हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने महिला टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया. वह पुरुष और महिला क्रिकेट को मिलाकर 200 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं.

Harmanpreet Kaur Plays 200 T20Is: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने करियर में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है. रविवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले में उतरते ही वह 200 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गईं.

इस ऐतिहासिक उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए मैच से पहले भारतीय टीम ने विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया. टीम की प्री-मैच हडल के दौरान मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने हरमनप्रीत को बधाई दी और उन्हें एक विशेष कैप भेंट की. इसके बाद स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने कप्तान के सम्मान में भाषण दिया और उन्हें ‘Harman 200’ लिखी हुई विशेष जर्सी सौंपी.

17 साल की मेहनत का मिला बड़ा मुकाम

हरमनप्रीत की यह उपलब्धि उनके 17 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर का नया अध्याय है. साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर उन्होंने खुद को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में शामिल किया और भारतीय महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

सभी क्रिकेटरों से आगे निकलीं हरमनप्रीत

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में हरमनप्रीत अपने सभी समकालीन खिलाड़ियों से आगे हैं. न्यूजीलैंड की दिग्गज सुजी बेट्स 184 मैचों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि इंग्लैंड की डैनी वायट-हॉज 180 से अधिक टी20I मैच खेलने वाली दूसरी खिलाड़ी हैं. पुरुष क्रिकेट में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग 163 मैचों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि भारत के रोहित शर्मा 159 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं.

सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले क्रिकेटर

रैंकखिलाड़ीदेशश्रेणीकरियर अवधिटी20I मैच
1हरमनप्रीत कौरभारतमहिला2009–2026200*
2सुजी बेट्सन्यूजीलैंडमहिला2007–2026184
3डैनी वायट-हॉजइंग्लैंडमहिला2010–2026183
4एलिस पेरीऑस्ट्रेलियामहिला2008–2026177
5स्मृति मंधानाभारतमहिला2013–2026169*
6पॉल स्टर्लिंगआयरलैंडपुरुष2009–2026163
7एलिसा हीलीऑस्ट्रेलियामहिला2010–2024162
8चमारी अथापथुश्रीलंकामहिला2009–2026160
9निदा डारपाकिस्तानमहिला2010–2024160
10रोहित शर्माभारतपुरुष2007–2024159

रनों के मामले में भी दिग्गजों में शुमार

हरमनप्रीत कौर सिर्फ मैचों की संख्या में ही नहीं, बल्कि रन बनाने के मामले में भी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले उनके नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4123 रन दर्ज थे. वह इस प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं. उनसे आगे केवल सुजी बेट्स और स्मृति मंधाना हैं.

यह भी पढ़ें: सूर्यवंशी के ‘वैभव’ से चमका भारत, श्रीलंका ए को हराकर ट्राई सीरीज पर जमाया कब्जा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >