ICC World Cup 2023 Full Schedule: भारत में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. वनडे वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर से होने जा रहा है. पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला इसी मैदान पर होगा. मेजबान भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को चेन्नई में पांच बार के विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा. वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा.
भारत में 10 स्थानों पर खेले जाएंगे वर्ल्ड कप के मुकाबले
आईसीसी वर्ल्ड कप का आयोजन भारत के 10 प्रमुख शहरों में किया जाएगा. जिसमें हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता शामिल हैं. ICC ने बताया, हैदराबाद के अलावा गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक अभ्यास मैचों की मेजबानी करेंगे. बता दें कि अब वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने में 100 दिन रह गए हैं. 10 टीमों वाले इस मेगा इवेंट के लिए 8 टीमें सीधे क्वालीफाई कर चुकी हैं. अंतिम दो स्थानों के लिए जिम्बाब्वे में जंग जारी है, जो 9 जुलाई को समाप्त होगा.
15 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच होगी टक्कर
भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाएगा. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के लिए एक लाख से ज्यादा दर्शकों के मैदान पर पहुंचने की संभावना है.
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में होगा पहला मैच
वनडे वर्ल्ड कप का आगाज 05 अक्टूबर से होने जा रहा है. पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. अहमदाबाद के मैदान पर ही पहला मैच खेला जाना है. आखिरी मैच भी इसी मैदान पर खेला जाएगा. जबकि मेजबान भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को चेन्नई में पांच बार के विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा.
19 नवंबर को होगा फाइनल मुकाबला
19 नवंबर को अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. जबकि 15 नवंबर को मुंबई में पहला सेमीफाइनल और 16 नवंबर को कोलकाता में दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. फाइनल के लिए 20 नवंबर को रिजर्व डे रखा गया है. बता दें कि सभी तीन नॉक-आउट मैच दिन-रात होंगे, मैच स्थानीय समयानुसार 2:00 बजे शुरू होंगे.
ODI World Cup Schedule 2023 का पूरा शेड्यूल
-
5 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – अहमदाबाद
-
6 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम क्वॉलीफायर-1 – हैदराबाद
-
7 अक्टूबर- बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान- धर्मशाला
-
8- अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- चेन्नई
-
9- अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम क्वॉलीफायर-1 हैदराबाद
-
10- अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश- धर्मशाला
-
11- अक्टूबर- भारत बनाम अफगानिस्तान- दिल्ली
-
12- अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम क्वॉलीफायर-2 – हैदराबाद
-
13- अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका – लखनऊ
-
14- अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश – चेन्नई
-
15- अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान – अहमदाबाद
-
16- अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वॉलीफायर-2 – लखनऊ
-
17- अक्टूबर- साउथ अफ्रीक बनाम क्वॉलीफायर-1 – धर्मशाला
-
18- अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान- चेन्नई
-
19- अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश – पुणे
-
20- अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान- बैंगलोर
-
21- अक्टूबर- इंग्लैंड -साउथ अफ्रीका – मुंबई
-
22- अक्टूबर- क्वॉलीफायर-1 बनाम क्लॉलीफायर-2 – लखनऊ
-
23- अक्टूबर- भारत बनाम न्यूजलैंड- धर्मशाला
-
24- अक्टूबर- साउथ अफ्रीका बनाम क्वॉलीफायर-2 – दिल्ली
-
25- अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वॉलीफायर-1 दिल्ली
-
26- अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम क्वॉलीफायर-2 – बैंगलोर
-
27- अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका – चेन्नई
-
28- अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला
-
29- अक्टूबर- भारत बनाम इंग्लैंड – लखनऊ
-
30- अक्टूबर- अफगानिस्तान बनाम क्वॉलीफायर-2 – पुणे
-
31- अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – कोलकाता
-
1- नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका – पुणे
-
2- नवंबर- भारत बनाम क्वॉलीफायर-2 – मुंबई
-
3- नवंबर- अफगानिस्तान बनाम क्वॉलीफायर-1 – लखनऊ
-
4- नवंबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड – अहमदाबाद
-
4- नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – बैंगलोर
-
5- नवंबर- भारत बनाम साउथ अफ्रीका – कोलकाता
-
6- नवंबर- बांग्लादेश बनाम क्वॉलीफायर-2 – दिल्ली
-
7- नवंबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान – मुंबई
-
8- नवंबर- इंग्लैंड बनाम क्वॉलीफायर-1 – पुणे
-
9- नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम क्वॉलीफायर-2- बैंगलोर
-
10- नवंबर- साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान – अहमदाबाद
-
11- नवंबर- भारत बनाम क्वॉलीफायर-1 – बैंगलोर
-
12- नवंबर- इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – कोलकाता
-
12- नवंबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश- पुणे
-
15- नवंबर- सेमीफाइनल-1 – मुंबई
-
16- नवंबर- सेमीफाइनल-2 – कोलकाता
-
19- नवंबर – फाइनल- अहमदाबाद
Also Read: ICC World Cup 2023 की ट्रॉफी को स्पेस में किया गया लॉन्च, वीडियो देख हैरान हो जायेंगे आप
