IND vs AUS: हर्षित राणा की गेंद के आगे ऑस्ट्रेलिया बेदम, सैम कोंस्टास ने किसी तरह संभाली कंगारू पारी

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एकादश के बीच मनुका ओवल, कैनबरा में गुलाबी गेंद से अभ्यास मैच खेला जा रहा है. पहली पारी में बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 43.2 ओवर में 240 रन बनाए. सैम कोंस्टास ने 107 रन बनाए. हर्षित राणा ने 4 विकेट लिए.

IND vs AUS: 6 दिसंबर से शुरू होने वाले एडिलेड टेस्ट से पहले भारतीय टीम कैनबरा में अभ्यास मैच खेल रही है. मनुका ओवल में ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ इस मैच में भी गुलाबी गेंद से ही मैच हो रहा है. टीम इंडिया ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ओपनर सैम कोंस्टास ने शतक लगाया. उनकी इस पारी की बदौलत कंगारू टीम 240 के स्कोर तक पहुंच पाई. वहीं भारत की तरफ से गेंदबाज हर्षित राणा ने शानदार चार विकेट चटकाए. 

दो विकेट गिरने के बाद सैम कोंस्टास और जैक क्लेटन के बीच साझेदारी लंबी खिंच रही थी, उसी समय हर्षित की गेंद पर शॉट लगाने के प्रयास में जैक क्लेटन बोल्ड हो गए. राणा ने उसी ओवर में एक और एक और विकेट चटाकाते हुए ओलिवर डेविस को क्लीन बोल्ड कर चलता किया. राणा ने दो रनों के भीतर ही दो और विकेट लेकर संभल रही ऑस्ट्रेलिया को घुटनों पर ला दिया. 131 रन पर 2 विकेट से उसका स्कोर 133 रन पर 6 विकेट हो गया. 

यह दो दिनी अभ्यास मैच 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक खेला जाना था, लेकिन बारिश की वजह से पहला दिन धुल गया. इस मैच को 50-50 ओवर का कर आज 1 दिसंबर के लिए टाल दिया गया. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पहले मैच में अनुपस्थित रहने के बाद इस अभ्यास मैच में वापसी कर रहे हैं. टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहला झटका मोहम्मद सिराज ने दिया, जब मैट रेनेशॉ 12 रन के स्कोर पर चलते बने. लेकिन भारतीय पेस बैटरी में सबसे सफल हर्षित राणा रहे, उन्होंने 6 ओवर में 42 रन देकर 4 विकेट झटके. 

ओपनर सैम कोंस्टास ने 97 गेंदों पर 107 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी की और आठवें विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की. 8 वें नंबर पर उतरे हेनो जैकब्स ने भी अंत में 61 रन की पारी खेली जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया 240 रन का आंकड़ा छू सका. 

भारत की तरफ से 7 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी की. मो. सिराज, आकाशदीप, हर्षित राणा, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा और प्रसिद्ध कृष्णा ने कुल 42.3 ओवर गेंदबाजी की. हालांकि स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह को इस मैच के लिए आराम दिया गया है. भारतीय टीम को जीत के लिए 241 रन बनाने हैं. उसकी टीम में कप्तान रोहित शर्मा ने वापसी की है. ओपनिंग करने के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल उतरे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >