ICC Rankings: Asia Cup 2025 से पहले भारतीय गेंदबाजों की बड़ी छलांग, टॉप 10 में इतने इंडियन

ICC Rankings: भारत को ICC T20 Bowling rankings में बड़ी सफलता मिली है. टीम के तीन खिलाड़ी टॉप 10 में शामिल हो गए हैं. इसमें वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह शामिल है.

ICC Rankings: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय यूएई पहुंच चुकी है, जहां वह 10 सितंबर से शुरू होने वाले टी20 एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में हिस्सा लेगी. भारतीय टीम का पहला मुकाबला मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से होगा. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर सामने आई है. आईसीसी की ताजा जारी टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीय गेंदबाजों को फायदा हुआ है. इसमें अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई की रैंकिंग में सुधार हुआ है, वहीं वरुण चक्रवर्ती भारतीय गेंदबाजों में सबसे ऊपर बने हुए हैं. (Indian Bowlers Climb in ICC T20 Bowlers Rankings)

वरुण चक्रवर्ती भारतीय गेंदबाजों में सबसे ऊपर

ICC की टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में इस समय भारत के वरुण चक्रवर्ती सबसे आगे हैं. वह चौथे स्थान पर मौजूद हैं और उनके 706 रेटिंग अंक हैं. पिछले कुछ महीनों में उन्होंने भारतीय टीम के लिए दमदार प्रदर्शन किया है. अब तक खेले गए 18 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में वरुण ने 33 विकेट अपने नाम किए हैं. उनका लगातार विकेट लेने का कौशल और मिडिल ओवरों में नियंत्रण भारतीय टीम के लिए बड़ी ताकत बना हुआ है.

अर्शदीप टॉप-10 में, अक्षर की रैंकिंग में सुधार

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी ताजा रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है. वह 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं और उनके 653 रेटिंग अंक हैं. अर्शदीप अपनी धारदार गेंदबाजी और डेथ ओवरों में शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं. दूसरी ओर, अक्षर पटेल भी एक स्थान ऊपर बढ़कर 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं. बाएं हाथ के इस ऑलराउंडर ने हाल के समय में गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

रवि बिश्नोई छठे नंबर पर

ICC टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में रवि बिश्नोई छठे स्थान पर पहुंच गए हैं. उनके 674 रेटिंग अंक हैं. हालांकि, यह भारतीय टीम के लिए थोड़ा चौंकाने वाला है कि शानदार प्रदर्शन के बावजूद बिश्नोई को एशिया कप 2025 की टीम में शामिल नहीं किया गया है. उनकी गूगली और लेग स्पिन की विविधता विपक्षी बल्लेबाजों के लिए हमेशा चुनौती साबित हुई है.

टॉप-10 में तीन भारतीय गेंदबाज

रैंकिंग में भारत के तीन गेंदबाज टॉप-10 में जगह बनाने में सफल हुए हैं. वरुण चक्रवर्ती (4), रवि बिश्नोई (6) और अर्शदीप सिंह (10). वहीं, पहले स्थान पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी मौजूद हैं, जिनके 717 रेटिंग अंक हैं. इंग्लैंड के आदिल राशिद दूसरे और वेस्टइंडीज के अकील हुसैन तीसरे स्थान पर हैं.

गेंदबाजों की ICC टी20 रैंकिंग– टॉप-10

रैंकगेंदबाजदेशरेटिंग
1जैकब डफीन्यूज़ीलैंड717
2आदिल राशिदइंग्लैंड710
3अकील हुसैनवेस्टइंडीज़707
4वरुण चक्रवर्तीभारत706
5एडम जंपाऑस्ट्रेलिया700
6रवि बिश्नोईभारत674
7वानिंदु हसरंगाश्रीलंका659
8नाथन एलिसऑस्ट्रेलिया658
9राशिद खानअफगानिस्तान653
10अर्शदीप सिंहभारत653

ये भी पढ़ें-

पहले एशिया जीतना… कप्तान सूर्यकुमार यादव का एशिया कप में UAE के खिलाफ मैच से पहले बड़ा बयान

क्रिकेट फंड में गड़बड़ी! हाईकोर्ट ने BCCI को भेजा नोटिस, 35 लाख रुपये सिर्फ केले पर खर्च

Women’s World Cup: न्यूजीलैंड ने घोषित की महिला विश्व कप की टीम, इस खिलाड़ी को मिली कमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >