ललित मोदी पर भड़के हरभजन सिंह, श्रीसंत को थप्पड़ मारने वाला वीडियो लीक करने कही ये बात

Harbhajan Singh reaction on Slapgate video: आईपीएल के पहले बड़े विवाद ‘स्लैपगेट’ पर हरभजन सिंह ने चुप्पी तोड़ी है. 2008 में मुंबई और पंजाब के मैच के बाद उन्होंने श्रीसंत को थप्पड़ मारा था. तब वीडियो सामने नहीं आया, लेकिन अब ललित मोदी ने फुटेज लीक कर दी. उनके इस एक्ट को हरभजन ने स्वार्थ से भरा बताया.

Harbhajan Singh reaction on Slapgate Video: आईपीएल के 18 साल के इतिहास का पहला विवाद- स्लैपगेट कांड. हरभजन सिंह ने 2008 में श्रीसंत को मुंबई और पंजाब के बीच हुए मैच के बाद थप्पड़ मार दिया. इस पर केवल अखबार की सुर्खियां ही भरोसे की वजह थीं, इस बवाल का वीडियो आम जनता के बीच नहीं आया था. लेकिन अब इसका पुख्ता सबूत सामने आ गया है. तत्कालीन आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने इस घटना का वीडियो लीक कर दिया. उन्होंने माइकल क्लार्क के पॉडकास्ट ‘बियॉन्ड 23’ पर पूरी घटना का विवरण भी बताया. अब तक शांत हो चुके इस माहौल पर फिर से तूफान आ गया है. इस इंसिडेंट पर हरभजन सिंह ने चुप्पी तोड़ी है. 

हाल ही में गणेश चतुर्थी के अवसर पर हरभजन सिंह से इस वीडियो को सार्वजनिक किए जाने और फैंस द्वारा पूरी घटना देखने पर उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई. इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए उन्होंने कहा, “जिस तरह से वीडियो लीक हुआ है, वो गलत है. ऐसा नहीं होना चाहिए था. इसके पीछे उनका कोई स्वार्थ हो सकता है. 18 साल पुरानी बात है, लोग भूल चुके थे और अब फिर से याद दिलाई जा रही है. जो भी हुआ, उसके लिए मुझे बुरा लगता है. हम खेल रहे थे और सभी के दिमाग में कई बातें चल रही थीं. गलतियां हुईं और हमें उसके लिए शर्मिंदगी भी महसूस होती है.”

पूर्व भारतीय स्पिनर ‘टर्बनेटर’ ने एक बार फिर अपने उस कृत्य के लिए माफी मांगी और कहा कि उनसे गलती हुई थी. उन्होंने कहा, “हां, वीडियो वायरल हो गया है. यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी और मैंने कई मौकों पर कहा है कि मैंने गलती की थी. इंसान से गलतियां होती हैं और मुझसे भी हुई. मैंने भगवान गणेश से प्रार्थना की है कि अगर फिर कोई गलती हो तो वे मुझे माफ कर दें. गलतियां होती हैं.”

उस समय क्यों नहीं दिखा था वीडियो?

2008 आईपीएल के मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के बीच मुकाबले के बाद जब यह घटना 2008 में हुई थी, तब असली फुटेज टीवी पर नहीं दिखाई गई थी, क्योंकि प्रसारणकर्ता विज्ञापन पर चले गए थे. जब प्रसारण वापस आया, तो केवल श्रीसंत को रोते हुए देखा गया था और उनके साथी खिलाड़ी इरफान पठान और महेला जयवर्धने जैसे खिलाड़ी उन्हें सांत्वना दे रहे थे.

वहीं मोदी द्वारा साझा किए गए वीडियो में देखा गया कि मैच के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे, तभी हरभजन ने श्रीसंत को बैक-हैंडेड थप्पड़ जड़ा. इसके बाद श्रीसंत हरभजन की ओर लपके और झगड़े जैसी स्थिति पैदा हो गई. हालांकि, दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर उन्हें अलग कर दिया.

हरभजन पहले भी मांग चुके हैं माफी

बीसीसीआई और आईपीएल की आयोजक समिति ने आचार संहिता का उल्लंघन करने हरभजन पर 11 मैचों का बैन लगाया गया था और उन्हें अपनी फीस भी गंवानी पड़ी. हरभजन इससे पहले भी श्रीसंत के सात स्लैपगेट पर माफी मांग चुके हैं. आर. अश्विन के पॉडकास्ट में भी उन्होंने इस घटना पर माफी मांगी थी और कहा था कि अगर समय को पीछे ले जा पाते तो वे श्रीसंत को कभी नहीं थप्पड़ मारते. हरभजन ने बताया कि श्रीसंत की बेटी ने उनसे कहा था कि वह बात नहीं करना चाहती थी, क्योंकि उन्होंने उसके पापा को मारा था. हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि अब उनका और श्रीसंत का रिश्ता अच्छा है.

ये भी पढ़ें:-

वीमेंस वर्ल्डकप 2025 की छपप्ड़ फाड़ प्राइज मनी का ऐलान, ICC ने की 297% बढ़ोत्तरी, विनर को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

वसीम अकरम ने इस बॉलर को बताया मौजूदा दौर का महान, इस फैक्टर को बताया सफलता का राज

DPL 2025 Final Moments: वीरेंद्र सहवाग ने थपथपाई बेटे की पीठ, तो DDCA ने गंभीर को इसलिए दिया सम्मान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >