खामोश! ‘डीएसपी’ सिराज ने ख्वाजा का विकेट उखाड़कर किया सेलीब्रेट, ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों को चुप रहने का किया इशारा

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज ने उस्मान ख्वाजा को क्लीन बोल्ड कर दूसरी सफलतता दिलाई. इसके बाद वे ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों को चुप रहने का इशारा करते दिखाई दिए. Mohammad Siraj

IND vs AUS: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अपने एटीट्यूड में जो दम रखते हैं वही कातिलाना अंदाज अपनी गेंदबाजी में भी दिखाते हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए उस्मान ख्वाजा को क्या गजब क्लीन बोल्ड किया. कंगारू बल्लेबाजी की दूसरी पारी में ख्वाजा 21 रन बनाकर एक बार फिर सेट हो रहे थे, लेकिन जोश से लबरेज भारतीय गेंदबाज सिराज ने इस बार कोई चूक नहीं की. ऑस्ट्रेलिया के कुल स्कोर 43 रन पर सिराज ने उसको दूसरा झटका दे दिया. 

ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट जसप्रीत बुमराह ने 20 रन के स्कोर पर सैम कोंस्टास को बोल्ड कर दिला दिया था. भारत दूसरी पारी में जल्द से जल्द दूसरे विकेट की तलाश में था. मोहम्मद सिराज ने भी कप्तान की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए ख्वाजा को बोल्ड कर दिया. सिराज अपने इस स्पेल में ख्वाजा को काफी परेशान कर चुके थे. 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर सिराज ने ऑफ स्टंप पर फुलर लेंथ की डिलिवरी डाली और भारी दबाव में ख्वाजा अपने पैर भी नहीं हिला पाए. सिराज की गेंद दनदनाते हुए विकेट को उखाड़ कर गिल्लियां उड़ा दीं. सिराज ने इसके बाद दर्शकों को चुप रहने का इशारा भी किया. आपको बता दें कि सिराज को इस दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों की ओर से काफी ‘बू’ किया गया है. अब उनकी बारी आई तो उन्होंने भी मौके पर पूरी तरह सेलीब्रेट किया. ख्वाजा 65 गेंद पर 2 चौकों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए. 

इससे पहले भारत ने अपने कल के स्कोर में 11 रन जोड़कर अपनी पहली पारी 369 रन पर समाप्त हो गई. नीतीश कुमार रेड्डी ने शतक लगाकर भारत को मुश्किल परिस्थिति से उबारा. एक समय पर 211 रन पर 7 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को केवल 105 रन की लीड पर रोक दिया. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया भारतीय गेंदबाजों के कहर से पूरी तरह हलकान नजर आ रही है. उसने 100 रन के भीतर ही अपने 5 विकेट गंवा दिए हैं.

आंखों में आंसू और दिल के जज्बात, नीतीश के पिता ने सुनील गावस्कर के पैरों में धर दिया माथा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >