‘देख क्या रहा है’ कैप्टन बनने के बाद पहली बार भड़के शुभमन गिल, इस खिलाड़ी पर बुरी तरह झल्लाए

Shubman Gill Angry Moments IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शुभमन गिल ने 269 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर भारत को 587 रन तक पहुंचाया. यह इंग्लैंड में किसी भारतीय बल्लेबाज का सर्वोच्च और किसी भारतीय कप्तान का टेस्ट में सबसे बड़ा स्कोर है. आमतौर पर शांत रहने वाले गिल ने एक रन के दौरान साथी खिलाड़ी पर पहली बार मैदान पर गुस्सा भी जाहिर किया.

Shubman Gill Angry Moments IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन पूरी तरह से एक ही खिलाड़ी के नाम रहा, तो वो रहे कैप्टन शुभमन गिल. गिल ने शानदार 269 रनों की पारी खेली, इस ऐतिहासिक पारी की बदौलत भारत ने पहली पारी में 151 ओवर में 587 रन बनाए. गिल ने अपनी मानसिक दृढ़ता और तकनीकी क्षमता के दम पर हर चुनौती को पार करते हुए आठ घंटे से अधिक बल्लेबाजी की और न केवल इंग्लैंड में किसी भारतीय बल्लेबाज का सर्वोच्च टेस्ट स्कोर बनाया, बल्कि किसी भारतीय कप्तान के तौर पर टेस्ट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी दर्ज किया. हालांकि अब तक शांत गिल ने पहली बार मैदान पर आक्रामकता दिखाई. 

शुभमन गिल ने टीम के साथी खिलाड़ियों के कैच छोड़ने पर भी केवल निराशा जताई थी. पहले टेस्ट मैच में भारत की हार के कारणों में से एक यह भी था. हालांकि गिल ने किसी भी खिलाड़ी पर नाराजगी नहीं जाहिर की. लेकिन दूसरे दिन टी काल से ठीक पहले, एक दिलचस्प वाकया हुआ. गिल एक तेज सिंगल लेना चाहते थे, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मौजूद आकाश दीप तैयार नहीं थे. मिड ऑन पर खड़े ओली पोप ने तेजी से गेंद फेंकी, लेकिन थ्रो सटीक नहीं था, जिससे आकाश दीप को क्रीज में वापस लौटने का थोड़ा समय मिल गया. गिल नॉन-स्ट्राइकर एंड तक पहुंच चुके थे, लेकिन जैसे ही डाइव लगाकर आकाश दीप खड़े हुए गिल उन पर झल्ला उठे. उन्होंने कहा, “देख क्या रहा है? भाग जल्दी से!” यह गिल की कप्तान बनने के बाद किसी साथी खिलाड़ी पर पहली बार तीखी प्रतिक्रिया थी. इसके अलावा, पूरे दिन वे बेहद शांत नजर आए.

आकाशदीप ने तो शुभमन गिल का साथ देने की ठानी थी, लेकिन 30 चौकों और 3 छक्कों से सजी 387 गेंद की कैप्टन गिल की पारी जोश टंग की गेंद पर समाप्त हो गई. हालांकि आउट होने से पहले उन्होंने इतिहास रच दिया था. गिल ने आक्रामक गेंदबाजों पर अटैक करने के साथ-साथ अच्छी गेंदों के खिलाफ मजबूत डिफेंस भी दिखाया. इस पारी के बाद गिल टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए हैं.

चालबाजियों में फंस गए गिल, वरना हो जाती ट्रिपल सेंचुरी, हैरी ब्रूक ने शुभमन गिल के साथ खेल दिया माइंडगेम

गिल ने की शानदार साझेदारियां

जब भारत का स्कोर 211/5 था, तब 450 रन तक पहुंचना भी मुश्किल लग रहा था. लेकिन गिल ने अपने टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए भारत को 587 तक पहुंचा दिया, जो टेस्ट क्रिकेट में भारत का चौथा सबसे बड़ा स्कोर है. गिल को रवींद्र जडेजा (89 रन) और वॉशिंगटन सुंदर (42 रन) का बेहतरीन साथ मिला. जडेजा के साथ उन्होंने छठे विकेट के लिए 203 और सुंदर के साथ सातवें विकेट के लिए 144 रनों की साझेदारी की, पहले टेस्ट मैच की कसर निकालते हुए भारत के निचले क्रम ने आखिरकार 587 रन पर पारी समाप्त की. 

आकाश दीप ने इंग्लैंड को झकझोरा

इसके जवाब में इंग्लैंड ने दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट गंवा दिए. यहां पर आकाशदीप ने कमाल दिखाया. उन्होंने दो लगातार गेदों पर बेन डकेट और ओली पोप को चलता किया. दिन का तीसरा विकेट मोहम्मद सिराज ने झटका. इंग्लैंड ने दूसरे दिन 77 रन बनाए, जो रूट 18 और हैरी ब्रूक 30 रन बनाकर नाबाद लौटे. अब भारत तीसरे दिन विकेट झटककर इंग्लैंड पर दबाव बनाने का प्रयास करेगा.  

गिल के दोहरे शतक पर मां ने जताई खुशी, लेकिन पिता…, शुभमन ने बताया किस बात का रह गया मलाल

रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड बुक में ऐसी उपलब्धि वाले एकमात्र खिलाड़ी बने

इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड, लेकिन इस मामले में हो गई बड़ी टेंशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >