Virat को मिला किस्मत का साथ, स्मिथ, पोटिंग और लेंगर मानने को तैयार नहीं, थर्ड अंपायर के निर्णय पर उठाया सवाल

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें टेस्ट मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) को शून्य के स्कोर पर जीवनदार मिला. इस निर्णय पर स्टीव स्मिथ और पोंटिंग समेत जस्टिन लैंगर ने निराशा जताई.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. अंतिम मैच में रोहित शर्मा की जगह जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे हैं. आज 3 जनवरी को पहले दिन बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. लेकिन भारत ने ओपनर केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के विकेट 17 रन पर ही जल्दी गंवा दिए. मिशेल स्टार्क ने केएल राहुल को और यशस्वी जायसवाल स्कॉट बोलैंड के हाथों आउट हुए. इसके बाद वि���ाट कोहली बैटिंग करने उतरे, लेकिन दूसरी ही गेंद पर उन्हें जीवनदान मिल गया. 

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कोहली के विकेट के पीछे 7 पारियों में 6 बार कैच आउट हुए हैं. इस मैच में भी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फुल स्लिप कॉर्डन लगाकर जाल बिछा दिया था. बोलैंड ने बैक ऑफ लेंथ गेंद फेंकी, कोहली ने गेंद को धीरे से पुश किया, लेकिन उनके बल्ले के किनारे से टकराकर स्लिप में चली गई. दूसरी स्लिप में मौजूद स्टीव स्मिथ ने डाइव लगाकर गेंद को कैच कर लिया. लेकिन गेंद उनके हाथ से उछल कर गली में मार्नस लैबुशेन के पास चली गई और उन्होंने इसे लपक लिया. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस पर जोरदार अपील की. लेकिन तीसरे अंपायर ने समय लिया और नॉट आउट का निर्णय दिया और कोहली पहली गेंद पर शून्य पर आउट होने से बच गए.

ऑस्ट्रेलियाई यह मानने को तैयार नहीं कि गेंद जमीन को टच कर गई

कैच लेने के मसले पर स्टीव स्मिथ ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से बात करते हुए कहा कि 100 प्रतिशत यह मेरे हाथ से लगकर उछली थी. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज और कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि कोहली आउट थे. 7क्रिकेट के पोस्ट किए गए वीडियो में उन्होंने कहा, “मैंने जो देखा, उससे यह मेरे लिए और भी स्पष्ट हो गया कि विराट को आउट होना चाहिए था. स्टीव स्मिथ की उंगलियाँ गेंद के नीचे थीं और आप देख सकते थे कि वह गेंद को ऊपर की ओर उछाल रहे थे. मेरी राय में वह आउट थे.” लैंगर की बात का समर्थन करते हुए पोंटिंग ने भी कहा, “जहां तक ​​उनका सवाल है, अगर गेंद हाथ से निकल जाती, तो वह उसे उठा नहीं पाते. मुझे लगता है कि उनकी उंगलियां स्पष्ट रूप से गेंद के नीचे हैं. देखिए उनकी पॉइंटर फिगर कहां है, यह अभी भी गेंद के नीचे है.”

विराट से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन फिर रहे नाकाम

कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शुक्रवार को बादल छाए रहने और घास वाली पिच पर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पिच पर लगभग 7 मिमी घास छोड़ी गई है. भारत के शीर्ष क्रम ने एक बार फिर निराश किया. 57 रन पर ही भारत ने तीन विकेट गंवा दिए हैं. इस सीरीज में 1 शतक के अलावा विराट कोहली भी पूरी तरह फेल रहे हैं. अंतिम टेस्ट में भारत को सीरीज को बचाने की चुनौती है, ऐसे में उनसे एकबार फिर शानदार पारी की उम्मीद थी. लेकिन विराट एकबार फिर विकेट के पीछे लपक लिए गए. स्कॉट बोलैंड की गेंद पर 17 रन बनाकर स्लिप में ब्यू वेबस्टर के हाथों कैच आउट हो गए.

Rohit Sharma ने खुद…, आखिरी टेस्ट में रोहित के न खेलने पर बुमराह का बड़ा बयान

आखिरी टेस्ट में Rohit Sharma हुए बाहर, जानें अब तक कैसा रहा उनका कप्तानी वाला सफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >