पंत के सामने केएल राहुल ने जोड़ लिए हाथ, जानें क्या है मामला, ड्रेसिंग रूम का मजेदार वीडियो

IND vs ENG 1st Test KL Rahul greeted Rishabh Pant with Folded Hands: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की, जहां जायसवाल और गिल ने शतक जड़े. ऋषभ पंत की ताबड़तोड़ पारी ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा और वह दिन के अंत तक नाबाद लौटे. पवेलियन लौटते वक्त केएल राहुल ने पंत का स्वागत हाथ जोड़कर मजाकिया अंदाज में किया.

IND vs ENG 1st Test KL Rahul greeted Rishabh Pant with Folded Hands: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की 20 जून से शुरुआत हो गई. शुक्रवार को हेडिंग्ले में पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की. यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड में अपना पहला शतक जड़ा, तो शुभमन गिल ने भी कप्तान के तौर पर अपना पहला शतक ठोक दिया. हालांकि इन सबसे ज्यादा मजेदार ऋषभ पंत की पारी रही. पहले दिन स्टंप्स के बाद शुभमन गिल और ऋषभ पंत नाबाद लौटे. जब दोनों खिलाड़ी पवेलियन में लौटे तो टीम के खिलाड़ियों ने दोनों ही अविजित प्लेयर्स की ताली बजाकर सराहना की. इसी दौरान केएल राहुल पंत के सामने हाथ जोड़कर अभिवादन करते नजर आए.   

केएल राहुल का यह प्रशंसा वाला अंदाज ऋषभ पंत की बेखौफ बल्लेबाजी के लिए था. पंत ने कुछ ऐसा किया, जो वहीं कर सकते थे. बिना दबाव के बल्लेबाजी करना और आडे़-तिरछे बल्ला घुमाकर रन बटोरना उन्हीं के बस की बात हो सकती है. पहले दिन का खेल खत्म होने ही वाला था, लेकिन ऋषभ पंत ने एक बार फिर दिखा दिया कि वो पारंपरिक ढर्रे से अलग सोचते हैं. जहां ज्यादातर बल्लेबाज दिन का आखिरी समय संभलकर खेलना पसंद करते हैं, वहीं पंत ने आक्रामक रुख अपनाया. भारत का स्कोर 351 था, तभी पंत क्रीज से बाहर निकलकर क्रिस वोक्स की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग के ऊपर शानदार छक्का जड़ दिया. वोक्स चकित रह गए, बेन स्टोक्स हल्की मुस्कान के साथ प्रतिक्रिया देते दिखे और केएल राहुल ने हाथ जोड़कर पंत का स्वागत किया. 

IND vs ENG पहले टेस्ट मैच का हाल

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस हारने के बावजूद भारतीय टीम ने बेहतरीन शुरुआत की है. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक सिर्फ तीन विकेट खोकर 359 रन बना लिए. कप्तान शुभमन गिल ने चौथे नंबर पर उतरकर शानदार शतक जड़ा और 175 गेंदों में नाबाद 127 रन बनाए. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी पांचवें क्रम पर जिम्मेदारी भरी पारी खेली और 102 गेंदों में 65 रन बनाकर नाबाद लौटे. दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी की. 

वहीं भारतीय पारी के तीन विकेट के रूप में केएल राहुल, साई सुदर्शन और यशस्वी जायसवाल आउट हुए. राहुल ने पारी की शुरुआत करते हुए 42 रन बनाए, जबकि डेब्यू कर रहे सुदर्शन खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए. जायसवाल ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया और 159 गेंदों की पारी में 101 रन बनाकर अपना पांचवां टेस्ट शतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 16 चौके और एक शानदार छक्का भी लगाया. पहले दिन मजबूत शुरुआत करने के बाद दूसरे दिन शुभमन गिल और ऋषभ पंत की नजरें भारत को और बड़े स्कोर तक पहुंचाने पर रहेंगी. 

ऋषभ पंत ने तोड़ दिया रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, इस मामले में हिटमैन से निकले आगे

‘वो ऐसा ट्रम्प कार्ड, जिसे पांचों टेस्ट खिलाता’, भारत की प्लेइंग XI में इस खिलाड़ी के न होने से हैरान दिग्गज

गजब! भिड़े और छितराए बैट्समैन, दो रन आउट के मौके मिले, लेकिन दोनों गंवाए और चार रन अलग दिए, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >