46 वर्षीय इमरान ताहिर ने मचाया तहलका, GSL में टीम को बनाया चैंपियन, तो इतने विकेट लेकर बने प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट

Guyana Amazon Warriors beats Rangpur Riders in Global Super League 2025: ग्लोबल सुपर लीग 2025 का खिताब गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने जीत लिया. 46 वर्षीय इमरान ताहिर की कप्तानी में टीम ने रंगपुर राइडर्स को फाइनल में 32 रन से हराया. यह रंगपुर की लगातार दूसरी फाइनल हार रही.

Guyana Amazon Warriors beats Rangpur Riders in Global Super League 2025: ग्लोबल सुपर लीग (GSL 2025) को नया विजेता मिल गया है. 46 साल के इमरान ताहिर (Imran Tahir) के नेतृत्व में गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने अपने पहले खिताब की तलाश को खत्म करते हुए रंगपुर राइडर्स को फाइनल में 32 रनों से हरा दिया. यह रंगपुर की लगातार दूसरी फाइनल हार रही, जो खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे. यह मुकाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया, जहां दर्शकों ने धमाकेदार बल्लेबाजी और जबरदस्त गेंदबाजी का रोमांचक नजारा देखा. आपको बता दें कि ग्लोबल सुपर लीग, चैंपियंस लीग टी-20 का छोटा संस्करण है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और यूएई जैसे देशों की टी20 फ्रेंचाइजी वाली टीमें हिस्सा लेती हैं.

गुयाना की जीत में बल्लेबाजों ने निभाई बड़ी भूमिका निभाई. गुयाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 196/4 का मजबूत स्कोर खड़ा किया. शुरुआत भले ही एविन लुईस (4) के जल्दी आउट होने से खराब रही, लेकिन इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज (66 रन, 38 गेंद) और जॉनसन चार्ल्स (67 रन, 48 गेंद) ने पारी को संभाल लिया. दोनों ने चौथे ओवर से लेकर 15वें ओवर तक 121 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

चार्ल्स ने अपनी पारी में 11 चौके और 1 छक्का जड़ा, जबकि गुरबाज ने 6 चौके और 4 छक्के लगाए. चार्ल्स 15वें ओवर में रिटायर्ड आउट हुए, जिसके तुरंत बाद गुरबाज भी आउट हो गए. अंत में रोमारियो शेफर्ड ने सिर्फ 9 गेंदों में 28 रन ठोकते हुए पारी को दमदार अंदाज में खत्म किया. उन्होंने तीन छक्के और एक चौका लगाया.

रंगपुर की पारी पावरप्ले में ही बिखरी

197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रंगपुर राइडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने पावरप्ले में ही 32 रन पर 3 विकेट गंवा दिए. दूसरे ओवर में इब्राहिम जादरान रन आउट हुए, फिर ड्वेन प्रिटोरियस ने पांचवें ओवर में सौम्या सरकार को पवेलियन भेजा. छठे ओवर में मोईन अली ने काइल मेयर्स को आउट कर बड़ा झटका दिया.

इसके बाद सैफ हसन (41 रन, 26 गेंद) और इफ्तिखार अहमद (46 रन, 29 गेंद) ने चौथे विकेट के लिए 73 रन जोड़कर कुछ उम्मीदें जगाईं. लेकिन सैफ का रन आउट होना टीम पर भारी पड़ा. 13वें से 17वें ओवर के बीच रंगपुर की टीम 102/3 से 126/8 तक पहुंच गई और वहीं से उनकी हार लगभग तय हो गई. रंगपुर की ओर से महीदुल इस्लाम अंकों (30 रन, 17 गेंद) ने अंत में तेज पारी खेली, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. रंगपुर की पूरी टीम 19.5 ओवर में 164 रन पर सिमट गई और गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने पहली बार इस लीग का खिताब अपने नाम किया.

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने इमरान ताहिर

गेंद और बल्ले दोनों से गुयाना का दबदबा दिखा. गुरबाज को उनकी तेजतर्रार पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. गुयाना के लिए ड्वेन प्रिटोरियस ने 3 विकेट लिए, जिनमें इफ्तिखार अहमद और अजमतुल्लाह ओमारजई जैसे अहम विकेट शामिल रहे. इमरान ताहिर और गुडाकेश मोती ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अकील हुसैन ने विकेट नहीं लिया, लेकिन अपने चार ओवरों में केवल 24 रन ही दिए. कप्तान इमरान ताहिर को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब मिला. उन्होंने सिर्फ 5 मैचों में 14 विकेट झटके.

‘भारत जब हारता है तो घबरा जाता है’, मोहम्मद कैफ की सलाह चौथे टेस्ट में इस प्लेइंग XI के साथ उतरे भारत

लॉर्ड्स में जडेजा ने अंपायर को कर दिया इग्नोर! आखिर क्या थी वजह और किसने लगाए आरोप?

नहीं बदलेगी ड्यूक बॉल की शेप, लेकिन बल्ले और उंगलियां टूटेंगी, मालिक का सुधार का आइडिया सुन कांप जाएंगे खिलाड़ी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >