IML 2025: शेन वॉटसन के बवंडर पर लेंडल सिमंस का तूफान, वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

INTERNATIONAL MASTERS LEAGUE: मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में वेस्टइंडीज मास्टर्स ने ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स को 7 विकेट से हराकर मैच जीत लिया. इस मैच में रनों का तूफान आया, जिसमें शेन वाटसन का शतक और लेंडल सिमंस ने धमाकेदार पारी खेली. Australia Masters vs West Indies Masters.

IML 2025: नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को खेले गए इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के शेन वॉटसन ने महज 48 गेंदों में शतक जड़ा, लेकिन वेस्टइंडीज मास्टर्स के लेंडल सिमंस की 44 गेंदों में नाबाद 94 रनों की आक्रामक पारी ने इस पारी को फीका कर दिया. सिमंस की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज मास्टर्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. Australia Masters vs West Indies Masters.

वॉटसन की विस्फोटक पारी

ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के लिए पारी की शुरुआत शेन वॉटसन और बेन डंक (11 गेंदों में 15 रन) ने की. दोनों ने मिलकर 34 रनों की साझेदारी की. इसके बाद वॉटसन ने कालम फर्ग्यूसन (15 गेंदों में 13 रन) के साथ मिलकर 83 रन जोड़े. तीसरे विकेट के लिए डेनियल क्रिश्चियन (15 गेंदों में 32 रन) के साथ 54 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

वॉटसन ने वेस्टइंडीज के सुलेमान बेन की गेंदबाजी पर खासतौर पर आक्रामक रुख अपनाया और एक ही ओवर में दो छक्के और दो चौकों की मदद से 21 रन बटोरे. हालांकि, उन्हें एश्ले नर्स ने 80 रन पर जीवनदान दिया, लेकिन आखिरकार वही गेंदबाज उन्हें आउट करने में सफल रहा. वॉटसन ने 52 गेंदों में 107 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 9 छक्के शामिल थे. वेस्टइंडीज के गेंदबाजों में एश्ले नर्स सबसे सफल रहे, जिन्होंने 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि जेरोम टेलर और रवि रामपॉल ने 2-2 विकेट झटके. INTERNATIONAL MASTERS LEAGUE

सिमंस और स्मिथ की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज मास्टर्स की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की. विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (12 गेंदों में 11 रन) जल्दी आउट हो गए, लेकिन उनके साथी ड्वेन स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी की. स्मिथ ने 29 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का शामिल था. इसके बाद लेंडल सिमंस ने कमान संभाली और शानदार अर्धशतक जमाया. उनके साथ ब्रायन लारा ने भी 21 गेंदों में 33 रनों की तेज पारी खेली और सिमंस के साथ मिलकर 99 रनों की साझेदारी की.

आखिरी ओवरों में सिमंस का जलवा

आखिरी तीन ओवरों में वेस्टइंडीज को 38 रनों की जरूरत थी. सिमंस और विकेटकीपर चाडविक वॉल्टन (11 गेंदों में 23 नाबाद रन) ने डेनियल क्रिश्चियन के ओवर में तीन चौके जड़कर रन अंतर को 17 तक कम कर दिया. इसके बाद, वेस्टइंडीज ने चार गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली. लेंडल सिमंस 44 गेंदों में 94 रन बनाकर नाबाद लौटे, जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल थे. उनकी इस शानदार पारी ने शेन वॉटसन के शतक को भी पीछे छोड़ दिया और वेस्टइंडीज मास्टर्स को शानदार जीत दिलाई.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी:-

झारखंड के बिदू-चांदान की प्रेम कहानी ने संताली समाज को दी ओलचिकी लिपि, अब होती है पूजा

Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >