IND vs AUS: हिम्मत तो देखो! यशस्वी को बाउंसर मारकर आंखें भी दिखा रहा यह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज, देखें वीडियो

IND vs AUS: मनुका ओवल में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच को भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीत लिया. इस मैच में यशस्वी जायसवाल (Yshasvi Jaiswal) ने 45 रन बनाए. भारतीय पारी के दौरान जैक निस्बत की एक बाउंसर यशस्वी के हेलमेट में जा लगी, जिसके बाद वे यशस्वी को घूरते नजर आए.

IND vs AUS: गुलाबी गेंद के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ जीत दर्ज की. मनुका ओवल, कैनबरा में खेले गए इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की वापसी हुई. यशस्वी जायसवाल ने लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम के लिए 45 रनों की पारी खेली. उनकी इस पारी के दौरान एक मजेदार लेकिन खतरनाक वाकया हो गया. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज की एक बाउंसर सीधे उनके हेलमेट पर जा लगी.

बाउंसर पर किसी तरह संभले यशस्वी

टीम इंडिया 257 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी. उसकी पारी के छठें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई पीएम XI की ओर से जैक निस्बत गेंदबाजी करने आए. क्रीज पर यशस्वी जायसवाल थे. यश ने पहली और दूसरी गेंद पर दो चौके जड़ दिए, हालांकि ये चौके किस्मत से ही आए. तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं आया. लेकिन निस्बत ने चौथी गेंद ऐसी पटक कर फेंकी की कि यशस्वी संभल नहीं पाए. उस गेंद में रफ्तार और उछाल ज्यादा थी, जिसका अंदाजा यशस्वी नहीं लगा पाए और अपना संतुलन खो बैठे. गनीमत रही कि उनको किसी तरह की चोट नहीं आई. इसके बाद जैक उन्हें घूरने लगे, हालांकि मामला ज्यादा नहीं बढ़ा और फिर निस्बत मुस्कुरा कर वापस गेंदबाजी करने चले गए. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसका वीडियो जारी किया है, आप भी देखें

IND vs AUS: हर्षित राणा की गेंद के आगे ऑस्ट्रेलिया बेदम, सैम कोंस्टास ने किसी तरह संभाली कंगारू पारी

टीम प्रदर्शन से जीता भारत

बारिश से प्रभावित इस मैच को कई बार रोकना पड़ा. टॉस जीत कर भारत ने गेंदबाजी चुनी. हर्षित राणा ने इस मैच में चार विकेट लिए तो ऑस्ट्रेलियाई ओपनर सैम कोंस्टास ने शतक लगाया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम ने 43.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 240 रन बनाए. बारिश ने एक बार फिर दखल दिया. भारतीय टीम को डकवर्थ लुइस नियम के कारण भारत को 46 ओवर में 257 रन का लक्ष्य निर्धारित किया गया. टीम इंडिया में कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की वापसी हुई है. शुभमन ने इस मैच में 50 रन बनाए, लेकिन रोहित शर्मा अब भी नहीं चल पा रहे हैं, वे मात्र 3 रन बनाकर आउट हो गए. नितीश कुमार रेड्डी का शानदार प्रदर्शन का दौर जारी है, उन्होने 42 रन बनाए. वाशिंगटन सुंदर ने भी नाबाद 42 रन बनाए और अंत में भारत को जीत दिला कर लौटे. 

IND vs PM XI: सरफराज खान से छूटी गेंद तो रोहित शर्मा ने जड़ दिया ‘पंच’, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >