IND vs AUS: कैनबरा टेस्ट में टीम इंडिया का टेस्ट, फिर आ रही है गुलाबी गेंद, जानिए इसकी खूबियां

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एकादश के बीच कैनबरा में दो दिवसीय अभ्यास मैच खेला जाएगा. यह दिन रात का टेस्ट मैच मुकाबला गुलाबी गेंद (Pink Ball) से खेला जाएगा. लेकिन ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया का रिकॉर्ड इस गेंद के खिलाफ डगमगाया-सा है.

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच 295 रनों से जीत कर पांच मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है. इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा. इससे पहले मेजबान और मेहमान टीम दो दिनों का अभ्यास खेलेंगी. यह टेस्ट मनुका ओवल, कैनबरा में कल 30 नवंबर से खेला जाएगा.. पहले मैच में रोहित अपने बेटे का जन्म होने के कारण शामिल नहीं हो पाए थे. लेकिन अब भारतीय टीम में कप्तान रोहित की वापसी हो गई है.

कैनबरा में दिन रात का यह टेस्ट मैच गुलाबी गेंद से खेला जाएगा. गुलाबी गेंद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया में केवल 1 टेस्ट मैच खेला है. 2020 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने इसी गेंद से टेस्ट मैच खेला था. कप्तान विराट की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने इस मैच में 36 रन पर ऑलआउट होकर अपना सबसे न्यूनतम स्कोर बनाया था. एडिलेड में खेले गए उस मैच में भारत ने पहली पारी में कप्तान कोहली के 74 रनों की बदौलत 244 रन बनाए थे, जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने कप्तान टिम पेन की पारी की बदौलत 73 रन बनाए थे. लेकिन दूसरी पारी में भारतीय टीम जोश हेजलवुड और पैट कमिंस के आगे ऐसी धराशायी हुई कि 36 रन पर ही सारे बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. भारत वह मैच 8 विकेट से हार गया था. 

Red ball and pink ball.

पिंक बॉल और रेड बॉल में क्या अंतर है?

कारणगुलाबी गेंदलाल गेंद
कब खेली जाता हैविशेष रूप से डे-नाइट मैच के लिए विशेषतः दिन में खेलने के लिए
सिलाईकाले धागे सेसफेद धागे से
पॉलिश (लेकर/लाह से)ज्यादा उपयोग किया जाता हैअपेक्षाकृत कम
कितना चलती है45-50 ओवर35-40 ओवर
वजन156-161 ग्राम155-162 ग्राम
गेंदबाजों को सहायतातेज गेंदबाजों को (सीम और स्विंग ज्यादा)शुरुआत में तेज गेंदबाजों बाद में स्पिनर्स को मदद
स्किडस्किड कर गेंद तेजी से अंदर आती हैतुलनात्मक रूप से कम तेजी से आती है

भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों का पिंक बॉल से खेलने का अनुभव अलग-अलग है. भारत ने जहां इस गेंद से 4 मैच खेले हैं तो ऑस्ट्रेलिया ने 12 मैच खेले हैं. भारत ने इन चार मैचों में से 3 में जीत हासिल की है. एकमात्र हार भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही मिली है. भारत ने इस गेंद पर अपना सर्वोच्च स्कोर बांग्लादेश के खिलाफ 2019 में बनाया है. कोलकाता में हुए उस मैच में भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 347 रन बनाए थे. गुलाबी गेंद पर सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं. विराट ने चार मैचों में 277 रन बनाए हैं तो रोहित शर्मा ने 3 मैचों में 173 रन बनाए हैं. भारत की गेंदबाजी में सबसे सफल रविचंद्रन अश्विन रहे हैं, उन्होंने 4 मैचों में 18 विकेट हासिल किए हैं.

रोहित शर्मा थे नर्वस! ऑस्ट्रेलियाई संसद में भाषण देते समय अ..आ.. की भरमार, जनता लेने लगी मौज

लगाई शेर जैसी छलांग और धर दबोची गेंद, न्यूजीलैंड के फिलिप्स का उड़ता हुआ कैच, देखें वीडियो

कैनबरा के अभ्यास टेस्ट के लिए दोनों टीमें

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज , आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर.

रिजर्व: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद, यश दयाल

ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश टीम: जैक एडवर्ड्स (कप्तान), चार्ली एंडरसन, महली बियर्डमैन, स्कॉट बोलैंड, जैक क्लेटन, एडन ओ’कॉनर, ओली डेविस, जेडन गुडविन, सैम हार्पर, हैनो जैकब्स, सैम कोन्स्टास, लॉयड पोप, मैथ्यू रेनशॉ, जेम रयान

6,6,4,6 हार्दिक ने एक ओवर में ही ठोंके 28 रन, देखें आतिशी बल्लेबाजी का शानदार वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >