रोहित खेलना चाहते थे सिडनी टेस्ट, क्या गंभीर ने ठुकराई अपील, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

IND vs AUS: रोहित शर्मा को सिडनी टेस्ट मैच में खेलने का मौका नहीं मिला. अब यह खबर आ रही है, कि रोहित को गौतम गंभीर और बीसीसीआई के एक बड़े अधिकारी ने यह मौका नहीं दिया. Rohit Sharma

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की जगह जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाने का फैसला किया गया. लेकिन इस फैसले के बारे में उन्होंने स्वयं अजीत अगरकर और गौतम गंभीर को सूचित किया था. टेस्ट मैचों में रोहित शर्मा सितंबर से लगातार विफल हो रहे थे. इस सीरीज में रोहित ने तीन मैचों में 6.20 की औसत से केवल 31 रन बनाए. रिटायरमेंट की तमाम अटकलों के बीच रोहित ने  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर प्लेइंग इलेवन से बाहर होने का विकल्प चुना. उनकी जगह शुभमन गिल को मौका दिया गया है. लेकिन अब यह खबर आ रही है कि रोहित अंतिम टेस्ट खेलना चाहते थे, लेकिन गौतम गंभीर के साथ बीसीसीआई के बड़े अधिकारी ने इस अपील को ठुकरा दिया.

गंभीर चाहते थे कि भारत तीसरा मैच जीते

2 जनवरी की शाम को यह खबर आई थी कि रोहित शर्मा ने खुद ही कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ताओं के अध्यक्ष अजीत अगरकर को अपने बाहर होने के फैसले के बारे में सूचित किया था. लेकिन समाचार एजेंसी पीटीआई की एक ताजा रिपोर्ट ने संकेत दिया कि 37 वर्षीय को बाहर करने का फैसला गंभीर का था, क्योंकि वे भारत को अंतिम टेस्ट मैच में जीत दिलाना चाहते थे. ताकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया शामिल हो सके.

रोहित चाहते थे खेलना, लेकिन बीसीसीआई ने भी नहीं दिया मौका

इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गंभीर से “एक प्रभावशाली क्रिकेट प्रशासक, जिसका बीसीसीआई में बहुत सम्मान है” ने रिक्वेस्ट की थी कि “रोहित को सिडनी मैच खेलने की अनुमति दी जाए और फिर वे टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लें.” हालांकि गंभीर ने इस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया. आज सुबह रेव स्पोर्ट्स ने इस बात का खुलासा किया रोहित भी चाहते थे कि उन्हें आखिरी टेस्ट खेलने दिया जाए. लेकिन रिपोर्ट में बताया गया कि मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर से सलाह लेने के बाद रोहित को ड्रॉप करने का फैसला हुआ. इस फैसले में चयन समिति के अन्य लोगों को भी लूप में रखा गया. लेकिन गौतम गंभीर ने शुभमन गिल को टीम में वापस लेने का फैसला किया. गंभीर को बीसीसीआई के एक और बड़े अधिकारी ने ऐसा करने की इजाजत दी.

बॉक्सिंग डे टेस्ट होगा आखिरी मैच

सीरीज के आखिरी मैच से पहले गौतम गंभीर प्रेस कांफ्रेंस करने आए थे. जब उनसे पूछा गया कि क्या रोहित सिडनी में प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे, तो गंभीर ने कहा, “मैंने बस इतना कहा कि हम विकेट को देखेंगे और कल प्लेइंग 11 की घोषणा करेंगे.” हालांकि रोहित गुरुवार को नेट्स पर मौजूद थे, लेकिन साथी खिलाड़ियों के साथ वे स्लिप में फील्डिंग अभ्यास करते नहीं दिखे थे. अगर रोहित शर्मा इस मैच के बाद संन्यास लेते हैं, तो मेलबर्न में खेला गया बॉक्सिंग डे टेस्ट उनका आखिरी मैच होगा.

Rohit Sharma ने जो आज किया है…, कप्तान की तारीफ में इरफान पठान ने कही दिल जीतने वाली बात

Virat के क्रिकेट में 2025 अभी नहीं आया! फिर एक बार उसी तरह आउट हुए, देखें Video 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >