Padma Awards: हरमनप्रीत कौर को मिला पद्म श्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया. यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया.

Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट को नई पहचान और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर को सोमवार को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म श्री से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया.

दरअसल, जनवरी 2026 में केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया था, जिसमें खेल जगत की नौ बड़ी हस्तियों को सम्मान के लिए चुना गया. इनमें हरमनप्रीत कौर का नाम भी शामिल था, जिन्होंने अपने शानदार नेतृत्व, दमदार प्रदर्शन और भारतीय महिला क्रिकेट को नई बुलंदियों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने जीता वर्ल्ड कप

साल 2025 हरमनप्रीत कौर के करियर का सबसे यादगार साल साबित हुआ. उनकी कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने घरेलू सरजमीं पर विश्व कप जीतकर इतिहास रचा. इस ऐतिहासिक जीत ने न केवल भारतीय महिला क्रिकेट को नई पहचान दी, बल्कि करोड़ों युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित किया.

हरमनप्रीत कौर का करियर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू साल 2009 में किया था, जिसमें उन्होंने मार्च 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे और जून 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 डेब्यू किया, जबकि टेस्ट क्रिकेट में उनका पर्दापण अगस्त 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ हुआ था. करियर के कुल मैचों की बात करें तो उन्होंने अब तक 7 टेस्ट, 164 वनडे और 195 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं.

कप्तानी में हरमनप्रीत के आंकड़े

साल 2016 में नियमित कप्तान नियुक्त होने के बाद, वे अब तक कुल 4 टेस्ट मैचों, 48 वनडे मैचों और रिकॉर्ड 135 से अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी संभाल चुकी हैं, जिसके दौरान उन्होंने भारत को 2025 में अपना पहला ऐतिहासिक आईसीसी महिला विश्व कप खिताब भी दिलाया है.

हरमनप्रीत कौर के अलावा इन खिलाड़ियों को भी सम्मान

हरमनप्रीत कौर के अलावा, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले हाई-जंपर प्रवीण कुमार, भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया, अनुभवी कोच बलदेव सिंह, के. पजनीवेल और भगवानदास रायकवार को पद्म पुरस्कार से नवाजे गए. व्लादिमीर मेस्तविरिशविली को मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा, जबकि टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण दिया जाएगा.

किन खिलाड़ियों को मिला पद्म पुरस्कार?

खिलाड़ीराज्य / देशपद्म सम्मान
विजय अमृतराजअमेरिकापद्म भूषण
बलदेव सिंहपंजाबपद्मश्री
भगवानदास रैकवारमध्य प्रदेशपद्मश्री
हरमनप्रीत कौर भुल्लरपंजाबपद्मश्री
के. पाजनिवेलपुडुचेरीपद्मश्री
प्रवीण कुमारउत्तर प्रदेशपद्मश्री
रोहित शर्मामहाराष्ट्रपद्मश्री
 सविता पुनियाहरियाणापद्मश्री
 व्लादिमेर मेस्तविरिश्विली (मरणोपरांत)जॉर्जियापद्मश्री

यह भी पढ़ें: ‘T20 में 200 रन बनाना चाहता हूं’, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की नजर गेल के इस रिकॉर्ड पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं और विभिन्न खेलों से जुड़ी खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से डेस्क पर काम करते हुए एक्सक्लूसिव कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज पर फोकस किया है. इस दौरान उन्होंने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी के मैच भी कवर किए हैं. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके है. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. पत्रकारिता के साथ-साथ उज्ज्वल का खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के लिए स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं, जिससे उनकी समझ और लेखन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >