IND U19 vs PAK U19 Highlights: पाकिस्तान ढेर, 90 रनों से टीम इंडिया ने दर्ज की बड़ी जीत

IND U19 vs PAK U19 Highlights: भारत की अंडर 19 टीम ने युवा एशिया कप में रविवार को पाकिस्तान को 90 रनों से हरा दिया है. टीम इंडिया की यह दूसरी जीत है और अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है. 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 150 के स्कोर पर ढेर हो गई. भारतीय टीम ने कमाल की फील्डिंग की.

IND U19 vs PAK U19 Highlights: एसीसी मेंस अंडर 19 एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की. अपने पहले ही मैच में टीम इंडिया ने यूएई के खिलाफ 234 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी. भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले में पाक टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 241 रनों का लक्ष्य दिया. इसके बाद का काम गेंदबाजों ने बेहतर तरीके से निपटाया. दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान के 3-3 विकेट के दम पर भारत ने पाकिस्तान को 150 के स्कोर पर ढेर कर दिया. पूरी टीम 42वें ओवर में आउट हो गई और भारत ने यह मुकाबला जीत लिया. कनिष्क ने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया और 85 रन बनाए. वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए.

दोनों देशों की प्लेइंग इलेवन

भारत:- आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल.

पाकिस्तान:- फरहान यूसुफ (कप्तान), उस्मान खान, समीर मिन्हास, अली हसन बलूच, अहमद हुसैन, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, नकाब शफीक, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सय्याम, अली रजा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya kumar varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >