‘पीएम मोदी कह रहे…, मैं इसके खिलाफ…, एशिया कप में नहीं होना चाहिए IND vs PAK मैच…’; भड़का पूर्व खिलाड़ी

IND vs PAK in Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का आयोजन 9 से 28 सितंबर तक यूएई में किया जाएगा, जिसमें भारत-पाकिस्तान मुकाबला भी शामिल है. बीसीसीआई के विरोध के बाद पाकिस्तान ने नरमी दिखाई और ढाका में ACC की बैठक में टूर्नामेंट पर सहमति बनी. हालांकि, पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने भारत-पाकिस्तान मैच का विरोध करते हुए कहा कि माहौल इस मुकाबले के लिए ठीक नहीं है.

IND vs PAK in Asia Cup 2025: तमाम विवादों और झंझावतों के बाद एशिया कप के आयोजन पर बात बनी. बीसीसीआई के कड़े रुख के बाद पाकिस्तान ने नरमी दिखाई. ढाका में एशियन क्रिकेट काउंसिल में हुई मीटिंग में फैसला लिया गया कि एशिया कप का आयोजन 9 सितंबर से 28 सितंबर तक किया जाएगा. हालांकि इसमें सबसे बड़ा पेंच भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर ही था, लेकिन वह भी होना तय हो गया. पूरा टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित होगा. हालांकि इसके आयोजन का तारीख जब से आई है, तब से विरोध भी होना शुरू हो गया है. पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने मंगलवार को कहा कि वह सितंबर में शुरू होने वाले एशिया कप 2025 के दौरान भारत-पाकिस्तान के निर्धारित मुकाबले के विरोध में हैं.

भारत की मेजबानी में एशिया कप 2025 का आयोजन हो रहा है. इस दौरान भारत-पाकिस्तान मुकाबला 14 सितंबर को तय किया गया है. ANI से बातचीत में मनोज तिवारी ने कहा, “मैं इसके खिलाफ हूं. भारत-पाकिस्तान मुकाबला नहीं होना चाहिए. खासतौर पर पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, जिसमें आम नागरिकों की जान गई है. उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया है.”

‘स्थिति इतनी खराब, तो हम मैच कैसे सोच सकते हैं’

एशिया कप में ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान हैं, जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग को जगह दी गई है. तिवारी का मानना है कि भारत-पाकिस्तान मैच ऐसे माहौल में नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा, “स्थिति इतनी खराब है, तो हम भारत-पाकिस्तान मैच के बारे में कैसे सोच सकते हैं. मुझे लगता है कि इस फैसले पर फिर से विचार होना चाहिए और इस तरह के माहौल में यह मैच नहीं होना चाहिए.”

‘पीएम मोदी ने कहा ऑपरेशन सिंदूर जारी है’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा कि अगर वह भारत के खिलाफ कुछ करने की हिमाकत करेगा, तो उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा, क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तिवारी ने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री खुद कह रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है… तो फिर हम पाकिस्तान के साथ मैच कैसे खेल सकते हैं?”

एशिया कप का उद्घाटन मुकाबला 9 सितंबर को अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा. भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगा, जबकि पाकिस्तान से टक्कर 14 सितंबर को होगी. भारत अपना अंतिम ग्रुप स्टेज मुकाबला 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ खेलेगा. ग्रुप चरण के बाद टॉप दो टीमें सुपर-4 में पहुंचेंगी. भारत पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं, तो यहां भी 21 सितंबर को भिड़ंत होने की संभावना है. टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें:-

WCL 2025: IND vs PAK सेमीफाइनल से स्पांसर बाहर, बोला- आतंक और क्रिकेट साथ नहीं, क्या अब भी खेलेगी टीम इंडिया?

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से कमिंस-स्टार्क हुए बाहर, यह खिलाड़ी बना ऑस्ट्रेलियाई टीम का कप्तान

केवल 37 रन देकर झटके पूरे 10 विकेट, इंडियन बॉलर ने एक पारी में पूरी टीम को किया आउट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >