‘टिकट कलेक्टर’ और मैक्ग्रा का चेला, ऐसा वैसा नहीं है विराट कोहली का विकेट उखाड़ने वाला गेंदबाज

Himanshu Sangwan: विराट कोहली ने 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी की. लेकिन यहां भी उनका बल्ला नहीं चला और वे 6 रन बनाकर ही आउट हो गए. विराट को आउट करने वाले गेंदबाज हिमांशु सांगवान के बारे में आपकी उत्सुकता है तो हम बता रहे हैं उनके बारे में.

Himanshu Sangwan: दिल्ली और रेलवे के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन विराट कोहली की प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका, जिससे उनके फैंस निराश हो गए. दिल्ली के चहेते बल्लेबाज ने सिर्फ 6 रन बनाए, जिससे उनकी फॉर्म को लेकर सवाल और गहरे हो गए हैं. 36 वर्षीय कोहली ने लगभग 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी की, इससे पहले उन्होंने आखिरी बार नवंबर 2012 में रणजी मैच खेला था. उनकी वापसी देखने के लिए 15,000 से ज्यादा दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे, लेकिन कोहली के जल्द आउट होने के कुछ ही मिनटों में पूरा स्टेडियम लगभग खाली-सा हो गया. लेकिन इन सबके बीच विराट को आउट करने वाले गेंदबाज छा गए हैं. आखिर कौन है वो गेंदबाज जिसने किंग कोहली को आउट करके तहलका मचा दिया है. 

कैसे आउट हुए विराट कोहली?

कोहली शुक्रवार को यश ढुल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए. उन्होंने 15 गेंदों में 6 रन बनाए. कोहली ने अपनी पारी की शुरुआत एक सिंगल रन से की, लेकिन इसके बाद हिमांशु सांगवान गेंदबाजी करने आए. पहले कोहली ने सांगवान की गेंद पर एक शानदार चौका जड़ा, लेकिन अगली ही गेंद पर रेलवे के गेंदबाज ने बदला ले लिया. कोहली क्रीज से बाहर निकले, लेकिन गेंद पिच पर टप्पा खाने के बाद अंदर आई और उनके बैट-पैड के बीच से निकलकर सीधा ऑफ-स्टंप से टकरा गई. इस तरह अचानक आउट होने से कोहली खुद हैरान रह गए, लेकिन हिमांशु का सेलीब्रेशन अपने चरम पर था. हिमांशु सांगवान ने कोहली को आउट करने के बाद सनत सांगवान (30 रन) को भी पवेलियन भेज दिया.

कौन हैं विराट का विकेट उखाड़ने वाले हिमांशु सांगवान?

हिमांशु सांगवान दाएं हाथ के मीडियम पेसर हैं और वे भी दिल्ली के ही रहने वाले हैं. 29 वर्षीय तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान का जन्म 2 सितंबर 1995 को दिल्ली में हुआ था. उन्होंने 2019-20 विजय हजारे ट्रॉफी में 27 सितंबर को रेलवे की ओर से लिस्ट ए डेब्यू किया. उसी साल, 8 नवंबर को उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना T20 डेब्यू किया. सांगवान ने 9 दिसंबर 2019 को रणजी ट्रॉफी में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया. 

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार दिलचस्प बात यह है कि सांगवान पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर टिकट कलेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं. उन्होंने MRF पेस फाउंडेशन में भी प्रशिक्षण लिया है, जहां उन्हें ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा ने कोचिंग दी थी. सांगवान ने दिसंबर 2019 में रणजी ट्रॉफी में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कदम रखा. अब विराट को आउट करके वे भी चर्चा में आ गए हैं. 

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब सांगवान ने अपनी काबिलियत दिखाई हो. 2020 के रणजी ट्रॉफी मैच में, उन्होंने अजिंक्य रहाणे को आउट किया था. इसके अलावा उन्होंने अपनी गेंदों से रिंकू सिंह, पृथ्वी शॉ, क्रुणाल पांड्या, रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल का भी शिकार किया है.

2020 में टाइम्स ऑफ इंडिया को एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए सांगवान ने कहा था, “मैं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा से प्रेरणा लेता हूं. वह मेरे आदर्श हैं. मैंने MRF पेस फाउंडेशन में अपने कार्यकाल के दौरान मैक्ग्रा से बहुत कुछ सीखा. मैं मार्च (2019) में एक छोटे से शिविर के लिए वहां गया था. वह मेरे वीडियो देखते थे और मुझे बताते थे कि मुझे किन क्षेत्रों में सुधार करना चाहिए. 

सांगवान ने आगे कहा, “वह खेल के दिग्गज हैं. उन्होंने मुझसे एक बात कही थी – ‘जब परेशानी में हो, तो बेसिक्स पर ध्यान दो’.”  सांगवान ने उसी इंटरव्यू में आगे बताया कि उन्होंने मैक्ग्रा की देखरेख में कई गेंदें फेंकी और वह नोट्स ले रहे थे. हर सत्र के बाद, वह उन्हें प्रेरित करते थे और तकनीकी चीजें बताते थे. ‘बेसिक्स पर टिके रहो और धैर्य रखो’ – मैक्ग्रा की ये दो चीजें हैं जो सांगवान ने हमेशा याद रखी हैं.

क्या विराट कोहली खराब फॉर्म में हैं?

हाल ही में विराट कोहली का बल्लेबाजी प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. वह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में हुई टेस्ट सीरीज में भी संघर्ष कर रहे थे. विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैच की 6 पारियों में 93 रन बनाए तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों में केवल 190 रन बनाए. बीसीसीआई की सख्ती ने खिलाड़ियों के खराब फॉर्म को देखते हुए उन्हें रणजी ट्रॉफी में भाग लेने के लिए दबाव डाला है. लेकिन रणजी में भी उनका बल्ला नहीं चला. इसी वजह से रोहित शर्मा भी मुंबई के लिए रणजी मैच खेलते नजर आए. इसके अलावा, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल भी घरेलू क्रिकेट में एक्शन में नजर आ रहे हैं.

‘जंग लगे बैट की खुरचन भी न हटी’ और 15 गेंद में हो गया सफाया, विराट को क्लीन बोल्ड करने वाले गेंदबाज का सेलीब्रेशन तो देखिए

‘भारतीयों से दोस्ताना व्यवहार मत करना’, पाकिस्तान खिलाड़ियों के लिए कोच का फरमान, आखिर ऐसा क्यों कह रहे?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >