Ind A vs Aus A: ध्रुव जुरेल की पारी नहीं आई काम, ऑस्ट्रेलिया ने जीता दूसरा अनौपचारिक टेस्ट

Ind A vs Aus A: भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच जारी दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय पारी में ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने एकबार फिर अपना जलवा दिखाया है. जुरेल ने नाजुक मौके पर 68 रन बनाए. भारतीय पारी 229 रन पर समाप्त हो गई.

Ind A vs Aus A: मेलबर्न के एमसीजी स्टेडियम में भारत ए टीम का शीर्ष क्रम लगातार दूसरी पारी में भी लड़खड़ा गया. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ समेत केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन दूसरी पारी में भी नहीं चल सके. महज 56 रन पर ही भारत के 5 बल्लेबाज पवेलियन में लौट गए थे. लेकिन पहली पारी के हीरो ध्रुव जुरेल ने दूसरी पारी में भी अपना जलवा बरकरार रखा. ध्रुव ने नितीश कुमार रेड्डी के साथ 96 रनों की साझेदारी की. जुरेल ने 122 गेंदों का सामना किया और क्रीज पर भरपूर समय बिताया. 68 रन का अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके लगाए. लेकिन बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में ध्रुव कोरी रोचिसियोली की गेंद पर सैम कोंटास को कैच थमा बैठे.

निचले क्रम ने दिखाया दम

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में भारत से 62 रनों की लीड ली थी. ध्रुव जुरेल के आउट होने के बाद नितीश कुमार रेड्डी भी जल्द ही आउट हो गए. नितीश ने 38 रन बनाए. निचले क्रम में ऑलराउंडर तनुष कोटियान और प्रसिद्ध कृष्णा ने भारतीय पारी को संभाला और आठवें विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की. तनुष ने बल्लेबाजी में अच्छे हाथ दिखाए और 84 गेंद में 44 रन बनाए जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 29 रनों का योगदान दिया. भारत की पूरी पारी 77. 5 ओवर में 229 रन पर ऑलआउट हुई और भारत ने ऑस्ट्रेलिया ए को जीत के लिए 168 रन का लक्ष्य दिया है. आस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज स्पिनर कोरी रोचिसियोली रहे. उन्होंने 75 रन देकर 4 विकेट लिए. ब्यु वेबस्टर ने 3 विकेट और नाथन मेकएंड्रयू ने 2 विकेट लिए. 

Prasiddh Krishna का जलवा

168 रन का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को प्रसिद्ध कृष्णा ने पहले ओवर में दो झटके दिए. कंगारू पारी की तीसरी ही गेंद पर ओपनर मार्कस हैरिस कृष्णा की स्किड करती हुई गेंद पर चकमा खा गए और विकेट कीपर को कैच थमा बैठे. प्रसिद्ध की अगली ही गेंद पर कैमरून बेनक्रॉफ्ट विकेटों के सामने पाए गए और अंंपायर ने उन्हें पगबाधा आउट करार दिया. हैट्रिक की बग्घी पर सवार प्रसिद्ध कृष्णा को सैम कोंस्टास ने रोक दिया.

पहले दो विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया ए टीम के कप्तान नाथन मेकस्वीनी ने पारी को संभालने का प्रयास किया. लेकिन 48 के स्कोर पर 25 रन बनाकर आउट हो गए. 73 के स्कोर पर ओलिवर डेविस भी तनुष कोटियान की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. 4 विकेट गिरने के बाद भारत को जीत के लिए उम्मीदें दिखनी शुरू हो गई थीं. लेकिन सैम कोंस्टास और ब्यु वेबस्टर ने 96 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी. ऑस्ट्रेलिया ए ने 6 विकेट से मैच जीत लिया.

ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की अनौपचारिक सीरीज को 2-0 से जीत लिया है. पहले भारतीय टीम ने इंट्रा स्क्वाड मैच के लिए इंडिया ए टीम का मुकाबला सीनियर टीम से रखा था, लेकिन बाद में उसे कैंसल कर दिया गया. अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का मुकाबला 22 नवंबर से शुरू होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >