ICC Cricket World Cup 2023 : ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा बने ‘सिक्सर किंग’, जानिए किन दिग्गजों को पानी पिलाकर पछाड़ा

रोहित शर्मा ने विश्वकप 2023 में अबतक 17 छक्के जड़े हैं. रोहित शर्मा का यह रिकाॅर्ड पांच मैच में बना है. उन्होंने 44 चौका जड़ा है और 311 रन बनाए हैं. रोहित ने अधिकतम 131 रन बनाए हैं.

ICC Cricket World Cup Records : आईसीसी विश्वकप 2023 में कई महत्वपूर्ण रिकाॅर्ड्‌स बन रहे हैं, उन्हीं रिकाॅर्ड्‌स में से एक है विश्वकप में सबसे अधिक छक्का मारने का रिकाॅर्ड. इस बार के विश्वकप पर नजर डालें तो सबसे अधिक छक्का मारने का रिकाॅर्ड भारत के कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज है.

आईसीसी विश्वकप 2023 : रोहित शर्मा ने अबतक 17 छक्के जड़े हैं. रोहित शर्मा का यह रिकाॅर्ड पांच मैच में बना है. उन्होंने 44 चौका जड़ा है और 311 रन बनाए हैं. रोहित ने अधिकतम 131 रन बनाए हैं.

आईसीसी विश्वकप 2023 : क्विंटन डि कॉक छक्का जड़ने वालों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं. दक्षिण अफ्रीका के डिकाॅक ने पांच मैचों में 15 छक्के जड़े हैं. उन्होंने 39 चौका भी इन पांचों में ठोका है. उनका अधिकतम स्कोर 174 है, जो इस विश्वकप में सबसे अधिक है.

आईसीसी विश्वकप 2023 : तीसरे स्थान पर भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन हैं. क्लासेन ने भी पांच मैच खेलकर 15 छक्का जड़ा है. उन्होंने अधिकतम 109 और कुल 288 रन बनाए हैं.

आईसीसी विश्वकप 2023 : अधिकतम छक्का जड़ने वालों की सूची में चौथे नंबर पर श्रीलंका के कुसल मेडिंस हैं. मेंडिस ने चार मैचों में 14 छक्का जड़ा है. वहीं चौका जड़ने के मामले में उनकी गेंद 20 बार बाउंड्री के पार गई है. कुसल ने अधिकतम 122 रन बनाए हैं.

आईसीसी विश्वकप 2023 : न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल छक्का मारने वालों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं. मिशेल ने पांच मैच खेलकर 11 छक्का और 20 चौका जड़ा है. उनका कुल स्कोर 268 और अधिकतम 130 है.

विश्वकप के अबतक हुए मैच में सबसे अधिक छक्का 2019 में इंग्लैंड और अफगानिस्तान के मैच में 33 छक्का लगा था. 2015 के न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज के मैच में 31 छक्का लगा था. दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका के मैच में दिल्ली में 2023 में 31 छक्के लगे हैं. ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान के मैच में बेंगलुरू में 25 छक्का लगा है, जबकि दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के मैच में 24 छक्के वानखेड़े के स्टेडियम में इस विश्वकप में लगे हैं.

Also Read: क्या पाकिस्तान सेमीफाइनल में दुआओं के भरोसे पहुंचेगा? हार से बौखलाए वसीम अकरम ने लगाई खिलाड़ियों की क्लास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >