Ind A vs Aus A: बॉल टैंपरिंग का आरोप लगा गेंद बदल दी! ऑस्ट्रेलिया में अंपायर पर भड़के ईशान किशन

Ind A vs Aus A: भारत और ऑस्ट्रेलिया की ए टीम के बीच पहले अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की. कप्तान नाथन मेकस्वीनी की अगुआई वाली कंगारू टीम ने बल्लेबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को 7 विकेट से हराया. इस मैच में ईशान किशन अंपायर पर उनके निर्णय से भड़क गए.

Ind A vs Aus A: भारत की ए टीम का पहला अभ्यास मैच हार के खत्म हुआ. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की प्रतिभा संपन्न युवा टीम ने जज्बे के साथ खेल दिखाया. कल के स्कोर 3 विकेट पर 139 रन से आगे खेलना शुरू किया. जीत के लिए 88 अतिरिक्त रनों की दरकार थी, जिसे ऑस्ट्रेलिया ए ने कप्तान नाथन मेकस्वीनी की नाबाद 88 रन और युवा बल्लेबाज ब्यु वेबस्टर की अविजित 61 रनों की बदौलत हासिल कर लिया. कप्तान मेकस्वीनी ने शानदार खेल दिखाया. उनका खेल देखकर पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी उनके ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम में शामिल करने की वकालत की है. 

Nathan mcsweeney during practice test match against india a. Image credit: cricket. Com. Au

इससे पहले भारत ए की पहली पारी 107 रन पर ही सिमट गई थी, तो ऑस्ट्रेलिया भी 195 रन ही बना पाया. दूसरी पारी में तीसरे दिन भारत ए ने साईं सुदर्शन के शतक और देवदत्त पडिक्कल के 88 रनों की बदौलत स्कोर बोर्ड पर 312 रन दर्ज कराए. भारत की पहली पारी में ब्रेंडन डोगाट ने 6 विकेट लिए तो ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में मुकेश कुमार ने 6 विकेट लिए. दूसरी पारी में फर्गुसन ओ नील ने भारत के 4 विकेट चटकाए. पहली पारी में भारतीय टीम 88 रन से पिछड़ रही थी, जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 224 रन चाहिए थे. जीत के लिए मिले 204 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के नायक कप्तान मेकस्वीनी ही रहे. 

लेकिन ऑस्ट्रेलिया में मैच हो और विवाद न हो, ऐसा नहीं हो सकता. दरअसल क्रिकेट.कॉम.एयू की रिपोर्ट के अनुसार मैच के दौरान ईशान किशन ने अंपायर शॉन क्रेग के उस निर्णय को मूर्खतापूर्ण करार दिया, जब उन्होंने गेंद को बदलने का निर्णय लिया. दरअसल ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान भारतीय खिलाड़ियों पर गेंद को टैंपर करने का आरोप लगाया गया और अंपायर ने गेंद बदल दी. ईशान ने कहा कि तो क्या हम इस बॉल से ही खेलने वाले हैं. अंपायर ने कहा, कि आपने स्क्रैच कर गेंद टैंपर की तो अब बदली हुई गेंद से खेलिए. इस बात को लेकर ईशान खुश नहीं दिखाई दिए उन्होंने कहा कि ये बहुत स्टुपिड डिसीजन था. उनकी यह टिप्पणी माइक्रोफोन पर रिकॉर्ड हो गई. अंपायर ने जब इसे सुना तो ईशान के इस अनुचित व्यवहार के लिए उन पर डिसेंट का चार्ज लगाने के लिए सावधान किया. हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि शायद भारतीय खिलाड़ियों के बीच गेंद बदलने को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी. ईशान के ऊपर भी कोई चार्ज नहीं लगाया जाएगा. 

भारत ए टीम को इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया ए के साथ दो अभ्यास मैच खेलने हैं और भारत की सीनियर टीम के साथ भी एक इंट्रा स्क्वाड मैच खेलना है. भारत ए टीम का पहला अभ्यास मैच 31 अक्टूबर से आज 3 नवंबर तक चला. दूसरा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 7-10 नवंबर तक चलेगा. भारतीय टीम का आपसी मुकाबला 15-17 नवंबर तक वाका मैदान, पर्थ पर होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >