ICC 2024 के बेस्ट प्लेयर बने जसप्रीत बुमराह, कितने संपत्ति के मालिक हैं स्पीड स्टार, जान कर चौंक जाएंगे आप

Jasprit Bumrah Net Worth: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कल सोमवार को आईसीसी ने 2024 में टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट खिलाड़ी से नवाजा. इस मौके पर जानिए स्पीड स्टार की कुल संपत्ति, कार कलेक्शन और लैविश लाइफस्टाइल के बारे में.

Jasprit Bumrah Net Worth: भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ स्पीड स्टार जसप्रीत बुमराह अपनी घातक यॉर्कर और मैदान पर लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच टेस्ट मैचों में 32 विकेट लिए. इतना ही नहीं उन्होंने 2024 में विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लिए. बुमराह ने पिछले साल 13 टेस्ट मैचों में कुल 71 विकेट लिए. उन्होंने पिछले साल ही टेस्ट मैचों में 150 विकेट और 200 विकेटों का भी आंकड़ा पार किया. इस धुआंधार खेल की बदौलत उन्हें आईसीसी की ओर से वर्ष 2024 का टेस्ट प्लेयर घोषित किया गया. ​​जैसे-जैसे उनका क्रिकेट करियर आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे उनकी वित्तीय सफलता भी बढ़ रही है. लोगों की भी अपने पसंदीदा खिलाड़ी के बारे में जानने की उत्सुकता रहती है, ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं, जसप्रीत बुमराह की वार्षिक आय और कुल संपत्ति कितनी है. 

जसप्रीत बुमराह के मैदान पर लगातार अच्छे प्रदर्शन की वजह से उन्हें 2024 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार दिया गया. वे पिछले साल भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाले तेज गेंदबाज भी बने. इसी के साथ उनके प्रदर्शन ने उन्हें दुनिया के सबसे अधिक भुगतान पाने वाले क्रिकेटरों में भी स्थान दिलाया है. जसप्रीत बुमराह की आय का मुख्य स्रोत बीसीसीआई और IPL मुंबई इंडियंस के साथ उनके कांट्रैक्ट हैं. इसके साथ ही वह ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया पर प्रमोशनल पोस्ट से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं.

Jasprit bumrah. Image: instagram/jasprit bumrah.

BCCI के साथ वार्षिक अनुबंध

BCCI द्वारा 2024 में साझा किए गए वार्षिक अनुबंधों की सूची के अनुसार, जसप्रीत बुमराह ‘ग्रेड ए’ क्रिकेटर हैं, जिसके तहत उन्हें 5 करोड़ रुपये का वार्षिक वेतन मिलते हैं. इसके साथ उन्हें एक टेस्ट मैच खेलने के लिए 15 लाख, एक ओडीआई मैच के लिए 7 लाख और एक टी20 मैच के लिए 3 लाख रुपये मिलते हैं.

IPL में मुंबई इंडियंस के साथ अनुबंध

31 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज 2013 में 10 लाख रुपये में मुंबई इंडियन फ्रैंचाइज़ी में शामिल हुए थे. पिछले कुछ वर्षों में, उन्होंने अपनी योग्यता साबित की है और आईपीएल फ्रैंचाइजी का एक अभिन्न हिस्सा बन गए हैं. 2025 आईपीएल नीलामी से पहले फ्रैंचाइजी की तरफ से 18 करोड़ रुपये में रिटेन किए जाने वाले जसप्रीत बुमराह पहले खिलाड़ी थे. 2013 से 2024 तक कुल मिलाकर जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल से लगभग 68 करोड़ रुपये कमाए हैं.

जसप्रीत बुमराह के ब्रांड एंडोर्समेंट

जसप्रीत बुमराह मार्केटिंग सर्किट में भी एक प्रसिद्ध नाम हैं. वह जूते, मोबाइल, क्रिकेट प्रिडिक्शन करने वाली वेबसाइट का प्रमोशन करने के साथ ही इयरफोन और पेमेंट ऐप का भी प्रचार करते हैं. इसके लिए ABP Live की रिपोर्ट के अनुसार, जसप्रीत बुमराह प्रत्येक ब्रांड से 1.5 करोड़ से 2 करोड़ रुपये लेते हैं.

जसप्रीत बुमराह के घर

जसप्रीत बुमरहा मूल रूप से अहमदाबाद के निवासी हैं. उन्होंने शादी के बाद मुंबई में करीब 2 करोड़ रुपये का आलीशान घर खरीदा. उनके पास पुणे में भी संपत्तियां हैं और अहमदाबाद में एक डिजाइनर घर है, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये है. बुमराह के रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में देश भर में कई संपत्तियां शामिल हैं, जो उनकी अच्छी खासी कमाई को दर्शाती हैं.

जसप्रीत बुमराह का कार कलेक्शन

बुमराह का कार कलेक्शन उनके क्रिकेट करियर जितना ही शानदार है. एक रिपोर्ट के अनुसार उनके गैरेज में 2.54 करोड़ रुपये की मर्सिडीज-मेबैक S560, 2.17 करोड़ रुपये की निसान GT-R, 90 लाख रुपये की रेंज रोवर वेलार और 25 लाख रुपये की टोयोटा इनोवा क्रिस्टा है.

जसप्रीत बुमराह की कुल नेटवर्थ

सार्वजनिक रूप से उपलब्ध डेटा के अनुसार अगर जसप्रीत बुमराह की अनुमानित नेट वर्थ की बात की जाए तो उनके पास कुल $7 मिलियन की संपत्ति मानी जाती है. जो लगभग 60 करोड़ रुपये है. उनकी पत्नी संजना गणेशन भी स्पोर्ट्स एंकर हैं और अगर उनकी संपत्ति भी इसमें जोड़ दी जाए तो दंपती की कुल संपत्ति 68 करोड़ से ज्यादा की हो सकती है. यह आंकड़ा 2024 तक के हैं, ऐसे में 2025 में उनकी संपत्ति में इजाफा होना लाजिमी है. 

Virat Kohli रणजी में वापसी को तैयार, जानें कहां होगा मैच, क्या टीवी पर देख पाएंगे मुकाबला?

बस एक मैच और फुर्र हो गए सितारे! रोहित, श्रेयस और यशस्वी अब नहीं खेलेंगे अगला रणजी ट्रॉफी मैच, क्या है कारण?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >