ICC ने की घोषणा, WTC फाइनल से पहले 7 खिलाड़ियों को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा

ICC Hall of Fame: आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से पहले अपने हॉल ऑफ फेम में 7 खिलाड़ियों को शामिल करने का फैसला किया है.

ICC Hall of Fame: क्रिकेट की दुनिया के सात दिग्गज खिलाड़ियों को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा. इसमें पांच पुरुष और दो महिला क्रिकेटर शामिल हैं. आईसीसी ने इस बात की जानकारी अपने एक्स (ट्विटर हैंडल) से दी है. यह आयोजन 9 जून को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से पहले आयोजित किया जाएगा.

यह सम्मान समारोह ‘ए डे विद द लीजेंड्स’ (A Day with the Legends) नामक विशेष कार्यक्रम का हिस्सा होगा, जिसे आईसीसी के साझेदार नेटवर्क्स पर सीधा प्रसारित किया जाएगा. इस कार्यक्रम के जरिए दुनियाभर के प्रशंसकों को क्रिकेट के महान खिलाड़ियों को सम्मानित होते देखने का अवसर मिलेगा. नए शामिल किए जा रहे खिलाड़ियों का चयन आईसीसी हॉल ऑफ फेमर्स, वरिष्ठ अधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों की एक समिति द्वारा किया गया है. इन्हें खेल में उनके असाधारण योगदान के लिए स्मृति चिन्ह के रूप में सम्मानजनक कैप प्रदान की जाएगी.

अब तक 115 खिलाड़ी हो चुके हैं शामिल

आईसीसी हॉल ऑफ फेम का उद्देश्य क्रिकेट के दिग्गजों को उनके असाधारण योगदान और उपलब्धियों के लिए पहचान देना है. अब तक 115 खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया जा चुका है. हालिया समारोह दुबई में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल से पहले आयोजित किया गया था, जिसमें एलेस्टेयर कुक, एबी डिविलियर्स और नीतू डेविड को सम्मानित किया गया था.

हालांकि इनमें किन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, उनका नाम उजागर नहीं हुआ है. आईसीसी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम भारतीय समयानुसार रात 9 बजे शुरू होगा, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस भी शामिल होंगे, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का पूर्वावलोकन प्रस्तुत करेंगे.

कहां देख पाएंगे यह कार्यक्रम

यह कार्यक्रम भारत में जियोहॉटस्टार, ब्रिटेन और आयरलैंड में स्काई स्पोर्ट्स, ऑस्ट्रेलिया में अमेज़न प्राइम वीडियो, सब-सहारा अफ्रीका में सुपरस्पोर्ट, न्यूजीलैंड में स्काई टीवी, पाकिस्तान में टेन स्पोर्ट्स और पीटीवी, श्रीलंका में टीवी1/एमटीवी (विलंबित प्रसारण), मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका (MENA) में क्रिकलाइफ और स्टार्ज़प्ले, कैरेबियन में ईएसपीएन, अमेरिका और कनाडा में विलो, अफगानिस्तान में एरियाना टीवी, और सिंगापुर में हब स्पोर्ट्स 4 पर प्रसारित किया जाएगा. इसके अलावा बाकी दुनिया में यह ICC.tv पर उपलब्ध रहेगा.

जय शाह ने जताई खुशी

इस अवसर पर आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कहा, “आईसीसी हॉल ऑफ फेम में दिग्गजों को शामिल करना खेल के असाधारण योगदानकर्ताओं को सम्मानित करने का हमारा तरीका है. यह सम्मान केवल उन्हीं को दिया जाता है जिनकी उपलब्धियां क्रिकेट पर अमिट छाप छोड़ चुकी हैं और हर चयन केवल योग्यता के आधार पर किया जाता है.” उन्होंने आगे कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि दुनियाभर के प्रशंसक इस खास मौके को देखकर रोमांचित होंगे, जब हम सात नए सदस्यों को क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान में शामिल करेंगे. चूंकि यह कार्यक्रम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का आरंभिक आयोजन है, इसलिए जश्न और उत्सव का माहौल है.”

OUT दिए जाने के बाद भी बाहर जाने को तैयार नहीं थे यशस्वी जायसवाल, अंपायर पर निकाला गुस्सा, VIDEO

‘काम अधूरा है, अगली बार पूरा करेंगे’, फाइनल में हार के बाद प्रीति जिंटा का भावुक संदेश

करोड़ों रुपये ले लिए और खेला भी नहीं, BCCI की फीस पॉलिसी पर गावस्कर का हमला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >