ICC Awards: हरमनप्रीत, मंधाना और अक्षर पटेल आईसीसी पुरस्कार के लिए Nominate, इनसे मिलेगी चुनौती

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत और उपकप्तान मंधाना का आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के लिए नामांकन पहली बार हुआ है. दोनों में से कोई एक जीतती है तो आईसीसी महीने की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर बनने वाली पहली भारतीय हो जाएगी.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर. पुरुष टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल को सितंबर महीने के लिये आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया है.

हरमनप्रीम कौर और मंधाना के पास इतिहास रचने का मौका

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत और उपकप्तान मंधाना का आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के लिए नामांकन पहली बार हुआ है. दोनों में से कोई एक जीतती है तो आईसीसी महीने की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर बनने वाली पहली भारतीय हो जाएगी. दोनों ने इंग्लैंड में वनडे और टी20 श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया है.

Also Read: IND vs SA: रोहित शर्मा का शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय कप्तान

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन का अक्षर को मिला तोहफा

अक्षर पटेल को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के कारण पुरूष वर्ग में नामांकन मिला है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में अक्षर पटेल ने तीन मैचों में 8 विकेट चटकाये थे और सबसे अधिक विकेट लेने वालों में टॉप पर रहे. जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2 विकेट चटकाये.

हरमनप्रीत कौर और मंधाना ने इंग्लैंड मचाया गदर

हरमनप्रीत ने इंग्लैंड में टी20 शृंखला में खराब प्रदर्शन के बाद वनडे शृंखला में शानदार प्रदर्शन करके तीन मैचों में 221 रन बनाये. उन्होंने आखिरी मैच में नाबाद 74 रन की पारी खेली जबकि दूसरे मैच में नाबाद 143 रन बनाकर 1999 के बाद इंग्लैंड में टीम को पहली बार वनडे शृंखला में जीत दिलाई. मंधाना ने दोनों शृंखलाओं में अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने पहले टी20 में नाबाद 79 और पहले वनडे में 91 रन बनाये. बांग्लादेश की निगार सुल्ताना को भी नामांकन मिला है. अक्षर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह से भी कम की इकॉनामी रेट से नौ विकेट लिये. उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन और पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को भी नामांकन मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >