IND vs AUS: साल में दूसरी बार टीम इंडिया पर क्लीन स्वीप का खतरा, आज होगा मुकाबला, जानें कहां देख सकते हैं लाइव मैच

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच आज पर्थ के वाका क्रिकेट ग्राउंड पर आज 11 दिसंबर को तीसरा वनडे खेला जाएगा.

IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज 11 दिसंबर को पर्थ के वाका क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. कप्तान हरमनप्रीत की अगुवाई वाली भारतीय टीम पहले दो मुकाबले हारकर इस सीरीज में 2-0 से पीछे है. अगर इंडियन टीम यह मैच भी हार जाती है, तो भारतीय पुरुष टीम की तरह उसे भी क्लीन स्वीप झेलनी पड़ेगी. ऐसा हुआ तो भारतीय क्रिकेट के लिए यह साल में दूसरी बार क्लीन स्वीप से हार होगी.

पहले दो वनडे मैचों का हाल

कप्तान तहालिया मैक्ग्राथ के नेतृत्व वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले वनडे मैच में भारतीय टीम को मात्र 100 रन पर आउट कर दिया था. कंगारू गेंदबाज मेगन शुट्ज ने 5 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजों को टिकने का मौका ही नहीं दिया था. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने मात्र 16.2 ओवर में ही तेज बल्लेबाजी की बदौलत 5 विकेट से मैच जीत लिया था. दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 371 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया था. इस मैच में एलिस पेरी और जॉर्जिया वोल ने शानदार शतक जमाया था. साइमा ठाकोर ने इस मैच में 5 विकेट लिए थे. 372 रन का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 249 रन ही बना सकी और 122 रन से हार झेलनी पड़ी. 

कहां देख सकते हैं लाइव मैच

ब्रिसबेन में हुए इन दोनों मैचों के बाद आज टीम इंडिया पर्थ की तेज उछाल लेती पिच पर उतरेगी तो उस पर भारतीय क्रिकेट के साल में दूसरी बार क्लीन स्वीप से बचाने की जिम्मेदारी होगी. भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम का तीसरा वनडे मैच आज 11 दिसंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 9:50 बजे शुरू होगा. टॉस सुबह 9:20 बजे किया जाएगा. इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार पर की जाएगी. 

तीसरे वनडे की लिए दोनों टीमोंं के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: प्रिया पुनिया, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, साइमा ठाकोर, रेणुका ठाकुर सिंह

रिजर्व प्लेयर: तितास साधु, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, उमा छेत्री, तेजल हसबनिस 

ऑस्ट्रेलिया: फोब लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, एलिसे पेरी, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ (कप्तान), सोफी मोलिनक्स, अलाना किंग, किम गर्थ, मेगन शुट्ट

रिजर्व प्लेयर: जॉर्जिया वेरहम, डार्सी ब्राउन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >