IND vs AUS, Perth Test: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला, हर्षित राणा और नीतीश रेड्डी का हुआ टेस्ट डेब्यू

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच आज 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हो गया है. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) के इस मैच में भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. इस मैच में भारतीय टीम में नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह कप्तानी करेंगे.

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) के पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच आज से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में शुरू हो गया. भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. इस मैदान पर जिस भी टीम ने टॉस जीता है वह पहले बल्लेबाजी ही चुनना पसंद करता है. अब तक हुए 4 मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर मैच भी जीता था. इस मैच के लिए भारतीय टीम की कप्तानी जसप्रीत बुमराह करेंगे. नियमित कप्तान रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बनने के कारण भारतीय टीम से नहीं जुड़ पाए हैं. हालांकि वे रविवार को ही टीम से पर्थ में जुड़ जाएंगे.

मंगलवार को पर्थ में बारिश हुई थी, जिसकी वजह से पिच कवर्स से ढंके हुए थे. लेकिन आज मौसम पूरी तरह से खुला हुआ है. दिन का औसत मौसम 25 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा. बारिश की संभावना अभी तक न के बराबर है. आर्द्रता 51 प्रतिशत रहेगी. पिच क्यूरेटर ईसाक मैकडोनाल्ड ने कहा था कि वे इस पिच पर घास छोड़ने वाले हैं. उन्होंने 10 मिमी तक घास छोड़ने की योजना के बारे में बताया था. पिच पर घास होने का मतलब होगा तेज गेंदबाजों का कहर. गेंद में उछाल भी भरपूर होगा. ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच इसी महीने हुए वनडे मैच में 4 मिमी घास थी तब पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 140 रन पर ही ढेर कर दिया था. 

भारतीय टीम की तैयारी

भारतीय टीम में इस मैच के लिए हर्षित राणा और नीतीश रेड्डी को मौका दिया गया है. भारत ने अपनी बल्लेबाजी में गहराई देने के लिए ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को मौका दिया है. तेज गेंदबाजों के लिए सहायक पिच पर दोनों टीमों की कप्तानी तेज गेंदबाज ही करेंगे. भारत ने इस मैच के लिए चार तेज गेंदबाज उतार दिए हैं. कप्तान जसप्रीत के साथ मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी भारत की पेस की कमान संभालेंगे. जसप्रीत ने रविचंद्रन अश्विन और रवींंद्र जडेजा को आराम देकर वाशिंगटन पर भरोसा जताया है.

बैटिंग लाइन अप में यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल के साथ ध्रुव जुरेल का टेस्ट मैचों के लिए यह पहला ऑस्ट्रेलिया दौरा है. पर्थ में पिछली बार 2018 में भारतीय टीम उतरी थी, जिसमें विराट कोहली ने 140 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया में अपनी सबसे पसंदीदा पारी खेली थी. विराट इस बार भी अपनी उसी पारी को फिर से जरूर खेलना चाहेंगे. 

पर्थ टेस्ट के लिए दोनों टीम

भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी (डेब्यू), जसप्रीत बुमराह (कप्तान), हर्षित राणा (डेब्यू), मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया: नाथन मैकस्वीनी (डेब्यू), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिच मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >