वैभव-आयुष की टीम शामिल हुए दो नए खिलाड़ी, इंग्लैंड के खिलाफ इसी महीने शुरू होंगे मुकाबले

IND- U19 vs ENG- U19: भारत की अंडर-19 टीम 24 जून से इंग्लैंड दौरे पर रवाना होगी, जहां उनका सफर 23 जुलाई तक चलेगा. चोटिल खिलाड़ियों की जगह दो नए नामों के साथ स्क्वॉड में बदलाव भी किया गया है.

IND- U19 vs ENG- U19: भारत की लगभग हर फॉर्मेट की क्रिकेट टीम इस महीने से इंग्लैंड दौरे पर रहने वाली है. इसमें इंडिया सीनियर, इंडिया अंडर-19, इंडिया-ए, महिला टीम और इंडिया दिव्यांग टीम शामिल हैं. हालांकि इंडिया-ए का सफर अब समाप्त हो गया है. वहीं इंडिया सीनियर टीम के मैच 20 जून से शुरू होंगे. उसके तुरंत बाद अंडर-19 टीम के मैच शुरू होंगे, जो 24 जून से 23 जुलाई तक चलेंगे. इस दौरे सबसे बड़े आकर्षण वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे होंगे. इस दौरे के लिए टीम की घोषणा कर दी गई थी, लेकिन सोमवार को दो चोटिल खिलाड़ियों की जगह स्क्वॉड में नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. 

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को डी दीपेश और नमन पुष्पक को चोटिल आदित्य राणा और खिलान पटेल की जगह आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की पुरुष अंडर-19 टीम में शामिल किया. बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘‘जूनियर क्रिकेट समिति ने आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए आदित्य राणा और खिलान पटेल की जगह क्रमश: डी दीपेश और नमन पुष्पक को टीम में शामिल किया है.’’

दीपेश और नमन दोनों ही दौरे के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची में शामिल थे. बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चल रहे हाई परफोर्मेंस शिविर के दौरान आदित्य को पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रेक्चर हुआ जबकि खिलान को दाएं पैर में चोट लगी.

वैभव और आयुष एक साथ खेल चुके हैं मैच

भारतीय टीम की अगुआई आयुष म्हात्रे करेंगे जिन्होंने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. टीम में 14 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं जिन्होंने पिछले आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए 35 गेंद में शतक सहित 252 रन बनाए थे. सूर्यवंशी और म्हात्रे पिछले साल यूएई में अंडर-19 एशिया कप में भारत की उपविजेता टीम का भी हिस्सा थे. वहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है. 

IND-19 vs ENG-19 सीरीज का शेड्यूल

भारत और इंग्लैंड की इस अंडर-19 के मुकाबले में लॉफबोरो यूनिवर्सिटी में 50 ओवर का अभ्यास मैच होगा. जिसके बाद होव, नॉर्थम्पटन और वॉर्सेस्टर में पांच मैच की युवा एकदिवसीय सीरीज होगी. इसके बाद इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ दो बहु दिवसीय मैच क्रमशः बेकेनहैम और चेम्सफोर्ड में खेले जाएंगे.

भारतीय अंडर-19 टीम

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश सिंह, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, युधजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद इनान, अनमोलजीत सिंह, डी दीपेश, नमन पुष्पक.

वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड अंडर-19 टीम

थॉमस रीव (कप्तान), राल्फी अल्बर्ट, बेन डॉकिन्स, जेडन डेनली, रॉकी फ्लिंटॉफ, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, जैक होम, जेम्स इस्बेल, बेन मेयस, जेम्स मिंटो, इसाक मोहम्मद, जोसेफ मूर्स, सेब मोर्गन, एलेक्स वेड.

एक ही मैच में 3-3 सुपर ओवर, जीतते-जीतते हार गई टीम, देखें रोमांचक मैच का वीडियो

IND vs ENG: कुलदीप और जडेजा को मिला हरभजन का साथ, की प्लेइंग XI में रखने की पैरवी

सचिन से कभी नहीं, लेकिन कोहली से होती थी ‘जलन’, जेम्स एंडरसन ने खोला बहुत बड़ा राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >