ICC Ranking: शुभमन गिल बने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज, बाबर आजम की बादशाहत खत्म, सिराज भी टॉप पर

1 / 1
ICC Ranking: शुभमन गिल बने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज, बाबर आजम की बादशाहत खत्म, सिराज भी टॉप पर
फुल स्क्रीन में देखें

Mumbai: India’s batter Shubman Gill plays a shot during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between India and Sri Lanka, at Wankhede Stadium, in Mumbai, Thursday, Nov. 2, 2023. (PTI Photo/Kunal Patil) (PTI11_02_2023_000145A) *** Local Caption ***

भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज बुधवार को आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की नवीनतम एकदिवसीय रैंकिंग में बल्लेबाजों और गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गये.

भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज बुधवार को आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की नवीनतम एकदिवसीय रैंकिंग में क्रमश: बल्लेबाजों और गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गये.

गिल ने शीर्ष स्थान पर बाबर आजम की जगह ली जबकि सिराज ने दक्षिण अफ्रीका के खब्बू स्पिनर केशव महाराज को पहले पायदान से हटाया.

मौजूदा विश्व कप में भारत के कई मैचों में ठोस शुरुआत दिलाने वाले गिल ने बाबर की बादशाहत खत्म की. वह सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बाद बल्लेबाजों में वनडे में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले देश के चौथे खिलाड़ी बन गए.

दाएं हाथ के बल्लेबाज शुभमन गिल ने पिछले सप्ताह श्रीलंका के खिलाफ 92 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 23 रनों का योगदान दिया था. उन्होंने मौजूदा टूर्नामेंट में छह पारियों में कुल 219 रन बनाए हैं.

बाबर ने विश्व कप में आठ पारियों में कुल 282 रन बनाए हैं और गिल से छह रेटिंग अंक नीचे दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं. इससे वनडे रैंकिंग में पिछले दो साल से चली आ रही उनकी की बादशाहत खत्म हो गयी.

अन्य भारतीय बल्लेबाजों में विराट कोहली विश्व कप में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि कप्तान रोहित शर्मा छठे स्थान पर हैं. मौजूदा खिलाड़ियों में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कोहली विश्व कप में शानदार लय में है. उन्होंने आठ पारियों में 108.60 की औसत से 543 रन बनाए, जिसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं.

कोहली तीसरे स्थान पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक से एक रेटिंग अंक पीछे हैं. मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी 17 स्थान ऊपर चढ़कर रैंकिंग में 18वें स्थान पर पहुंच गए.

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां (तीन स्थान ऊपर 11वें स्थान पर) और अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान (छह स्थान ऊपर 12वें स्थान पर) भी अच्छी स्थिति में हैं.

विश्व कप में सिराज ने 5.23 की इकोनॉमी दर से रन दिये है. उन्होंने इस दौरान आठ मैचों में 10 विकेट चटकाये है. भारत के अन्य गेंदबाजों में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह तीन स्थान ऊपर चढ़कर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि मोहम्मद शमी सात स्थान ऊपर 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव भी तीन पायदान ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि साथी गेंदबाज रविंद्र जडेजा आठ पायदान ऊपर 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर हैं, जबकि जडेजा 10वें स्थान के साथ सर्वोच्च रैंकिंग वाले भारतीय हैं.

जडेजा विश्व कप में भारत के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले खिलाड़ी है. उन्होंने आठ मैचों में 3.76 रन प्रति ओवर के हिसाब से खर्च किये है और 14 विकेट चटकाये है. उन्होंने इस दौरान 55.50 की औसत से 111 रन भी बनाये है. चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हरफनमौला हार्दिक पांड्या 13वें पायदान पर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >