Handshake Row: एक इजराइल काफी नहीं…पाक क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, राहुल गांधी की जमकर तारीफ

Handshake Row: एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच तो खत्म हो गया, लेकिन मैदान के बाहर मुकाबला अब भी जारी है. मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाक क्रिकेटरों से हाथ नहीं मिलाया, जिससे पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे' वाले मुहावरे को चरितार्थ करने में लगा है. पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी भी पाकिस्तान की बेइज्जती से बौखला गए हैं. उन्होंने मैच के बहाने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है. हालांकि उन्हें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जमकर तारीफ की है.

Handshake Row: एशिया कप 2025 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से धूल चटाया. मैच जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाक खिलाड़ियों से हाथ भी नहीं मिलाया. जिससे पाकिस्तान की करारी बेइज्जती हुई. अब इसको लेकर पाकिस्तानी बौखला गए हैं. उलूल जुलूल हरकतें और बयान वहां के पूर्व क्रिकेटर दे रहे हैं. पाक क्रिकेट बोर्ड मैच रेफरी को हटाने की मांग कर रहा है, तो एशिया कप से बाहर होने की गीदड़भभकी भी दे रहा है. अब इस मामले में पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की भी एंट्री हो गई है. उन्होंने एक कदम आगे बढ़ते हुए भारत सरकार के खिलाफ जहर उगला है.

एक इजराइल काफी नहीं है क्या? : अफरीदी

भारत-पाकिस्तान मैच पर एक्सपर्ट बनकर पाकिस्तानी टीवी चैनल समा टीवी में आए अफरीदी ने गुस्से में कह दिया कि जिस तरह से गाजा के साथ इजराइल कर रहा है, वैसा ही व्यवहार भारत भी पाकिस्तान के साथ कर रहा है. अफरीदी ने भारत की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- जब तक टॉप लीडर हैं, ऐसा ही चलता रहेगा. उन्होंने मोदी सरकार पर हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने यहां तक कह दिया कि “एक इजराइल काफी नहीं है क्या जो तुम (भारत सरकार) इजराइल बनने की कोशिश कर रहे हो.”

अफरीदी ने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने एक ओर मोदी सरकार के खिलाफ जहर उगली तो दूसरी ओर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की जमकर तारीफ भी की. अफरीदी ने कहा- “राहुल गांधी बहुत पॉजिटिव माइंडसेट वाले आदमी हैं. वो डायलॉग के जरिए सभी के साथ चलना चाहता है.”

कश्मीर को लेकर भी जहर उगल चुके हैं अफरीदी

पहली बार नहीं है कि शाहिद अफरीदी भारत विरोधी बयान दे रहे हैं, बल्कि इससे पहले वो कश्मीर के मुद्दे पर भी भारत के खिलाफ जहर उगल चुके हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: ICC ने PCB की मांग ठुकराई, अब क्या सच में एशिया कप छोड़ देगा पाकिस्तान?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >