25 सालों से नहीं खुला जीत का खाता, जानें कैसे हैं सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर टीम इंडिया के रिकॉर्ड्स

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 3 दिसंबर से खेला जाएगा. इस मैदान पर भारत ने अब तक कुल 13 मैच खेले हैं. आइए नजर डालते हैं इस मैदान पर भारतीय टीम के इस मैदान पर अन्य रिकॉर्ड्स पर.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चार मैच हो चुके हैं. पहला टेस्ट मैच भारत ने तो दूसरा मैच और चौथा मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता, जबकि तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा. ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में 2-1 से आगे है. पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 3 दिसंबर से खेला जाएगा. भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच में जीत आवश्यक होगी. ऐसे में आइए नजर डालते हैं, इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड कैसा रहा है.  

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड

142 साल पुराने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय टीम ने 1947 से कुल 13 मैच खेले हैं. जिनमें से भारत ने आज तक केवल 1 मैच जीता है. जबकि 5 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं 7 मैच ड्रॉ रहे हैं. भारत ने आखिरी बार 46 साल पहले इस मैदान पर 1978 में जीता था. उस समय बिशन सिंह बेदी की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने पारी और 2 रन से जीत दर्ज की थी. भारत पिछले तीन मैचों से इस मैदान पर अपने मैच ड्रॉ करा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के पिछले दो दौरों में जीत दर्ज करने वाले मेन इन ब्लू को उन दौरों पर भी ड्रॉ से संतोष करना पड़ा था. इस मैदान पर आखिरी मैच भारत ने 2021 में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेला था. उस मैच में ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 97 रन बनाए और भारत मैच को ड्रॉ कराने में कामयाब रहा. 

पिछले 25 सालों में भारतीय टीम का रिकॉर्ड

  • जनवरी 2000: हार (पारी और 141 रन से)
  • जनवरी 2004: ड्रॉ
  • जनवरी 2008: हार (122 रन से)
  • जनवरी 2012: हार (पारी और 68 रन से)
  • जनवरी 2015: ड्रॉ
  • जनवरी 2019: ड्रॉ
  • जनवरी 2021: ड्रॉ

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय बल्लेबाज

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय टीम के कई स्टार बैट्समैन उतरे हैं. लेकिन यहां न तो विराट चले हैं और न ही रोहित शर्मा. इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा सचिन तेंदुलकर ने किया है. उनके नाम इस मैदान पर 785 रन दर्ज हैं. जबकि दूसरे नंबर पर वीवीएस लक्ष्मण हैं, जिन्होंने 549 रन बनाए हैं. विराट कोहली 248 रन बनाकर छठवें नंबर पर हैं. 

  • सचिन तेंदुलकर: 785 रन ( 5मैच 9 पारियों में)
  • वीवीएस लक्ष्‍मण: 549 रन (4 मैच 7 पारियों में)
  • चेतेश्‍वर पुजारा: 320 रन ( 2 मैच 3 पारियों में)
  • ऋषभ पंत: 292 रन ( 2 मैच 3 पारियों में)
  • राहुल द्रविड़: 283 रन (4 मैच 8 पारियों में)
  • विराट कोहली: 248 रन (3 मैच 5 पारियो में)

Virat से सब डरते हैं…राहुल द्रविड़ होते तो, पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने गंभीर को ये करने की दी सलाह 

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर सबसे सफल भारतीय गेंदबाज

गेंदबाजों की बात करें तो सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट अनिल कुंबले ने लिए हैं. उन्होंने 3 मैचों में 20 विकेट हासिल किए हैं. दूसरे नंबर स्पिनर प्रसन्ना हैं, जिन्होंने 2 मैचों में 12 विकेट लिए हैं. रवि शास्री और कपिल देव 10-10 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर हैं. वर्तमान टीम की बात करें तो रवींद्र जडेजा ने इस मैदान पर 2 मैचों में 6 विकेट तो जसप्रीत बुमराह ने 2 मैचों में चार विकेट हासिल किए हैं.  

  • अनिल कुंबले- 20 विकेट ( 3 मैच)
  • इरापल्ली प्रसन्ना- 12 विकेट (2 मैच)
  • रवि शास्री- 10 विकेट (2 मैच)
  • कपिल देव-10 विकेट (3 मैच)
  • नंदलाल यादव- 8 विकेट (1 मैच)
  • मोहम्मद शमी- 8 विकेट (2 मैच)

टीम इंडिया का WTC फाइनल का रास्ता ऑस्ट्रेलिया नहीं बल्कि भारत में धूमिल हुआ, जानें कैसे

भारतीय क्रिकेट टीम 2025 शेड्यूल, जानिए चैपिंयस ट्रॉफी से लेकर एशिया कप तक कुल कितने मुकाबले खेलेंगे मेन इन ब्लू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >