India Vs Australia 2nd ODI Cricket Score Online: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 51 रन से हराया, सीरीज पर भी 2-0 से कब्जा

India vs Australia (Ind vs Aus) 2nd ODI Live Cricket Score, Streaming Online, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच लाइव क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रविवार को यहां दूसरे वनडे में भारत को 51 रन से हराकर तीन मैचों की शृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए स्टीव स्मिथ के शतक से चार विकेट पर 389 रन बनाये. इसके जवाब में भारतीय टीम नौ विकेट पर 338 रन ही बना सकी. कप्तान विराट कोहली (89 रन) और लोकेश राहुल (76 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली. पहले वनडे में भारत को 66 रन से हार का सामना करना पड़ा था.

Live Updates
5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

स्मिथ प्लेयर ऑफ दी मैच

ऑस्ट्रेलिया की ओर से शानदार शतक जमाने वाले स्मिथ को प्लेयर ऑफ दी मैच चुना गया. स्मिथ ने 64 गेंदों में 14 चौकों और 2 छक्कों की मदद से शानदर 104 रन बनाये. पहले मैच में स्मिथ ने 105 रन बनाये और उन्हें प्लेयर ऑफ दी मैच चुना गया था.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

ऑस्ट्रेलिया की ओर से कमिंस ने लिये सबसे अधिक 3 विकेट

ऑस्ट्रेलिया की ओर से कमिंस ने सबसे अधिक 3 विकेट चटकाये. कमिंस ने 10 ओवर में 67 रन देकर भारत के तीन बल्लेबाजों को आउट किया. इसके अलावा हेजलवुड और एडम जंपा ने दो-दो विकेट लिये. हेनरिक्स और मैक्सवेल को एक-एक विकेट मिले.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

भारत की ओर से केवल कोहली और केएल राहुल ने इज्जत बचायी

भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली और केएल राहुल ने अर्धशतक बनाये. दोनों को अगर छोड़ दिया जाए तो सभी बल्लेबाजों ने निराश किया. सभी ने आते के साथ बल्ला चलाया और आउट होकर पवेलियन लौट गये.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

भारत को 8वां झटका, शमी 1 रन बनाकर आउट

भारत को 48वें ओवर में 8वां झटका लगा. मोहम्मद शमी केवल एक रन बनाकर आउट हुए. शमी का विकेट मैक्सवेल ने लिया. भारत को 9 गेंदों में 62 रन बनाने हैं.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

भारत को लगातार दो झटका, जडेजा के बाद राहुल भी आउट

भारत को 47वें ओवर की पहली दो गेंद पर दो झटका लगा. कमिंस ने अपनी पहली गेंद पर पहले जडेजा को आउट किया, फिर दूसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या को अपना शिकार बनाया. जडेजा ने 11 गेंदों में 1 चौके और दो छक्कों की मदद से 24 रन बनाये, वहीं पांड्या ने 1 चौके और एक छक्के की मदद से 31 गेंदों में 28 रन बनाये.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

45वें ओवर में भारत का स्कोर 300 के पार

45वें ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 300 के पार पहुंच चुका है. जबकि क्रीज में इस समय पांड्या और जडेजा की जोड़ी जमी हुई है.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

भारत को पांचवां झटका, केएल राहुल अर्धशतक बनाकर आउट

भारत को 44वें ओवर में 5वां झटका लगा है. केएल राहुल 66 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए. राहुल को उडम जंपा ने अपना शिकार बनाया. 44 ओवर में भारत का स्कोर 5 विकेट पर 291 रन है.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

40 ओवर में भारत का स्कोर 259 रन

40 ओवर में भारत का स्कोर 259 रन है. जबकि चोटी के 4 बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं. इस समय हार्दिक पांड्या और केएल राहुल बल्लेबाजी कर रहे हैं.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

भारत को चौथा झटका, कोहली अर्धशतक बनाकर आउट

भारत को 35वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौथा झटका लगा. कप्तान विराट कोहली जो आज शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, 87 गेंदों में 7 चौके और दो शानदार छक्के की मदद से 89 रन बनाकर हेजलवुड की गेंद पर आउट हुए. 35 ओवर में भारत को स्कोर 4 ओवर में 225 रन है.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली के 2000 रन पूरे

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली ने अपना 2 हजार रन पूरा कर लिया है. कोहली ने 40 पारियों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 हजार रन पूरा किया. इस दौरान उन्होंने विव रिचर्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया. विव रिचर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 हजार रन 44 वीं पारी में बनाया था. जबकि सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. सचिन ने भी 40 पारियों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 हजार रन बनाये थे. लेकिन कोहली रोहित शर्मा का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाये. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केवल 37 पारियों में 2 हजार रन बनाये हैं.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

सिडनी में कोहली ने जमाया पहला अर्धशतक

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड कप्तान विराट कोहली के लिए अबतक खराब साबित हुआ है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में कोहली ने फॉर्म में वापसी करते हुए सिडनी में पहला अर्धशतक पूरा कर लिया है. पिछली 6 पारियों में कोहली ने केवल 57 रन बनाये थे, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 21 रन था, जो उन्होंने पहले वनडे में बनाये थे.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

टीम इंडिया को तीसरा झटका, श्रेयस अय्यर 38 रन पर आउट

टीम इंडिया को 24वें ओवर में तीसरा झटका लगा. श्रेयस अय्यर 36 गेंदों में 5 चौके की मदद से 38 रन बनाकर हेनरिक्स की गेंद पर आउट हुए. टीम का स्कोर 3 विकेट पर 24 ओवर में 156 रन है.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

15 ओवर में भारत का स्कोर ऑस्ट्रेलिया से बेहतर

15 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर ऑस्ट्रेलिया से बेहतर है, लेकिन विकेट के मामले में पीछे है. ऑस्ट्रेलिया 15 ओवर में बिना विकेट खोये 95 रन बनाये थे, जबकि भारतीय टीम ने दो विकेट खोकर 98 रन बनाये.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

भारत को लगातार दूसरा झटका, धवन के बाद मयंक भी आउट

ऑस्ट्रेलिया के सामने टीम इंडिया एक बार फिर बेबस नजर आ रही है. 10 ओवर के अंदर टीम इंडिया को लगातार दो बड़ा झटका लगा है. भारत के दोनों ओपनर शिखर धवन 30 और मयंक अग्रवाल 28 रन बनाकर आउट हो गये. मयंक ने 26 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौके जमाये. मयंक का विकेट कमिंस ने लिया.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

भारत की खराब शुरुआत, शिखर धवन 30 रन पर आउट

ऑस्ट्रेलिया के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. धवन 23 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 30 रन बनाकर हेजलवुड की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गये. भारत को स्कोर 8 ओवर में एक विकेट पर 58 रन है.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

पांच ओवर में भारत का स्कोर 37 रन, ऑस्ट्रेलिया ने बनाये थे 27 रन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत की है. पांच ओवर में भारत ने 37 रन बना लिया है. अगर पांच ओवर में ऑस्ट्रेलिया के स्कोर की बात करें तो कंगारुओं ने केवल 27 रन बनाये थे.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

मयंक और धवन ने की भारतीय पारी की शुरुआत

मयंक अग्रवाल और शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है. दोनों ने ऑस्ट्रेलिया के विशाल स्कोर के सामने टीम इंडिया को धीमी लेकिन अच्छी शुरुआत दिलायी. 4 ओवर में भारत को स्कोर 21 रन है.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

पांड्या सबसे सफल गेंदबाज

भारत की गेंदबाजी एक बार फिर नाकाम साबित हुई. हालांकि लंबे समय बाद गेंदबाजी में उतरे हार्दिक पांड्या ने काफी प्रभावित किया. पांड्या ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट चटकाया. बुमराह 10 ओवर में 79 रन देकर एक विकेट चटकाया. शमी ने 9 ओवर में 73 रन देकर एक विकेट चटकाये.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

ऑस्ट्रेलिया की ओर से लगे पांच अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया की ओर से पांच बल्लेबाजों ने आज अर्धशतक जमाया. ओपनर डेविड वॉर्नर ने 77 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 83 रन बनाये. ऑरोन फिंच ने 69 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाये. स्टीव स्मिथ ने 64 गेंदों में 14 चौके और दो छक्के की मदद से 104 रनों की धुआंधार पारी खेली. लबसचगने ने 61 गेंदों में 5 चौके की मदद से 70 रन बनाये और मैक्सवेल ने 29 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 63 रनों की आतिशी पारी खेली.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

ऑस्ट्रेलिया ने बनाया भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर, दिया 390 रन का लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाया है और अपने पुराने टॉप स्कोर 384 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पांच खिलाड़ियों के अर्धशतकीय पारी के दम पर 389 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है. ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 389 रन बनाये.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका, लबसचगने अर्धशतक बनाकर बुमराह की गेंद पर आउट

ऑस्ट्रेलिया को 49वें ओवर में चौथा झटका लगा है. बुमराह ने अपने आखिरी ओवर में लबसचगने को शिकार बनाया. लबसचगने ने 61 गेंदों में 5 चौके की मदद से 70 रन बनाये.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

लबसचगने का अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 300 के पार

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 300 के पार पहुंच चुका है. इस बीच मारनस लबसचगने ने वनडे में अपना चौथा अर्धशतक भी पूरा कर लिया है. 44 ओवर में टीम का स्कोर 2 विकेट पर 314 रन है.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका, शतक बनाकर स्मिथ आउट

ऑस्ट्रेलिया को 42वें ओवर में तीसरा झटका लगा. स्टीव स्मिथ 64 गेंदों में 14 चौके और दो छक्कों की मदद से 104 रन बनाकर हार्दिक पांड्या की गेंद पर आउट हुए. लंबे समय बाद गेंदबाजी करने उतरे पांड्या ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया है. अबतक 3 ओवर की गेंदबाजी में उन्होंने 17 रन देकर एक विकेट चटकाया.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

लंबे समय बाद हार्दिक पांड्या ने हाथ में थामा गेंद

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने लंबे समय बाद अपने हाथों में बॉल थामा. उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में कप्तान कोहली ने गेंदबाजी आक्रमण पर तब उतारा जब स्मिथ और लबसचगने की जोड़ी टीम के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं. पांड्या ने अपने पहले ओवर में 5 रन दिये. मालूम हो पांड्या ऑपरेशन के कारण लंबे समय तक मैदान से बाहर थे, लेकिन जब उन्होंने वापसी की तो गेंदबाजी नहीं की और बल्ले से रनों की अंबार लगा दी. पहले वनडे में भी उन्होंने शानदार 90 रनों की पारी खेली थी.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

स्मिथ की तूफानी बल्लेबाजी, 38 गेंद पर जमाया अर्धशतक

स्टीव स्मिथ ने तूफानी पारी खेलते हुए 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. स्मिथ ने अपना अर्धशतक 7 चौके और एक छक्के की मदद से बनाया. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 36 ओवर में दो विकेट पर 235 रन है.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

30 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 187 रन

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 30 ओवर में दो विकेट पर 187 रन है. इस समय स्टीव स्मिथ और मारनस लबसचगने की जोड़ी क्रीज पर जमी हुई है.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, वॉर्नर 83 पर रन आउट

ऑस्ट्रेलिया को 26वें ओवर में दूसरा झटका लगा. डेविड वॉर्नर 77 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 83 रन बनाकर रन आउट हो गये. वॉर्नर को श्रेयस अय्यर ने रन आउट किया.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका, शमी ने फिंच को बिनाया शिकार

मोहम्मद शमी ने भारत को पहली सफलता दिलायी. शमी ने 23वें ओवर में फिंच को विराट कोहली के हाथों कैच कराया. फिंच ने 69 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौके और एक छक्का जमाया. फिंच और वॉर्नर के बीच पहले विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी बनी है. फिंच के आउट होने के बाद स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

वॉर्नर के बाद फिंच ने भी जमाया अर्धशतक

डेविड वॉर्नर के बाद ऑरोन फिंच ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिंच ने चहल के ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 22 ओवर में बिना नुकसान के 136 रन है.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

वॉर्नर और फिंच के बीच लगातार दूसरा शतकीय साझेदारी

वॉर्नर और फिंच के बीच लगातार दूसरी बार शतकीय साझेदारी बन चुकी है. पहले वनडे में 157 रन की साझेदारी बनी थी, जबकि अब तक दूसरी वनडे में दोनों के बीच 130 से अधिक की साझेदारी बन चुकी है.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

16 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के पार

ऑस्ट्रेलिया का 100 रन 16वें ओवर में पूरा हुआ. इसके साथ ही वॉर्नर और फिंच के बीच शतकीय साझेदारी भी बन गयी है. लगातार दो मैच में दोनों के बीच शतकीय साझेदारी बनी है.

14वें ओवर में बुमराह ने दिये 12 रन

पारी के 14वें ओवर में कोहली ने बुमराह को एक बार फिर से गेंदबाजी आक्रमण पर उतारा, लेकिन इस बार बुमराह बेहद महंगे साबित हुए और 12 रन लुटा दिये. बुमराह के चौथे ओवर में फिंच ने दो चौके जमाये. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 14 ओवर में बिना नुकसान के 93 है.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

भारत के लिए फिर खतरा साबित हो रहे वॉर्नर-फिंच

टीम इंडिया के लिए फिर खतरा बनते जा रहे हैं ऑरोन फिंच और डेविड वॉर्नर. दोनों के बीच एक बार फिर से लंबी साझेदारी बन रही है. इस बीच वॉर्नर ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 13 ओवर में बिना नुकसान के 81 रन है.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

11वें ओवर में स्पिनर को अटैक पर उतारा

कप्तान विराट कोहली ने 11वें ओवर में गेंदबाजी में बदलाव किया और स्पिनर को आक्रमण पर उतारा. चहल ने अपने पहले ओवर में 12 रन दिये. चहल को वॉर्नर ने एक छक्का और एक चौका जमाया.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

बुमराह को फिर अटैक पर उतारा, 9वें ओवर में दिये केवल दो रन

विराट कोहली ने 9वें ओवर में बुमराह को फिर से अटैक पर उतारा. बुमराह ने अपने तीसरे ओवर में केवल दो रन दिये. 10वें ओवर में सैनी को गेंदबाजी में वापस लाया. सैनी ने 10वें ओवर में 7 रन दिये. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 10 ओवर में बिना नुकसान के 59 रन.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

शमी को फिर से अटैक पर लगाया, 6ठे ओवर में दिये केवल 1 रन

कप्तान कोहली ने मोहम्मद शमी के एंड में बदलाव किया और फिर से अटैक पर उतारा. शमी ने अपने तीसरे ओवर में वॉर्नर को काफी परेशान किया और केवल दो रन दिये. 6ठे ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना कोई नुकसान के 29 रन.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

पांचवें ओवर में कोहली ने गेंदबाजी में किया बदलाव, सैनी को लगाया अटैक पर

पांचवें ओवर में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने गेंदबाजी में बदलाव किया और मोहम्मद शमी जगह नवदीप सैनी को अटैक पर लगाया. वॉर्नर ने छक्के के साथ सैनी का स्वागत किया. हालांकि पहली गेंद में छक्का पड़ने के बाद सैनी ने शानदार वापसी की और बाद के 5 गेंदों में केवल 3 रन दिये. पांचवें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर ने 9 रन जोड़े और टीम के स्कोर 27 पर पहुंचाया.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

चौथे ओवर में फिंच ने बुमराह पर अच्छे शॉट लगाये

पहले ओवर में बुमराह ने फिंच को परेशान किया, तो दूसरे ओवर में फिंच ने अच्छे शॉट लगाये. पारी के चौथे ओवर में फिंच ने बुमराह को एक चौका जमाया और कुल 8 रन इस ओवर से जोड़े. चौथे ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना नुकसान के 18 रन.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

तीसरे ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना नुकसान के 10 रन

तीसरे ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बिना नुकसान के 10 रन बना लिया है. अब तक सारे रन वॉर्नर ने बनाये हैं. तीसरे ओवर तक फिंच ने अपना खाता भी नहीं खोला था.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

बुमराह की घातक गेंदबाजी, पहला ओवर डाला मेडन

जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की शुरुआत शानदार तरीके से की है. बुमराह ने अपना पहला ओवर मेडन डाला. बुमराह ने अपने पहले ओवर में ऑरोन फिंच को खुब परेशान किया.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

पहले ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 रन बिना नुकसान के

पहले ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बिना नुकसान के 4 रन बना लिये हैं. जबकि वॉर्नर और फिंच की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर जमी हुई है. भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी की शुरुआत की.

5:46 PM. 29 Nov 20 5:46 PM. 29 Nov

वॉर्नर और फिंच ने की पारी की शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया की ओर से वॉर्नर और फिंच ने पारी की शुरुआत की. दोनों ने पहले वनडे मैच में शानदार ओपनिंग की थी. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 156 रनों की साझेदारी बनी थी.

9:08 AM. 29 Nov 20 9:08 AM. 29 Nov

सिडनी में विराट को है फॉर्म में वापसी का इंतजार

सिडनी ग्राउंड टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए शुभ साबित नहीं हुआ है. यहां उनका बल्ला खामोश रहा है. 6 पारियों में कोहली ने यहां केवल 57 रन बनाये हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 21 रन है. जो उन्होंने पहले वनडे में बनाये थे. जिसमें उन्होंने 21 गेंदों का सामना किया था और दो चौके व 1 छक्का जमाया था.

9:08 AM. 29 Nov 20 9:08 AM. 29 Nov

पहले मैच में भी ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर लिया था बल्लेबाजी

पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 374 रन बनाया था. जवाब में टीम इंडिया 50 ओवर में 8 विकेट पर केवल 308 रन ही बना पायी थी. ऑस्ट्रेलिया ने मैच 66 रनों से जीत लिया था.

9:08 AM. 29 Nov 20 9:08 AM. 29 Nov

ऑस्ट्रेलिया में एक बदलाव

ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक बदलाव किया गया है. फिंच ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. स्टोइनिस की जगह आज मोइसिस हेनरिक्स को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है.

9:08 AM. 29 Nov 20 9:08 AM. 29 Nov

भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं

टीम इंडिया ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. पहले वनडे में जो प्लेइंग इलेवन मैदान पर उतरी थी, उसी को आज भी कायम रखा गया है.

9:08 AM. 29 Nov 20 9:08 AM. 29 Nov

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ऑरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, मारनस लबसचगने, ग्लेन मैक्सवेल, मोइसिस हेनरिक्स, एलेक्स केरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा और जोश हेजलवुड.

9:08 AM. 29 Nov 20 9:08 AM. 29 Nov

भारत प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह्र और युजवेंद्र चहल.

9:08 AM. 29 Nov 20 9:08 AM. 29 Nov

ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत लिया है. टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ऑरोन फिंच ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

8:40 AM. 29 Nov 20 8:40 AM. 29 Nov

उछाल कर रहा परेशान, गैर जरूरी शॉट से भी बचना होगा

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज हेजलवुड ने भारतीय बल्लेबाजों को शॉर्ट बॉल से खूब परेशान किया. शॉर्ट पिच डिलीवरी पर मयंक अग्रवाल, कप्तान विराट कोहली और श्रेयस अय्यर का विकेट लिया. इसका अलावा भारतीय बल्लेबाजों ने कुछ गैर जरूरी शॉट भी खेले. पिछले मुकाबले में शिखर धवन और हार्दिक पांड्या ने ही मोर्चा संभाला था. धवन ने 86 बॉल पर 74 रन बनाये थे. पांड्या ने 76 बॉल पर 90 रन की पारी खेली थी. पांड्या ने इस दौरान 7 चौके और 4 छक्के लगाये थे.

8:40 AM. 29 Nov 20 8:40 AM. 29 Nov

गेंदबाजी में फेरबदल संभव :

भारतीय टीम के गेंदबाजी संयोजन में किसी बदलाव की संभावना नहीं है, बशर्ते चहल और सैनी दोनों अनफिट घोषित न हों. उनके बाहर होने पर शार्दुल को सैनी की जगह और कुलदीप यादव को चहल की जगह उतारा जा सकता है.

8:40 AM. 29 Nov 20 8:40 AM. 29 Nov

जीत के लिए भारत को यह बदलाव करना होगा जरूरी

60 से अधिक रन लुटाये भारत के टॉप-4 गेंदबाज सैनी, बुमराह, जडेजा, चहल ने अपने 10 ओवर के स्पेल में. चहल ने तो अकेले 89 रन खर्च किये. 6वें बॉलर की कमी खली भारत को पहले वनडे में, धौनी हमेशा पार्ट टाइम गेंदबाज को प्राथमिकता देते थे. कोहली को भी ऐसा करना होगा. हार्दिक को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन वह गेंदबाजी के लिए फिट नहीं हैं.

8:40 AM. 29 Nov 20 8:40 AM. 29 Nov

Allrounder की कमी कोहली को

कोहली के पास ऐसे गेंदबाज रह गये हैं, जो बल्लेबाजी नहीं कर सकते और शीर्षक्रम का कोई बल्लेबाज गेंदबाजी नहीं कर सकता. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच, स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर जबर्दस्त फार्म में हैं, जिससे जसप्रीत बुमराह और बाकी गेंदबाज असरदार साबित नहीं हुए. ऑस्ट्रेलियाई टीम में उभरते सितारे कैमरन ग्रीन को मौका मिल सकता है क्योंकि पहले मैच में मार्कस स्टोइनिस की बाजू में खिंचाव आ गया था. फिंच और स्मिथ दोनों ने संकेत दिया कि ग्रीन वनडे क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं. भारत के शीर्ष क्रम के कुछ बल्लेबाजों ने गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपने विकेट गंवाये.

8:31 AM. 29 Nov 20 8:31 AM. 29 Nov

भारत को पहले मैच में 66 रन से पराजय का सामना करना पड़ा

पहले मैच में लय पाने के लिए जूझते रहे भारतीय गेंदबाजों को बिना समय गंवाये अपनी गलतियों में सुधार करके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज बचाने के लिए रविवार को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. भारत को पहले मैच में 66 रन से पराजय का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया ने जिस तरह से भारत की कमजोरियों का फायदा उठाया, वह कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के लिए चिंता का सबब है. हार्दिक पंड्या ने 76 गेंद में 90 रन बनाये लेकिन 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल की तरह सिर्फ एक शानदार पारी से मैच नहीं जीता जा सकता. पंड्या ने खुद स्वीकार किया है कि वह फिलहाल गेंदबाजी करने की स्थिति में नहीं हैं और टी-20 विश्व कप से पहले गेंदबाजी नहीं कर पायेंगे.

मुख्य बातें

India vs Australia (Ind vs Aus) 2nd ODI Live Cricket Score, Streaming Online, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच लाइव क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रविवार को यहां दूसरे वनडे में भारत को 51 रन से हराकर तीन मैचों की शृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए स्टीव स्मिथ के शतक से चार विकेट पर 389 रन बनाये. इसके जवाब में भारतीय टीम नौ विकेट पर 338 रन ही बना सकी. कप्तान विराट कोहली (89 रन) और लोकेश राहुल (76 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली. पहले वनडे में भारत को 66 रन से हार का सामना करना पड़ा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >