WTC 2025 Final के लिए अंपायर और अधिकारियों की हुई घोषणा, ICC ने भारत से इन्हें दिया मौका

ICC Announced Officials for WTC 2025 Final AUS vs SA: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका 11 जून से लॉर्ड्स में भिड़ेंगे. पहली बार फाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया से आईसीसी गदा के लिए टकराएगी. इस ऐतिहासिक मुकाबले के लिए आईसीसी ने मैच अधिकारियों की भी घोषणा कर दी है.

ICC Announced Officials for WTC 2025 Final AUS vs SA: आईसीसी बहुप्रतीक्षित विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे. दो वर्षों के कठिन टेस्ट चक्र के बाद डब्ल्यूटीसी ट्रॉफी के लिए अंतिम टकराव होगा. लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इस साइकल में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीमें 11 जून से 15 जून तक आपस में भिड़ेंगी. आईसीसी की चैंपियनशिप गदा के लिए ऑस्ट्रेलिया दूसरी बार मैदान में उतरेगी, तो दक्षिण अफ्रीका के लिए यह पहला मौका होगा. इस प्रतिष्ठित मैच के लिए आईसीसी ने भी अधिकारियों की घोषणा कर दी है.  

न्यूजीलैंड के क्रिस गाफनी और इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 से 15 जून तक लॉर्ड्स में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए ऑन-फील्ड अंपायर नियुक्त किया गया है. इलिंगवर्थ 2021 और 2023 के फाइनल में भी अंपायरिंग कर चुके हैं. वे मार्की टेस्ट मैचों में अपनी निरंतर उपस्थिति बनाए हुए हैं. उन्हें 2024 में चौथी बार डेविड शेफर्ड ट्रॉफी जीतने के बाद आईसीसी अंपायर ऑफ द ईयर भी घोषित किया गया है.

गाफनी ने पिछले साल आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में इलिंगवर्थ के साथ अंपायरिंग की थी और डब्ल्यूटीसी 2023 फाइनल (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया) में भी उन्होंने अंपायर की भूमिका निभाई थी. इस बार ‘अल्टीमेट टेस्ट’ में इलिंगवर्थ इतिहास रचने जा रहे हैं क्योंकि वे सभी तीन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल्स में ऑन-फील्ड अंपायर के रूप में मौजूद रहे हैं.

रिचर्ड केटलबरो थर्ड अंपायर

फील्ड अंपायर के साथ ही इंग्लैंड के ही रिचर्ड केटलबरो को इस मैच के लिए टीवी अंपायर नियुक्त किया गया है. उन्होंने कई बड़े आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल्स जैसे कि पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में अंपायरिंग की है. केटलबरो डब्ल्यूटीसी 2021 फाइनल (भारत बनाम न्यूजीलैंड) में भी टीवी अंपायर थे.

रेफरी होंगे जवागल श्रीनाथ, तो चौथे अंपायर नितिन मेनन

भारत के नितिन मेनन इस मुकाबले में चौथे अंपायर की भूमिका निभाएंगे. यह उनकी पहली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑन-फील्ड भूमिका होगी. इससे पहले वे 2021 के आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में टीवी अंपायर रह चुके हैं. इस ऐतिहासिक मुकाबले की निगरानी अनुभवी भारतीय मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ करेंगे.

ICC अध्यक्ष जय शाह ने दीं शुभकामनाएं

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने नियुक्त अधिकारियों के अनुभव और योग्यता की सराहना की और उनके अच्छे प्रदर्शन को लेकर भरोसा जताया. जय शाह ने कहा, “हमें लॉर्ड्स में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए एक अनुभवी अंपायरिंग टीम की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो विश्व भर में खेले गए दो साल के बेहद प्रतिस्पर्धी टेस्ट चक्र का समापन है.” उन्होंने आगे कहा, “हम हर मैच के लिए सबसे योग्य और हकदार अधिकारियों का चयन करने का प्रयास करते हैं, और हमें विश्वास है कि वे इस बड़ी जिम्मेदारी को शानदार ढंग से निभाएंगे. आईसीसी की ओर से मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि वे इस चुनौतीपूर्ण कार्य का आनंद लेंगे.”

क्यों IPL दुनिया की सबसे बेहतरीन लीग है? मिचेल मार्श ने बताया कारण, अपनी शानदार बल्लेबाजी का भी खोला राज

  किस बात तल्खी? शुभमन गिल ने किया ऋषभ पंत को इग्नोर, सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे, Video

ICC ने ढूंढ निकाला तोड़, भारत-पाकिस्तान तनाव में भी हो सकेगा वर्ल्डकप, ऐसा बनेगा प्लान 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >