बुमराह की एक गलती ने इंग्लैंड को दे दी राहत, कहीं मुश्किल में न पड़ जाए टीम इंडिया

IND vs ENG 1st Test Jasprit Bumrah: पहले टेस्ट मैच में भारत ने जायसवाल, गिल और पंत के शतकों की बदौलत पहली पारी में 471 रन बनाए. इसके जवाब में इंग्लैंड के खिलाफ बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. हालांकि उनकी एक गलती से इंग्लैंड को राहत मिल गई, जिससे भारत का दबदबा थोड़ा कम हो गया.

IND vs ENG 1st Test Jasprit Bumrah: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा रहा है. पहले और दूसरे दिन के दूसरे सेशन तक भारत ने शानदार बल्लेबाजी की. यशस्वी जायसवाल, कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान ऋषभ पंत के शतकों के दम पर टीम इंडिया ने एक समय 430/3 का मजबूत स्कोर खड़ा कर लिया था, लेकिन गिल के आउट होते ही विकेटों की झड़ी लग गई और पूरी टीम 113वें ओवर में 471 रन पर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स और जोश टंग ने 4-4 विकेट झटके. इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी से इंग्लैंड को बड़े झटके दिए. उन्होंने तीन विकेट लेकर इंग्लैंड को बैकफुट पर ला दिया, हालांकि कैच न छूटते तो यह संख्या और भी हो सकती थी. हालांकि अंत में बुमराह की एक गलती ने इंग्लैंड को और राहत दे दी. 

दूसरे दिन जब इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो शुरुआत धीमी लेकिन संभली हुई रही. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने लगातार खतरनाक गेंदबाजी की और इंग्लैंड के तीन बड़े विकेट अपने नाम किए. उन्होंने जक क्रॉली, बेन डकेट और जो रूट को पवेलियन भेजकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. हालांकि, दिन का सबसे बड़ा ड्रामा आखिरी ओवर में देखने को मिला. बुमराह ने इस ओवर में तीन नो बॉल फेंकी, जिसमें सबसे अहम वह गेंद रही जिस पर उन्होंने हैरी ब्रूक को आउट कर दिया था. 

शॉर्ट गेंद पर ब्रूक ने नियंत्रण खो दिया और मोहम्मद सिराज ने पीछे दौड़ते हुए मिडविकेट पर शानदार कैच लपक लिया. टीम इंडिया ने विकेट का जश्न भी मना लिया था, लेकिन तभी अंपायर ने नो बॉल का इशारा किया, जिससे भारतीय खिलाड़ियों की सारी मेहनत पर पानी फिर गया. भारत को चौथा विकेट मिल जाता, लेकिन नो बॉल ने सारा मामला खराब कर दिया. इस पूरे घटनाक्रम ने भारत के लिए मैच की स्थिति को थोड़ा मुश्किल बना दिया. जहां एक ओर बुमराह ने शानदार गेंदबाजी कर टीम को मैच में बनाए रखा, वहीं उनकी नो बॉल ने इंग्लैंड को राहत दी.

ऐसा रहा मैच का हाल

मैच की बात करें, तो दूसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने 49 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए हैं. ओली पोप 100 रन बनाकर क्रीज पर टिके हैं, जबकि हैरी ब्रूक बिना खाता खोले उनके साथ मौजूद हैं. वहीं इससे पहले बेन डकेट ने 62 रन की पारी खेली और जो रूट ने 28 रनों का योगदान दिया. अगर बुमराह की नो बॉल न होती, तो भारत दिन का अंत 4 विकेट लेकर करता और इंग्लैंड की स्थिति कहीं ज्यादा कमजोर होती.

अच्छा भला खेल रहा था, गिल-गंभीर ने ऋषभ पंत को आउट करा दिया, पूर्व क्रिकेटर ने जताया अंदेशा

जो रूट ने रचा इतिहास, एक साथ सचिन और जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका

जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा वसीम अकरम का हैरान कर देने वाला रिकॉर्ड, बन गए दुनिया के नंबर वन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >