‘मुझे सबसे ज्यादा डराता है’, ऑस्ट्रेलियन एंबेसडर इस भारतीय क्रिकेटर की लय और ताकत से भय में

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता हाल के वर्षों में चरम पर पहुंची है, जहां दोनों ने एक-दूसरे को बड़ी प्रतियोगिताओं में हराया है. ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने जसप्रीत बुमराह को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सबसे डरावना क्रिकेट खिलाड़ी बताया. उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट संबंधों के मजबूत होने और इसे विश्व की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता बनने की बात भी कही.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट की प्रतिद्वंद्वता ने पिछले कुछ सालों में चरम पर पहुंच चुकी है. पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दो बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में शिकस्त दी, तो ऑस्ट्रेलिया ने भारत को WTC फाइनल और वनडे विश्वकप में हराया. हालांकि इसके बाद टीम इंडिया ने टी20 विश्वकप और चैंपियंस ट्रॉफी में इसका बदला पूरा किया. ऑस्ट्रेलिया के भारत में उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं. हाल ही में उन्होने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को वह खिलाड़ी बताया जो उन्हें सबसे ज्यादा डराते हैं. इसके साथ ही उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेटिंग संबंध और प्रतिद्वंद्विता के फलने-फूलने पर भी बात की.

बुमराह, जिनकी गेंदबाजी शैली एकदम अलग है. उन्होंने अपनी असाधारण निरंतरता के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धूम मचा दी है. वह कुछ ही कदमों में रन-अप लेते हैं, फिर रफ्तार पकड़ते हैं, अपनी बाहों को फैलाते हुए एंगल बनाते हैं और अपनी कलाई से विविधताओं की ऐसी बेमिसाल किस्म पेश करते हैं जो बल्लेबाजों को चकमा दे देती है. 31 वर्षीय बुमराह, रफ्तार और स्विंग के मास्टर हैं और कई पूर्व क्रिकेटरों ने उन्हें मौजूदा दौर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताया है. उनकी इसी कला से फिलिप ग्रीन भी डरते हैं.

‘बुमराह मुझे डराते हैं’- ग्रीन

उन्होंने सोमवार को एएनआई से बात करते हुए कहा, “भारतीय टीम में कौन मेरा पसंदीदा है, यह तो मैं नहीं कह सकता, लेकिन जो मुझे सबसे ज्यादा डराता है वो बुमराह है. शायद दुनिया का सबसे बेहतरीन गेंदबाज. वह मुझे थोड़ा मैक्स वॉकर की याद दिलाते हैं, रन-अप में उतने ही अजीब, लेकिन गेंद छोड़ते वक्त रफ्तार, लय और ताकत से भरे होते हैं. मुझे उन्हें गेंदबाजी करते देखना बहुत पसंद है.”

Jasprit bumrah in bgt 2024-25.

क्रिकेट के लिए ऑस्ट्रेलिया आइए, व्यापार के लिए रुकिए

क्रिकेट के अलावा ग्रीन का मानना है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बड़ा आर्थिक अवसर भी है. उन्होंने कहा, “क्रिकेट भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक बेहतरीन जुड़ाव है, लेकिन हमारे रिश्तों में इससे भी कहीं ज्यादा है, खासतौर पर व्यापार में एक बड़ी संभावनाएं हैं. हम भारतीय व्यापारिक समुदाय से कहना चाहते हैं, क्रिकेट के लिए आइए, लेकिन व्यापार के लिए रुकिए.” ग्रीन ने आगे कहा, “जब से मैं भारत में हूं, मैंने देखा है कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच क्रिकेटिंग संबंध और प्रतिद्वंद्विता कितनी मजबूत हुई है. अब यह दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता बन चुकी है, जिसने एशेज को भी पीछे छोड़ दिया है. भारत को हराना, यानी 1.4 अरब लोगों को हराना, जिनके पास अनगिनत क्रिकेट बैट्स और प्रतिभा है, यह किसी भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बहुत बड़ी बात है.”

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल दर्शकों की पसंद

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेटिंग प्रतिद्वंद्विता ने हाल के वर्षों में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है. 2024-25 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को टीवी पर 192.5 मिलियन दर्शकों ने देखा और टीवी व डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कुल 52 अरब मिनट का वॉच टाइम दर्ज किया गया.

भारत के आगामी दौरे

भारत अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा जहां तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबले खेले जाएंगे. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक एशेज सीरीज खेलेगा. ग्रीन ने आगे कहा, “ये क्रिकेट का शानदार समर होगा. भारत यहां टी20 और वनडे खेलने आएगा. इंग्लैंड के साथ हमारी प्रतिष्ठित एशेज सीरीज होगी और फिर सीजन के बाद भारतीय महिला टीम भी ऑस्ट्रेलिया आएगी. इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता.”

संयोग-दुर्योग-आंकड़ों की कहानी, मुंबई इंडियंस की किस्मत पर काला साया, चैंपियन बनने की राह का रोड़ा 

टी20 का विश्व रिकॉर्ड, सचिन का IPL रिकॉर्ड, सूर्यकुमार ने IPL 2025 में सब कर दिया ध्वस्त

शुभमन के पास होगा बहुत बड़ा मौका, कुंबले ने बताया रोहित-विराट के न होने पर गिल क्या हासिल कर सकते हैं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >