बेन स्टोक्स ने कर दिया भारी ब्लंडर, इंग्लिश कप्तान के फैसले पर माइकल वान ने जताई हैरानगी

IND vs ENG Michael Vaughan surprised at Ben Stokes Decision: माइकल वॉन हेडिंग्ले की सूखी पिच पर पहले गेंदबाजी के बेन स्टोक्स के फैसले से हैरान हैं, जिसका भारतीय बल्लेबाजों ने पूरा फायदा उठाया. वॉन ने कहा कि इस इंग्लैंड टीम की असली ताकत उसकी बल्लेबाजी है, गेंदबाजी नहीं.

IND vs ENG 1st Test Michael Vaughan surprised at Ben Stokes Decision: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया. टॉस हारकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन 3 विकेट खोकर 359 रन बना लिए. पूर्व कप्तान माइकल वॉन हेडिंग्ले के सूखे विकेट पर पहले गेंदबाजी करने के इंग्लैंड के फैसले से हैरान हैं क्योंकि भारतीय बल्लेबाजों ने इसका ने इसका पूरा फायदा उठाया. यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शतक जड़ा, तो ऋषभ पंत ने भी 65 रन जड़े. वॉन ने कहा कि मौजूदा इंग्लैंड टीम का मजबूत पक्ष निश्चित रूप से उसकी बल्लेबाजी है, गेंदबाजी नहीं.

उन्होंने बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल से कहा, ‘‘मैं पुराने जमाने का परंपरावादी हूं. यहां लीड्स में जब धूप खिली हो और मौसम शुष्क हो, तो आप बल्लेबाजी करते हैं.‘‘ वॉन ने कहा, ‘‘इंग्लैंड की वर्तमान टीम का मजबूत पक्ष बल्लेबाजी है. उसकी गेंदबाजी में इस समय अनुभव की कमी है. बेन (स्टोक्स) को स्पष्ट रूप से अपनी अंदरूनी भावना का अहसास था और कभी-कभी यह कारगर भी रहा.’’

स्टोक्स के 2022 में कप्तान और ब्रेंडन मैकुलम के कोच बनने के बाद से इंग्लैंड ने पहले क्षेत्ररक्षण करना पसंद किया है. स्टोक्स का निर्णय इस मैदान के हालिया रिकॉर्ड से भी प्रभावित हो सकता है, जहां पिछले छह टेस्ट मैचों में पहले क्षेत्ररक्षण करने वाली टीम ने मैच जीता है. लेकिन वॉन इससे सहमत नहीं हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘आपको हमेशा उसी क्षण अपने निर्णय लेने होते हैं, न कि उन बातों के आधार पर जो आपने वर्षों पहले या अन्य समय में किए थे. अतीत के फैसलों का वर्तमान में लिए गए फैसलों पर कोई असर नहीं पड़ता. यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है. इसमें रन रोकना आसान नहीं है.’’

भारतीय टीम ने पहले दिन मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. इंग्लैंड के गेंदबाज पूरे दिन विकेट के लिए तरसते रहे. इंग्लैंड की ओर से सबसे सफल गेंदबाज कप्तान बेन स्टोक्स रहे, उन्होंने 13 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट झटके. उनके अलावा 1 विकेट ब्रायडन कार्से के नाम रहा. भारतीय टीम अब मैच के दूसरे दिन बड़े से बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी. 

जिस बैट से शतक जड़ा वो टूटा हुआ था, फिर शुभमन गिल ने ऐसे करवाया रिपेयर, देखें वीडियो

पंत के सामने केएल राहुल ने जोड़ लिए हाथ, जानें क्या है मामला, ड्रेसिंग रूम का मजेदार वीडियो

ऋषभ पंत ने तोड़ दिया रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, इस मामले में हिटमैन से निकले आगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >