IND vs AUS: आश्चर्यजनक! मिशेल ‘बाज’ मार्श ने झपट्टा मारकर दबोची गेंद, क्रिकेट जगत हुआ हैरान, शुभमन गिल लौटे पवेलियन

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेला जा रहा है. भारतीय पारी में शुभमन गिल ( Shubman Gill) को मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) ने डाइव मारते हुए कैच आउट कर दिया.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन अपनी पारी में 40 रन और जोड़े और 445 रन पर ऑलआउट हो गई. बल्लेबाजी करने उतरे भारत की शुरुआत एक बार फिर खराब रही. मैच की दूसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद शुभमन गिल बैटिंग करने उतरे, लेकिन वे भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और मिचेल स्टार्क की गेंद पर कैच आउट हो गए. 

अपने पहले ओवर में विकेट लेने के बाद स्टार्क अपने आत्मविश्वास के सातवें आसमान पर थे. गाबा की तेज और उछाल लेती पिच पर नई गेंद से स्टार्क का मुकाबला करना आसान भी नहीं था और गिल इसी का शिकार हो गए. 4 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाने के बाद भारत के लिए शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला. लेकिन वे मात्र 1 रन ही बना पाए थे कि मिचेल स्टार्क ने उनको भी पवेलियन लौटा दिया. स्टार्क की बाहर जाती गेंद पर शुभमन ने बल्ला लगा दिया, गेंद प्वाइंट पर गई, लेकिन मिचेल मार्श ने उड़ते हुए गेंद को धर दबोचा. प्वाइंट पर खिलाड़ियों के कैच वैसे भी दर्शनीय होते हैं, देखें वीडियो

बारिश से प्रभावित इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड के शानदार शतकों की बदौलत 445 रन बनाए. जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट निकाले. लेकिन भारतीय बल्लेबाज एडिलेड टेस्ट की तरह यहां भी संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. 22 रन पर ही भारत ने अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं. यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के बाद विराट कोहली भी मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद बारिश ने फिर खलल डाल दिया है और मैच को रोक दिया गया है. ताजा समाचार तक ऋषभ पंत (4रन) और केएल राहुल (14 रन) क्रीज पर हैं. 

तीसरे टेस्ट के लिए दोनोंं टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड

IND vs AUS: कमेंटेटर की जसप्रीत बुमराह पर नस्लीय टिप्पणी, सोशल मीडिया पर उबाल, विवाद के बाद मांगी माफी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >