IND vs AUS ODI Playing XI: पहले वनडे में इस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती है टीम इंडिया, हार्दिक करेंगे कप्तानी

India vs Australia ODI Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (17 मार्च) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में हार्दिक पांड्या टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे. मैच से पहले यहां जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI.

IND vs AUS 1st ODI Playing XI: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद अब भारतीय टीम शुक्रवार (17 मार्च) को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में कंगारू टीम को धूल चटाने मैदान पर उतरेगी. दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में नियमित कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में हार्दिक पंड्या टीम इंडिया की कमान संभालते हुए नजर आएंगे. जबकि स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम का का नेतृत्व करेंगे. ऐसे में आइए मैच से पहले जानते हैं कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI और लाइव डिटेल्स.

गिल और ईशान करेंगे पारी की शुरुआत

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का पहला मैच 17 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा. इस मुकाबले में रोहित शर्मा के उपलब्ध नहीं होने के कारण हार्दिक पांड्या टीम इंडिया का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे. जबकि श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे, क्योंकि यह दोनों ही खिलाड़ी चोट के कारण टीम से बाहर हैं. वहीं, शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल और ईशान किशन इस मैच में भारतीय पारी की शुरुआत करेंगे. कप्तान पांड्या ने इसकी पुष्टि पहले ही कर दी है. तीसरे नंबर पर विराट कोहली बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं. वहीं, श्रेयस अय्यर के बाहर होने पर विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को एक बार फिर मौका मिल सकता है.

पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच वनडे क्रिकेट में गेंदबाजों की मदद करती है. यहां कठोर सतह होने के कारण गेंदबाजों को काफी उछाल मिलते है. यह स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार है. वहीं, यहां पर हमें हर बार हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलता है. वनडे में पहली पारी का औसत स्कोर 197 है. ऐसे में यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही साबित हो सकता है.

Also Read: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 की तैयारियों का करेगी शंखनाद
कब और कहां देखें लाइव?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 17 मार्च को दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार एप पर उपलब्ध रहेगी.

भारत संभावित प्लेइंग XI

शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या (कप्तान) , वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल.

ऑस्ट्रेलिया संभावित प्लेइंग XI

डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान) , मिशेल मार्श, कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा, मिशेल स्टार्क, सीन एबॉट, एश्टन एगर.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >