IND vs AUS: सुरक्षा घेरा तोड़कर विराट के पास पहुंचा दर्शक, बॉक्सिंग डे टेस्ट में बड़ी चूक, Video

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में सुरक्षा कर्मियों की ओर से बड़ी चूक सामने आई है. दूसरे दिन के पहले सेशन में एक दर्शक विराट कोहली के सामने जाकर उनके साथ फोटो खिंचवाने लगा. Virat Kohli Security Breach

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में सुरक्षा कर्मियों की ओर से बड़ी चूक सामने आई है. खेल के दूसरे दिन के पहले सेशन में एक दर्शक मैदान के अंदर पहुंच गया. मैच के 97वें ओवर में वह स्टैंड से पहले कप्तान रोहित के पास गया और उसके बाद विराट कोहली के सामने जाकर उनके साथ फोटो खिंचवाने लगा. विराट के कंधे पर हाथ रखकर फोटो खिंचवाने के बाद सुरक्षाकर्मी मैदान पर पहुंचे और उसको पकड़कर बाहर ले गए.

कोहली की सुरक्षा में बड़ी चूक

बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम के 97वें ओवर में अचानक एक युवा लड़का मैदान पर दौड़ पड़ा. सुरक्षा कर्मियों को चकमा देते हुए वह सीधे स्लिप में फील्डिंग कर रहे कप्तान रोहित के पास जाने की कोशिश की. लेकिन वह रोहित के पास नहीं पहुंच सका तो विराट कोहली की तरफ मुड़ गया. उसकी वजह से खेल में व्यवधान उत्पन्न हो गया. तब जाकर सुरक्षा कर्मियों ने दौड़ लगाई. एमीसीजी ग्राउंड स्टाफ ने तुरंत ही उसको पकड़कर बाहर किया. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने यह अंदाजा लगाया कि यह वही शख्स है, जो 2023 के विश्वकप में भी विराट कोहली के पास पहुंचा था. 

मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया

बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में स्टीव स्मिथ के रिकॉर्ड शतक की बदौलत मजबूत स्थिति में पहुंच गया है. स्मिथ ने 140 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने भारत के खिलाफ 11वां रिकॉर्ड शतक लगाया. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 122.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 474 रन बनाए. भारत और ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में 1-1 मैच जीतकर बराबरी पर हैं. चौथा टेस्ट मैच जीतकर दोनों ही टीमें निर्णायक बढ़त लेना चाहेंगी. भारत के लिए यह मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भी महत्वपूर्ण है. 

स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ विश्व क्रिकेट में हासिल की सबसे बड़ी उपलब्धि

भारतीय टीम ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि, काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे खिलाड़ी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >