ICC Champions Trophy Live Streaming Details: कल से शुरू होगा चैंपियंस का रण, जानें कहां देख पाएंगे सभी मुकाबले

ICC Champions Trophy Live Streaming Details: 19 फरवरी से पाकिस्तान की मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हो रहा है. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, टाइमिंग और मैच वेन्यू के बारे में सारी जानकारी यहां उपलब्ध कराई गई है.

ICC Champions Trophy Live Streaming Details: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी आठ साल बाद दोबारा आयोजित की जा रही है. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का नौवां संस्करण 19 फरवरी 2025 से शुरू होगा, जिसमें पिछली बार का विजेता और मेजबान पाकिस्तान पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा. इस बार टूर्नामेंट पाकिस्तान और यूएई में खेला जाएगा और इसमें कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. भारत अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा. चूंकि भारत और पाकिस्तान ने आईसीसी टूर्नामेंट के लिए एक-दूसरे की मेजबानी करने से इनकार कर दिया है, इसलिए भारत अपने सभी मैच तटस्थ स्थान दुबई में खेलेगा. सभी मैचों को आप कहां देख पाएंगे, इसकी पूरी अपडेट कहां मिलेगी, हम आपको बता रहे हैं.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025: लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग जानकारी

  • टीवी पर लाइव टेलीकास्ट:

Star Sports Network और Network 18 चैनल पर सभी मैचों का सीधा प्रसारण होगा.

  • ऑनलाइन स्ट्रीमिंग:

सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar और Hotstar.com पर उपलब्ध होगी.

पहली बार ICC टूर्नामेंट को 16 अलग-अलग फीड्स में प्रसारित किया जाएगा, जिसमें 9 भाषाओं में कमेंट्री शामिल होगी, जिसमें अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, हरियाणवी, बंगाली, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु, और कन्नड़.

  • लाइव कमेंट्री और रेडियो प्रसारण:

लाइव बॉल-बाय-बॉल कमेंट्री के लिए icc-cricket.com पर अपडेट मिलेगा.

आईसीसी की वेबसाइट और ऐप पर फ्री लाइव रेडियो ब्रॉडकास्ट भी उपलब्ध होगा.

भारत में ऑडियो कवरेज ऑल इंडिया रेडियो (AIR) पर सुना जा सकता है.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा कार्यक्रम

  • मैचों की टाइमिंग:

सभी मैच दोपहर 2:30 बजे (IST) से शुरू होंगे. टॉस 2 बजे होगा. 

  • मैच कहां खेले जाएंगे?

पाकिस्तान: कराची (नेशनल स्टेडियम), लाहौर (गद्दाफी स्टेडियम), रावलपिंडी (क्रिकेट स्टेडियम)

यूएई: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (भारत के सभी मैच)

टीमें और ग्रुप विभाजन

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आठ टीमें दो समूहों में बंटी हुई हैं. प्रत्येक समूह टीमें 3-2 मैच खेलेंगी. इनमें से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी.

  • ग्रुप A: पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश
  • ग्रुप B: ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, अफगानिस्तान

भारत के मैचों का कार्यक्रम

  • 20 फरवरी: भारत बनाम बांग्लादेश (दुबई)
  • 23 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान (दुबई)
  • 2 मार्च: भारत बनाम न्यूजीलैंड (दुबई)

ओपनिंग मैच और फाइनल

  • टूर्नामेंट का पहला मैच 19 फरवरी को कराची में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा.
  • फाइनल मुकाबला 9 मार्च को होगा.

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम

कप्तान: रोहित शर्मा, उप-कप्तान: शुभमन गिल, अन्य खिलाड़ी: विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा

Champions Trophy में न्यूजीलैंड से हर बार हारा पाकिस्तान, लेकिन पूर्व क्रिकेटर खुश, बताया ऐसे मिलेगी जीत

Champions Trophy में पाकिस्तान का प्रदर्शन, 8 संस्करण में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन, किसने झटके हाइएस्ट विकेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >