चूक गए. इस दौरान गिल उन्हें शांत रखने की कोशिश करते नजर आए. पहले दिन स्टंप्स तक भारत का स्कोर 359/3 रहा. कप्तान शुभमन गिल 127 रन और उप-कप्तान ऋषभ पंत 65 रन बनाकर नाबाद लौटे. दोनों की यह साझेदारी भारत को एक मजबूत स्थिति में ले गई है.

ईशान किशन रवाना होंगे इंग्लैंड, टीम से जुड़ते ही इन दो मैचों में लेंगे हिस्सा

कप्तान शुभमन गिल पर लग सकता है जुर्माना, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में कर बैठे ये गलती

संजय मांजरेकर ने फिर विराट कोहली पर साधा निशाना! अबकी बार कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया भड़का

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >