'खाली बर्तन ही तो आवाज करते हैं...' श्रीसंत की चुनौती के बाद हरभजन सिंह का करारा पलटवार; VIDEO

बॉक्सिंग रिंग में लड़ाई की खुली चुनौती देने वाले एस. श्रीसंत को हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर जवाब दिया है. भज्जी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसे फैंस सीधे तौर पर श्रीसंत पर निशाना मान रहे हैं.

Harbhajan Singh Reaction to Sreesanth: पूर्व भारतीय क्रिकेटरों हरभजन सिंह और एस. श्रीसंत के बीच एक बार फिर तनातनी देखने को मिल रही है. 2008 के चर्चित ‘स्लैपगेट’ विवाद के बाद हाल ही में श्रीसंत ने हरभजन को बॉक्सिंग रिंग में मुकाबले की खुली चुनौती दी थी. अब इस पर हरभजन सिंह की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है.

दरअसल, श्रीसंत ने एक इंटरव्यू में हरभजन सिंह को खुला चैलेंज देते हुए कहा था कि अगर उनमें हिम्मत है तो वह बॉक्सिंग ग्लव्स पहनकर रिंग में उतरें. श्रीसंत ने कहा था कि वह भज्जी पा का इंतजार कर रहे हैं और दोनों को पुराने विवाद का हिसाब रिंग में बराबर करना चाहिए.

खाली बर्तन ही आवाज करते हैं

श्रीसंत के इस बयान के कुछ समय बाद हरभजन सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक संदेश शेयर किया. उन्होंने लिखा, “करने दो जो लोग बकवास करते हैं, हमेशा खाली बर्तन ही आवाज करते हैं..” हालांकि, हरभजन ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस इसे सीधे तौर पर श्रीसंत के हालिया बयान से जोड़कर देख रहे हैं. यही वजह है कि दोनों पूर्व क्रिकेटरों के बीच एक बार फिर बहस छिड़ गई है.

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में श्रीसंत ने हरभजन को खुली चुनौती देते हुए कहा था, “भज्जी पा, अगर हिम्मत है तो रिंग में आओ. बिना किसी एक्टिंग के ग्लव्स पहनकर मुकाबला करते हैं.” उन्होंने यह भी कहा था कि अगर ‘स्लैपगेट’ विवाद से दूसरे लोग पैसा कमा सकते हैं तो उन्हें भी मौका मिलना चाहिए. श्रीसंत के इस बयान ने क्रिकेट जगत में नई चर्चा छेड़ दी थी.

2008 में हुआ था ‘स्लैपगेट’ विवाद

आईपीएल 2008 के दौरान मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच के बाद हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था. यह घटना कैमरे में कैद हुई थी और उस समय क्रिकेट जगत में बड़ा विवाद बन गई थी. इसके बाद बीसीसीआई ने हरभजन पर प्रतिबंध भी लगाया था.

हाल ही में इस घटना का पुराना वीडियो फिर से सामने आया, जिसके बाद ‘स्लैपगेट’ विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया. अब श्रीसंत की चुनौती और हरभजन के सोशल मीडिया पोस्ट ने इस पुराने विवाद को फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है.

यह भी पढ़ें: 12 करोड़ का नुकसान, फिर भी खुश हैं ऋषभ पंत! IPL ट्रेड की बड़ी कहानी आई सामने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >