IND vs AUS T20 Highlights: बारिश की वजह से पहला T20I मैच रद्द

IND vs AUS T20 Highlights: राजधानी कैनबरा में खेला जा रहा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 आई बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है. पहले बल्लेबाजी का मौका मिलने के बाद भारत ने 9.4 ओवर में एक विकेट गंवाकर 97 रन बना लिए थे. इसके बाद बारिश की वजह से एक भी ओवर का खेल नहीं हो पाया और मैच को रद्द करना पड़ा.

IIND vs AUS T20 Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैच की सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 9.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए थे. उसके बाद बारिश तेज हो गई और खेल को रोक दिया गया. बारिश नहीं रुकी और पांच ओवर का मैच भी संभव नहीं हो सका. इसके बाद अंपायरों ने मैच को रद्द करने का फैसला किया. दोनों टीमों के बीच अगला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला अब शुक्रवार 31 अक्टूबर को खेला जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya kumar varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >