अजीत अगरकर पर भड़के हरभजन सिंह, एशिया कप स्क्वॉड में इन दो खिलाड़ियों को न चुनने पर जताई हैरान

Harbhajan Singh on Asia Cup 2025 Squad: हरभजन सिंह ने एशिया कप के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम से दो एक्स-फैक्टर खिलाड़ियों को बाहर करने पर चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर की कड़ी आलोचना की.

Harbhajan Singh on Asia Cup 2025 Squad: भारतीय एशिया कप स्क्वॉड का ऐलान जैसे ही हुआ, इस पर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं. श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल को 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली, शुभमन गिल को अक्षर पटेल की जगह वाइस कैप्टन बनाया गया, जसप्रीत बुमराह की वर्कलोड के बावजूद टीम में जगह मिली. पूर्व खिलाड़ियों ने इस पर कई तरह के सवाल उठाए. लेकिन हरभजन सिंह ने अलग मुद्दा उठाया. पूर्व भारतीय ने एशिया कप के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम से दो एक्स-फैक्टर खिलाड़ियों को बाहर करने पर चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर की कड़ी आलोचना की. 

हरभजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर आगे कहा, “मुझे लगता है सिराज को इस टीम में होना चाहिए था. हां, उन्होंने इंग्लैंड में काफी गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें पर्याप्त आराम भी मिला. ऐसे में उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता था. अगर वह चुने जाते, तो गेंदबाजी इकाई और मजबूत नजर आती. मुझे लगता है कि सिराज का जो ‘एक्स-फैक्टर’ है, उसकी कमी टीम को खलेगी.” भारतीय सेलेक्टर्स ने जसप्रीत बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को टीम में जगह दी है.

मोहम्मद सिराज भारत के लिए टी20 की नीली जर्सी में आखिरी बार विश्व कप 2024 में उतरे थे. इसके बाद से उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है. जबकि इससे कहीं अत्यधिक मेहनत वाली सीरीज में उन्होंने खुद को साबित किया है. ऑस्ट्रेलिया में 5 टेस्ट सीरीज में कमाल की गेंदबाजी की. वहीं इंग्लैंड में 183.5 ओवर गेंदबाजी करके उन्होंने सबको हैरान कर दिया. चैंपियंस ट्रॉफी के बाद सिराज को एशिया कप की टीम में भी मौका नहीं मिला है, ऐसे में यह जरूर थोड़ा चौंकाने वाला कदम रहा. 

हरभजन को जिस दूसरी कमी ने चौंकाया, वह श्रेयस अय्यर का टीम से बाहर होना था. उन्होंने कहा, “मैंने उम्मीद की थी कि श्रेयस अय्यर को टीम में जगह मिलेगी. उन्होंने बहुत रन बनाए, आईपीएल फाइनल खेला और शानदार फॉर्म में थे. मुझे लगा था उनका नाम टीम में जरूर होगा. अब किसकी जगह उन्हें शामिल किया जाता, यह चयनकर्ताओं का फैसला होता. लेकिन जब उनका नाम नहीं दिखा तो मुझे थोड़ी हैरानी हुई.”

श्रेयस अय्यर को नहीं चुनना हरभजन के साथ कई दिग्गजों को पसंद नहीं आया. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कमाल की बल्लेबाजी की, आईपीएल में 604 रन बनाते हुए अपनी टीम को फाइनल तक ले गए, लेकिन इंग्लैंड सीरीज के बाद एशिया कप में भी उन्हें जगह नहीं दी गई. 

एशिया कप शेड्यूल

टी20 फॉर्मेट में 9 सितंबर से होने वाले एशिया कप के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी टी20 टीम में लौट आए हैं. पिछली बार का चैंपियन भारत 10 सितंबर को मेजबान संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ 10 सितंबर को अपना पहला मैच दुबई में खेलेगा. भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ‘ए’ में रखा गया है और ये दोनों टीमें 14 सितंबर को आमने-सामने होंगी. 

ये भी पढ़ें:-

उसने गलत नहीं किया, इसलिए जवाब दो…, गिल बने उपकप्तान तो मोहम्मद कैफ ने इसके लिए मांगा स्पष्टीकरण

एशिया कप के लिए नजरअंदाज श्रेयस अय्यर के लिए बना मौका, भारतीय टीम में वापसी के लिए बस करना होगा ये काम

पहली पसंद नहीं थे शुभमन गिल, फिर उपकप्तान क्यों बनाया? कहीं गंभीर और BCCI का प्लान ये तो नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >