IND vs AUS: ब्रेट ली ने बताई अपनी पसंद, चौथे टेस्ट में यह खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का टर्निंग प्वाइंट

IND vs AUS: चौथे टेस्ट के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भिड़ेंगे. ब्रेट ली इस टेस्ट से पहले अपनी बात रखते हुए कहा कि भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहेगा. उन्होंने रवींद्र जडेजा की तारीफ करते हुए कहा कि वह इस मैच में भारत के लिए खास रहेंगे.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी चल रही है. दोनों टीमें सीरीज में 1-1 मैच जीतकर बराबरी पर हैं. बारिश से बाधित तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया. अब चौथे टेस्ट में दोनों टीमें मेलबर्न में भिड़ेंगी. तीसरे टेस्ट के बाद अश्विन ने अचानक संन्यास लेकर विश्व क्रिकेट को हैरान कर दिया गया. 26 दिसंबर से होने वाले टेस्ट के लिए ब्रेट ली ने कहा कि उनके संन्यास के बाद भारतीय टीम में अब दो स्पिनर्सी के लिए जगह बची है. ब्रेट ली मैच से पहले टीम इंडिया के लिए अपनी बात रखी है. 

ब्रेट ली ने कहा कि साल के आखिरी मैच से पहले दोनों टीमें सीरीज में बराबरी पर हैं. चौथा टेस्ट एमसीजी में होने वाला है और खुशी की बात है कि इस मैच के लिए सारी टिकट बिक चुकी हैं. इस मैदान पर भारत के लिए सबसे अच्छी बात यह होगी कि उनके पास इस मैदान पर सपोर्ट करने के लिए काफी मात्रा में दर्शक होंगे, क्योंकि मेलबर्न में अच्छी संख्या प्रवासी भारतीय रहते हैं. ब्रेट ली ने आगे कहा, “मैंने पहले ही कहा था कि ऑस्ट्रेलिया दूसरा और तीसरा टेस्ट जीतेगा. जिसमें वह एडिलेड टेस्ट तो जीत गया, लेकिन ब्रिसबेन में बारिश ने खेल बिगाड़ दिया और वह ड्रॉ हो गया. लेकिन मेलबर्न में भारत का पलड़ा भारी दिखाई देता है. क्योंकि उन्होंने इस मैदान पर पिछले दोनों टेस्ट जीते हैं. इस टेस्ट मैच में भारत के पास यशस्वी जायसवाल हैं, उन्होंने पहले टेस्ट में शतक लगाया, लेकिन उसके बाद से उनका बल्ला शांत है. लेकिन मुझे लगता है वे बॉक्सिंग डे टेस्ट में वे वापसी करेंगे.”

यह खिलाड़ी बनेगा टर्निंग प्वाइंट

भारतीय गेंदबाजों ने इस सीरीज में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. ब्रेट ली ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि जसप्रीत बुमराह के तो क्या ही कहने उन्होंने इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग ऑर्डर को नेस्तनाबूत करते हुए यह साबित कर दिया गया है कि क्यों वे दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज हैं. उन्होंने आगे कहा, “भारतीय टीम से अश्विन ने रिटायरमेंट ले ली है, तो भारत अपनी टीम में दो स्पिनर्स को मौक दे सकता है. सिराज और नीतीश भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. नीतीश गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी अपने हाथ दिखा रहे हैं. लेकिन मैं सोच रहा हूं कि भारत ने रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल करने के लिए दो टेस्ट मैच क्यों लिए. उन्होंने लाजवाब बल्लेबाजी की, मौके पर उन्होंने बढ़िया गेंदबाजी भी की. वह मैदान पर बेहतरीन रहे हैं और मुझे लगता है कि वे भारत के लिए चौथे टेस्ट में वही टर्निंग प्वाइंट होंगे.” जडेजा ने तीसरे टेस्ट में 77 रन की पारी खेलकर भारत के लिए फॉलोऑन टालने में मदद की थी. 

चौथे टेस्ट में जीतने कौन सी टीम जीत दर्ज करेगी

ब्रेट ली ने कहा कि मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर यह मैच पांचवें दिन तक जाए, क्योंकि भारत ने तीसरे टेस्ट में मोमेंटम पा लिया है. उसके बल्लेबाजों ने अंत तक संघर्ष किया और फॉलोऑन को बचाने में भी सफल रहे. उन्होंने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट भी 80 रन तक गिरा दिए थे. ऑस्ट्रेलिया को और अधिक रन बनाने की जरूरत है और भारत के टॉप ऑर्डर को बेहतर परफॉर्म करने की जरूरत है.   

बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले भारतीय टीम प्रैक्टिस सेशन में लगातार पसीना बहा रही हैं. भारत के लिए विश्व टेस्ट चैंपियंस के फाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच में जीत जरूरी होगी. इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड बढ़िया रहा है. 1985 से इस मैदान पर भारत ने 9 टेस्ट मैच खेले हैं. जिनमें से उसे केवल 2 मैचों में जीत हासिल हुई है और दोनों ही जीत भारत को पिछले दो दौरों पर मिली हैं. ऐसे में भारत इस मैदान पर अपनी जीत की हैट्रिक लगााना चाहेगी. 

‘परिवार बाढ़ में फंसा था और आप खेलते रहे…’, अश्विन के रिटायरमेंट पर पीएम मोदी हैरान, लेटर लिखकर उपलब्धियों को सराहा

Champions Trophy 2025: दुबई में भिड़ेंगे भारत पाकिस्तान! चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पीसीबी ने कर दिया ऐलान 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >