IND vs AUS: “अपनी जवानी के किस्से सुनाकर हमें छेड़ते हैं”, बॉलिंग कोच को लेकर ऐसा क्यों कह रहे हैं शुभमन गिल

IND vs AUS: भारत टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल (Morne Morkel) के लेकर शुभमन गिल (Shubman Gill) ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वे अपनी जवानी के किस्से सुनाकर हमें छेड़ते रहते हैं.

IND vs AUS:भारत और ऑस्ट्रेलिया के तीसरा टेस्ट आज 14 दिसंबर से गाबा मैदान ब्रिसबेन में खेला जा रहा है. पांच मैचों की सीरीज में दोनों टीमें एक-एक से बराबरी पर हैं. पर्थ के पहले टेस्ट मैच में भारत ने 295 रन से जीत दर्ज की तो एडिलेड के दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत कर हिसाब बराबर कर लिया. दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए. पूरी भारतीय टीम दोनों पारियों को मिलाकर 80 ओवर भी नहीं खेल पाई. तीसरे टेस्ट से पहले प्रेस कांफ्रेंस में शुभमन गिल ने टीम की तैयारियों को लेकर बात की. इसी दौरान उन्होंने कहा कि कोच मोर्ने मोर्केल अपनी जवानी के किस्से सुनाकर हमें छेड़ते रहते हैं.

ब्रिसबेन टेस्ट के लिए पिच क्यूरेटर ने कहा है कि यह पिच अपने पारंपरिक रुप में नजर आएगी. इस पिच पर तेजी और उछाल देखने को मिलेगी. शुभमन गिल ने ब्रिसबेन टेस्ट से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मोर्ने मोर्केल को ऐसी पिच पर गेंदबाजी करने में मजा आता है. वे हमको छेड़ते भी रहते हैं, कि मैं अपनी जवानी में ऐसा कर देता था-वैसा कर देता था. जब हम खेलते हैं, तो कहते हैं कि अब विकेट अच्छा है, बॉल डालने के लिए. वे देखते भी रहते हैं, कि भारतीय गेंदबाज कैसे बॉल डाल रहे हैं. 

मोर्ने मोर्केल का कैरियर

पूर्व दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी मोर्ने मोर्केल भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच हैं. उनकी नियुक्ति 14 अगस्त 2024 को की गई. उन्होंने द. अफ्रीकी टीम के लिए 86 टेस्ट मैचों में 309 विकेट लिए थे. 117 ओडीआई और 44 टी20 मैच खेलने वाले कोच मोर्केन ने अपने 12 साल के कैरियर में 235 विकेट लिए. आईपीएल में भी वे लखनऊ सुपर जाएंट्स के कोच दो साल तक रहे थे. हेड कोच गंभीर की पसंद रहे मोर्ने मोर्केल पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच भी रहे. हालांकि 2023 के विश्वकप में पाकिस्तान के ग्रुप स्टेज में ही बाहर होने के बाद उन्होंने दिसंबर 2023 में इस्तीफा दे दिया था. इसके अलावा वे न्यूजीलैंड की महिला टीम के कोच भी रहे थे. 

तीसरे टेस्ट का अब तक का हाल

तीसरे टेस्ट की बात करें तो ब्रिसबेन में होने वाले घमासान में भारतीय टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. लेकिन लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण मैच को दोबारा बंद करना पड़ा है. लंच तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 13.2 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 28 रन बना लिए हैं. भारत ने इस मैच में दो बदलाव किए हैं. तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जगह आकाशदीप को और रविचंद्रन अश्विन की जगह रवींद्र जडेजा को मौका दिया गया है.  

अब लीजिए! 17 साल से खेल रहा क्रिकेट, अब बॉलिंग ऐक्शन को लेकर बांग्लादेश के इस स्टार पर लगा प्रतिबंध

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >