Rohit Sharma ने जो आज किया है…, कप्तान की तारीफ में इरफान पठान ने कही दिल जीतने वाली बात

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें टेस्ट के लिए रोहित शर्मा ने टीम में शामिल न होने का फैसला किया. उनके इस निर्णय पर इरफान पठान ने तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने शुभमन गिल के लिए अपनी जगह खाली कर दी. Irfan Pathan comment on Rohit Sharma.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में आज 3 जनवरी से खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी का फैसला किया. इस मैच के लिए टीम की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथों में है. नियमित कप्तान रोहित शर्मा को इस मैच में आराम दिया गया है. टॉस के समय जसप्रीत बुमराह ने कहा कि रोहित ने स्वयं न खेलने का फैसला किया है. रोहित शर्मा के इस निर्णय पर इरफान पठान ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि यह बहुत सेल्फलेस फैसला है. 

स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री करते हुए इरफान पठान ने कहा, “रोहित शर्मा सोच रहे हैं कि बिल्कुल बल्ला नहीं चल रहा है. वो खुद बल्लेबाज को पता चल जाता है कि बिल्कुल भी मैं फाइट करने के मूड में हूं नहीं तो फिर छोड़ देना बेहतर है. वो सोचा रोहित शर्मा ने और टीम के लिए भी सोचा कि शुभमन गिल जो ज्यादा बेहतर नजर आ रहे हैं, उन्हें खिलाया जाए और मैं बतौर कप्तान न खेलूं. ये हर खिलाड़ी के बस की बात नहीं है.” 

रोहित शर्मा हैं सिक्योर खिलाड़ी

साथी कमेंटेटर जतिन सप्रू ने कहा कि रोहित पहले टेस्ट में उपलब्ध नहीं थे. एडिलेड टेस्ट में वे वापस आए, लेकिन उन्होंने केएल राहुल और जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी को नहीं छेड़ा. ब्रिसबेन टेस्ट में भी वे नंबर 6 पर उतरे लेकिन वहां भी उनका बल्ला नहीं चला. टीम मैनेजमेंट की सोच रही होगी, कि वे मेलबर्न टेस्ट में ओपन करे और शायद एक आखिरी मौका था, कि उनका बल्ला चलता लेकिन. पूरी सीरीज में केवल 31 रन बनाने के बाद उन्होंने निःस्वार्थ भाव से यह फैसला लिया है. इसके बाद इरफान ने कहा कि देखिए रोहित शर्मा ने आज जो फैसला लिया है, ये आपको कोई भी कप्तान लगातार करते हुए नहीं दिखेगा. ये तब होता है जब आप सिक्योर हों. रोहित शर्मा बहुत सिक्योर खिलाड़ी हैं.

रोहित का प्रदर्शन लगातार गिरता गया

रोहित शर्मा के लिए साल 2024 पूरी तरह निराश करने वाला रहा है. उन्होंने पिछले साल पिछले साल 14 टेस्ट मैचों में 24.76 की औसत से 617 रन बनाए. पिछली 15 पारियों में वे केवल एक बार पचास रन का आंकड़ा पार कर पाए हैं. उनका आखिरी शतक भी पिछले साल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ आया था. 2013 से टेस्ट क्रिकेट में अपने पदार्पण के बाद से मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के बीच उन्होंने 67 मैच खेले, जिनमें 40.57 की औसत से 12 शतकों के साथ 4301 रन बनाए थे. लेकिन 2023 में उनका औसत गिरकर 30.63 और फिर 2024 में 24.76 हो गया. यह उनकी फॉर्म में आई तेज गिरावट को दर्शाता है.

आखिरी टेस्ट में Rohit Sharma हुए बाहर, जानें अब तक कैसा रहा उनका कप्तानी वाला सफर

Virat को मिला किस्मत का साथ, स्मिथ, पोटिंग और लेंगर मानने को तैयार नहीं, थर्ड अंपायर के निर्णय पर उठाया सवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >