उड़ा दीं गिल्लियां! बुमराह ने कोंस्टास को बोल्ड कर दिखाया अपना दम, ताकता रह गया कंगारू बल्लेबाज, Video

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में सैम कोंस्टास को क्लीन बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारत ने पहली पारी में नीतीश कुमार रेड्डी के शानदार शतक की बदौलत 369 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया बैटिंग करने उतरी तो उसके पास 105 रनों की लीड थी. पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई पारी के हीरो रहे डेब्यू कर रहे सैम कोंस्टास से फिर उसी तरह की पारी की उम्मीद थी, लेकिन इस बार बुमराह की शानदार गेंद के आगे कोंस्टास के पास कोई जवाब नहीं था. बुमराह की दनदनाती हुई गेंद सीधे उनकी गिल्लियां उड़ाते हुए चली गई. 

पहली पारी में कोंस्टास ने उनकी गेंदों पर दो छक्के लगाकर बुमराह को सीधा चैलेंज करने की कोशिश की थी. लेकिन इस बार बुमराह ने कोई गलती नहीं की. 139.7 किमी/घंटा की रफ्तार से ऑफसाइड ऑफ स्टंप की गेंद ने विकेट उखाड़ दिया. इस विकेट के बाद बुमराह ने दर्शकों की तरफ इशारा कर शोर मचाने को भी कहा, क्योंकि कोंस्टास भारतीय पारी के दौरान दर्शकों को काफी इंटरटेन कर रहे थे. कोंस्टास ने पहली पारी में 60 रन बनाए थे, लेकिन इस बार वे केवल 8 रन बनाकर बुमराह का शिकार बने. जसप्रीत का यह इस मैच में पांचवां और इस सीरीज में कुल 26 वां विकेट है.

उसको 6-7 बार आउट कर सकता था

जसप्रीत बुमराह आम तौर पर अपनी गेंदबाजी में बिल्कुल शांत रहते हैं. लेकिन इस मैच में विकेट लेने के बाद बुमराह ने भी जमकर सेलीब्रेट किया. पहली पारी में कोंस्टास ने बुमराह की गेदों पर टी20 स्टाइल में बैटिंग की थी. बुमराह भी इस बात पर खासे अचंभित थे. उन्होंने मैच का दूसरा दिन खत्म होने के बाद बात करते हुए कहा था कि वे सैम कोंस्टास को 6-7 बार आउट कर सकता था और अब बुमराह ने जो बोला वह करके भी दिखा दिया है. बुमराह ने कहा था, “मैंने 12 साल से ज्यादा समय से टी20 क्रिकेट खेला है और इसका अच्छा खूब एक्सीपीरिएंस है. कोंस्टास एक इंट्रेस्टिंग बल्लेबाज हैं, लेकिन मुझे इस मैच में कभी लगा नहीं कि मैं उसका विकेट जल्द नहीं ले सकता. शुरूआत में मुझे लगा कि पहले 2 ओवर में उसे 6-7 बार आउट कर सकता हूं, लेकिन क्रिकेट का खेल ऐसा ही होता है. कई बार विकेट मिल जाती है और कई बार नहीं मिलती और जब नहीं मिलती तो लोग उसी व्यक्ति की आलोचना करते हैं.”

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच एमसीजी के ऐतिहासिक ग्राउंड पर खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में स्टीव स्मिथ के रिकॉर्ड शतक की बदौलत 474 रन बनाए थे. जबकि भारत की पहली पारी की शुरुआत खराब रही. उसके 5 विकेट केवल 159 रन पर ही गिर गए थे, लेकिन नीतीश रेड्डी की ऐतिहासि सेंचुरी की बदौलत भारत ने स्कोर बोर्ड पर 369 रन टांग दिए. ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 105 रन की लीड मिली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >